Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Jul 2021 · 2 min read

पल रहा था नयनों के भीतर….

पल रहा था नयनों के भीतर
सपना एक मधुर सलोना था……

कब तक जीता रहता यूँ ही,
हासिल न कुछ भी होना था।
एक न एक दिन तो आखिर,
उसे चिर-निद्रा में सोना था।

प्रेम-भाव पनपा था मन में,
उमंगित हो-हो इठलाता था।
पंख पसार कर नन्हे-नन्हे,
किस्मत को झुठलाता था।
जीव वो भोला जान सका न,
नियति उसकी गम ढोना था।

मन-ताल आज फिर सूखा है,
प्रेम-परिंदा अतिशय भूखा है।
कब से नेहिल बरसात हुई न,
प्रिय से जी भर बात हुई न।
कट रही रात नयनों में सूनी,
भाग्य में बिलखना, रोना था।

पाने की मन में ललक लगी,
एक पल न फिर पलक लगी।
तकते एकटक नयन-चकोर,
उचकते रह-रह उसकी ओर।
शिशु नेह का नादान बड़ा था,
चाँद को समझा खिलोना था।

किसी से उसका बैर हुआ न,
किसी के लिए वह गैर हुआ न।
उसकी नजर में सब थे अपने,
देखता सब के सुख के सपने।
बचा न क्यों वह बुरी नजर से,
माथे जब नजर-डिठोना था।

आता समझ यही रह- रहकर,
कहें आँसू भी यही लरज कर।
बंजर आस क्यों मन में पाली,
अरमानों पे चल गयी कुदाली।
लोभी क्यों मन की चाह हुई,
यह बीज न फिर से बोना था।

मन का भी कोई दोष नहीं,
उस पर भी कोई रोष नहीं।
चाहा उसे कब बाँधे रखना,
तपस्वियों-सा साधे रखना।
बहुत सालता था खालीपन,
सूना एक उसका कोना था।

अदनी सी यह चाह थी माना,
आसान न था पूरी कर पाना।
दीवाना था वो धुन में अपनी,
मुश्किल था उसको समझाना।
अपनी भूल गलती का आखिर,
अहसास तो उसको होना था !

पल रहा था नयनों के भीतर
सपना एक मधुर सलोना था……

– सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद
“चाहत चकोर की” से

Language: Hindi
4 Likes · 2 Comments · 536 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ.सीमा अग्रवाल
View all
You may also like:
सरसी छंद
सरसी छंद
Charu Mitra
"उजाड़"
Dr. Kishan tandon kranti
बचपन
बचपन
Kanchan Khanna
2394.पूर्णिका
2394.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
सुरनदी_को_त्याग_पोखर_में_नहाने_जा_रहे_हैं......!!
सुरनदी_को_त्याग_पोखर_में_नहाने_जा_रहे_हैं......!!
संजीव शुक्ल 'सचिन'
किसी की गलती देखकर तुम शोर ना करो
किसी की गलती देखकर तुम शोर ना करो
कवि दीपक बवेजा
खुशी(👇)
खुशी(👇)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
प्रकृति की ओर
प्रकृति की ओर
जगदीश लववंशी
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
"बदलते भारत की तस्वीर"
पंकज कुमार कर्ण
आलोचना
आलोचना
Shekhar Chandra Mitra
बिंदी
बिंदी
Satish Srijan
वेलेंटाइन डे बिना विवाह के सुहागरात के समान है।
वेलेंटाइन डे बिना विवाह के सुहागरात के समान है।
Rj Anand Prajapati
আমি তোমাকে ভালোবাসি
আমি তোমাকে ভালোবাসি
Otteri Selvakumar
...........!
...........!
शेखर सिंह
माँ की आँखों में पिता / मुसाफ़िर बैठा
माँ की आँखों में पिता / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
*पत्रिका समीक्षा*
*पत्रिका समीक्षा*
Ravi Prakash
"New year की बधाई "
Yogendra Chaturwedi
खुद की एक पहचान बनाओ
खुद की एक पहचान बनाओ
Vandna Thakur
मेरी निजी जुबान है, हिन्दी ही दोस्तों
मेरी निजी जुबान है, हिन्दी ही दोस्तों
SHAMA PARVEEN
■ स्वाद के छह रसों में एक रस
■ स्वाद के छह रसों में एक रस "कड़वा" भी है। जिसे सहज स्वीकारा
*Author प्रणय प्रभात*
*सुख या खुशी*
*सुख या खुशी*
Shashi kala vyas
अयोध्या धाम
अयोध्या धाम
विजय कुमार अग्रवाल
नग मंजुल मन मन भावे🌺🪵☘️🍁🪴
नग मंजुल मन मन भावे🌺🪵☘️🍁🪴
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
दिल
दिल
Er. Sanjay Shrivastava
मन तो करता है मनमानी
मन तो करता है मनमानी
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
पढ़ो और पढ़ाओ
पढ़ो और पढ़ाओ
VINOD CHAUHAN
हम समुंदर का है तेज, वह झरनों का निर्मल स्वर है
हम समुंदर का है तेज, वह झरनों का निर्मल स्वर है
Shubham Pandey (S P)
मुक्तक
मुक्तक
डॉक्टर रागिनी
दिल ये तो जानता हैं गुनाहगार कौन हैं,
दिल ये तो जानता हैं गुनाहगार कौन हैं,
Vishal babu (vishu)
Loading...