Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Jun 2023 · 1 min read

भगवत गीता से (जीवन प्रश्नों के उत्तर)

भगवान कौन

तत्व जो रहा गगन में व्याप्त,
वही तो कण-कण में है व्याप्त।
तत्व जो तेरे अंदर आत्म,
वही तो है सब का परमात्म।

ईश्वर कहांँ रहता है ?

सर्वव्यापी, घट-घट में व्याप्त,
जगत के कण-कण में है रम्य।
आत्म और परमात्मा है एक।
बोध से हो पाते हैं गम्य।

सभी जड़ चेतन में भगवान,
मान मम कथन सत्य तू मान,
प्रकृति के कण-कण में भगवान,
उसे ही परम शक्ति तू जान।

मेरा जन्म क्यों हुआ ?

किए थे तूने जो भी कर्म,
वही तव जीवन के आधार।
करेगा वर्तमान में कर्म,
उठाएगा नवजीवन भार।

दुनिया में दुख क्यों हैं ?

रखा नश्वर चीजों से प्रेम,
सदा की नश्वर में आसक्ति।
रहा भ्रम, इनमें ही है सुख,
इन्हीं से है सुख की उत्पत्ति।

अनश्वर से यदि रखता प्रेम,
सदा रहता जीवन में क्षेम।
हृदय में रहती स्थित शांति।
आत्म- मन दोनों में विश्रांति।

मैं कौन हूं ?

नहीं है तू यह नश्वर देह,
नहीं तू बुद्धि, भ्रमित संदेह।
अजर तू अमर बंधनातीत,
अनश्वर आत्मा, तुम्हीं, विदेह।

हम ईश्वर तक कैसे पहुंचें?

हमें अनुभव करना यह तथ्य,
वही मुझ में, जो तुझ में बंधु।
उसे हम देख सकें सर्वत्र,
वही है महाकृपा का सिंधु।

मुझे क्या करना चाहिए?

करें सद् कर्म, सदा हे मित्र!
कर्म पर ही, अपना अधिकार।
कर्म परिणामों से न जुड़ें,
फलों पर नहीं कभी अधिकार।

अतः तू सबकी चिंता छोड़,
कर्म कर, फल की चिंता छोड़।
इसी से पाएगा तू त्राण,
व्यथित मत कर, तू अपने प्राण।

Language: Hindi
51 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from indu parashar
View all
You may also like:
राहों में
राहों में
हिमांशु Kulshrestha
बचपन याद किसे ना आती💐🙏
बचपन याद किसे ना आती💐🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
ढूंढें .....!
ढूंढें .....!
Sangeeta Beniwal
प्रकृति एवं मानव
प्रकृति एवं मानव
नन्दलाल सुथार "राही"
कई युगों के बाद - दीपक नीलपदम्
कई युगों के बाद - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
बड़ा मन करऽता।
बड़ा मन करऽता।
जय लगन कुमार हैप्पी
भगवन नाम
भगवन नाम
लक्ष्मी सिंह
'सफलता' वह मुकाम है, जहाँ अपने गुनाहगारों को भी गले लगाने से
'सफलता' वह मुकाम है, जहाँ अपने गुनाहगारों को भी गले लगाने से
satish rathore
आप वही बोले जो आप बोलना चाहते है, क्योंकि लोग वही सुनेंगे जो
आप वही बोले जो आप बोलना चाहते है, क्योंकि लोग वही सुनेंगे जो
Ravikesh Jha
*कर्मठ व्यक्तित्व श्री राज प्रकाश श्रीवास्तव*
*कर्मठ व्यक्तित्व श्री राज प्रकाश श्रीवास्तव*
Ravi Prakash
कोई होटल की बिखरी ओस में भींग रहा है
कोई होटल की बिखरी ओस में भींग रहा है
Akash Yadav
गुनगुनाने यहां लगा, फिर से एक फकीर।
गुनगुनाने यहां लगा, फिर से एक फकीर।
Suryakant Dwivedi
दो पल की खुशी और दो पल का ही गम,
दो पल की खुशी और दो पल का ही गम,
Soniya Goswami
क्या आप उन्हीं में से एक हैं
क्या आप उन्हीं में से एक हैं
ruby kumari
पर्यावरण
पर्यावरण
Madhavi Srivastava
Only attraction
Only attraction
Bidyadhar Mantry
"तोड़िए हद की दीवारें"
Dr. Kishan tandon kranti
माई बेस्ट फ्रैंड ''रौनक''
माई बेस्ट फ्रैंड ''रौनक''
लक्की सिंह चौहान
हंसवाहिनी दो मुझे, बस इतना वरदान।
हंसवाहिनी दो मुझे, बस इतना वरदान।
Jatashankar Prajapati
मुझे भी लगा था कभी, मर्ज ऐ इश्क़,
मुझे भी लगा था कभी, मर्ज ऐ इश्क़,
डी. के. निवातिया
साड़ी हर नारी की शोभा
साड़ी हर नारी की शोभा
ओनिका सेतिया 'अनु '
बंसत पचंमी
बंसत पचंमी
Ritu Asooja
अपने-अपने चक्कर में,
अपने-अपने चक्कर में,
Dr. Man Mohan Krishna
पंखा
पंखा
देवराज यादव
जब कोई आपसे बहुत बोलने वाला व्यक्ति
जब कोई आपसे बहुत बोलने वाला व्यक्ति
पूर्वार्थ
हमारा भारतीय तिरंगा
हमारा भारतीय तिरंगा
Neeraj Agarwal
न चाहिए
न चाहिए
Divya Mishra
दोहा त्रयी. . . सन्तान
दोहा त्रयी. . . सन्तान
sushil sarna
बचपन याद बहुत आता है
बचपन याद बहुत आता है
VINOD CHAUHAN
■ एक मार्मिक तस्वीर पर मेरा एक तात्कालिक शेर :--
■ एक मार्मिक तस्वीर पर मेरा एक तात्कालिक शेर :--
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...