Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Dec 2021 · 1 min read

प्रिय की प्रतीक्षा में!

प्रिय.. तुम्हारी प्रतीक्षा में!
जला देतीं हूँ कुछ चिराग,
तुलसी के आसपास!
भर जाता है, रोम रोम में,
तुलसी की सुरभि से लिपटा,
तुम्हारा भाव!
पत्तियों की ओट से झांकती
जलती लौ!
हर लेती है.. मेरा हर अभाव!
मेरे पास रह जाता है,
मेरे शब्दों का पल्लव..
स्वप्न-कोष का कलरव!
तुम्हारे बिना..
मेरा यूँ बीतना!
अपने प्रेम के दरख्त को,
आवेगों से सींचना!
मुझे सहेज लेती है..ये भक्ति,
जीत लेती है मुझे..
तुम्हारे नेह की
अकल्पित दृष्टि!
मेरी मूक पलकों से
बह पड़ती है..
तुम्हारे निश्छल वियोग की..
अभिव्यक्ति!
छलछला पड़ती है..
मेरे साथ साथ,
तुम्हारी सुरभित
स्मृतियों से ढकी..
संपूर्ण सृष्टि!

स्वरचित
रश्मि लहर
लखनऊ

Language: Hindi
226 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
एक दिवाली ऐसी भी।
एक दिवाली ऐसी भी।
Manisha Manjari
"बिना पहचान के"
Dr. Kishan tandon kranti
।।जन्मदिन की बधाइयाँ ।।
।।जन्मदिन की बधाइयाँ ।।
Shashi kala vyas
बंधन
बंधन
krishna waghmare , कवि,लेखक,पेंटर
2932.*पूर्णिका*
2932.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
सुना है फिर से मोहब्बत कर रहा है वो,
सुना है फिर से मोहब्बत कर रहा है वो,
manjula chauhan
चली लोमड़ी मुंडन तकने....!
चली लोमड़ी मुंडन तकने....!
singh kunwar sarvendra vikram
महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Harminder Kaur
* गीत प्यारा गुनगुनायें *
* गीत प्यारा गुनगुनायें *
surenderpal vaidya
*समारोह को पंखुड़ियॉं, बिखरी क्षणभर महकाती हैं (हिंदी गजल/ ग
*समारोह को पंखुड़ियॉं, बिखरी क्षणभर महकाती हैं (हिंदी गजल/ ग
Ravi Prakash
चतुर लोमड़ी
चतुर लोमड़ी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
खुशकिस्मत है कि तू उस परमात्मा की कृति है
खुशकिस्मत है कि तू उस परमात्मा की कृति है
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
****भाई दूज****
****भाई दूज****
Kavita Chouhan
आश्रय
आश्रय
goutam shaw
वो लड़की
वो लड़की
Kunal Kanth
छंद मुक्त कविता : अनंत का आचमन
छंद मुक्त कविता : अनंत का आचमन
Sushila joshi
हमेशा सच बोलने का इक तरीका यह भी है कि
हमेशा सच बोलने का इक तरीका यह भी है कि
Aarti sirsat
प्रेम अब खंडित रहेगा।
प्रेम अब खंडित रहेगा।
Shubham Anand Manmeet
कुंडलिया छंद
कुंडलिया छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
#प्रसंगवश😢
#प्रसंगवश😢
*प्रणय प्रभात*
कभी मायूस मत होना दोस्तों,
कभी मायूस मत होना दोस्तों,
Ranjeet kumar patre
प्रकृति पर कविता
प्रकृति पर कविता
कवि अनिल कुमार पँचोली
बिन बोले ही  प्यार में,
बिन बोले ही प्यार में,
sushil sarna
गिलहरी
गिलहरी
Satish Srijan
फूलों से हँसना सीखें🌹
फूलों से हँसना सीखें🌹
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
सत्य कभी निरभ्र नभ-सा
सत्य कभी निरभ्र नभ-सा
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
अकेले तय होंगी मंजिले, मुसीबत में सब साथ छोड़ जाते हैं।
अकेले तय होंगी मंजिले, मुसीबत में सब साथ छोड़ जाते हैं।
पूर्वार्थ
राम विवाह कि मेहंदी
राम विवाह कि मेहंदी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
**पी कर  मय महका कोरा मन***
**पी कर मय महका कोरा मन***
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
रोशनी का पेड़
रोशनी का पेड़
Kshma Urmila
Loading...