Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Aug 2019 · 2 min read

दोहे

#फूल-फूल डाली खिले ,भ्रमर करे गुंजार।
राह प्रेम फिसलन भरी, स्वार्थ पूर्ण आधार।।

#ईश्वर माली जगत का, मानुष का अवतार।
चौरासी लख योनि का,सतत करे उद्धार।।

#कली काल मंगल चरण, भज प्रभु बारम्बार।
भाव-भक्ति शुभ भावना, जीवन के हैं सार।।

देख #कली आँगन खिली ,माली करे पुकार।
ईश कृपा झोली भरी, चहक उठा संसार।।

माँ चरणों में स्वर्ग है,सध जाते सब काम।
#परम धाम का सुख यहाँ,पूजो तुम निष्काम।

विष्णु बसे #बैकुंठ में, करुणा ,शील निधान।
जप ले मन प्रभु नाम को,छोड़ सकल अभिमान।।

मन-#मंथन जब-जब किया, पाया अहं विचार।
अहं मूल अज्ञान है, बढ़ता विषय विकार।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

शब्द
——–
वर्ण-वर्ण के मेल से, सृजित शब्द संसार।
शब्द द्वंद्व कारण बने, शब्दों से ही प्यार।।

शब्द मचाते शोर हैं, शब्द-शब्द उपचार।
शब्द हृदय उद्गार हैं, शब्द-शब्द व्यवहार।।

मौन भाव मुखरित हुए , जैसे तीर-कमान ।।
कहीं शब्द आघात दे, कहीं गँवाए मान।।

शब्द तोल कर बोलिए, रिश्तों के आधार।।
जीवन में विष घोलते, शब्द बने तलवार।।

शब्दों की महिमा अजब, शब्द-शब्द में भाव।
दुश्मन जैसी पीर दे , नमक छिड़कते घाव।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

दिनांक-28.5.2019
मंगलवार
विषय-लोकतंत्र की जीत
विधा-दोहे

लोकतंत्र की जीत
———————–

लोकतंत्र का व्याकरण, मत समझो आसान।
पाँच साल में हम सभी, करते हैं मतदान।।

बहुमत की सरकार है, लोकतंत्र की जीत।
सत्य, न्याय, सौहार्द ही, हो भारत की रीत।।

बीजेपी सत्ता सजी, बढ़ा देश का मान।
पीएम मोदी बन गए, हम सबकी पहचान।।

पूरी होंगी नीतियाँ, जनता का विश्वास।
रोज़गार की योजना, होंगी अबके खास।।

आँच न आए देश पर, घटे नहीं सम्मान।
वंशवाद का राग तज,बनो जगत की शान।।

जनसेवा का भाव ही, होता सच्ची जीत।
जाति-पाँति, भाषा, धर्म, नहीं बढ़ाते प्रीत।।

राजनीति की देह पर ,चढ़े प्रेम का रंग।
उदासीन सत्ता तले, छिड़ जाती है जंग।।

बाट जोहते दल सभी, राजनीति में आज।
ढ़ूँढ़ रहे कमियाँ सभी, बेबस सकल समाज।।

प्रजातंत्र में दल सभी, सत्ता की जागीर।
विश्व पटल पर मित्रता , बदलेगी तस्वीर।।

लोकतंत्र की जीत पर, सब मिल गाओ गान।
चौकीदारी कर रहा ,नेता एक महान।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

कहीं धरा मरुथल बनीं, रोता कहीं किसान।
कहीं बाढ़ संकेत दे, मिटा रही पहचान।।

बारिश के आतंक का, मचा हुआ है शोर।
जीना दूभर कर दिया, बाढ़ दिखे चहुँ ओर।।

झोंपड़-पट्टी बह गई, नरक बनाया हाल।
पग-पग चलते बाँस पर, बाढ़ हुई विकराल।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’
महमूरगंज, वाराणसी(उ. प्र.)
संपादिका-साहित्य धरोहर

Language: Hindi
1 Like · 272 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
Radiance
Radiance
Dhriti Mishra
राममय जगत
राममय जगत
बिमल तिवारी “आत्मबोध”
■ विशेष व्यंग्य...
■ विशेष व्यंग्य...
*Author प्रणय प्रभात*
तू होती तो
तू होती तो
Satish Srijan
जिस प्रकार इस धरती में गुरुत्वाकर्षण समाहित है वैसे ही इंसान
जिस प्रकार इस धरती में गुरुत्वाकर्षण समाहित है वैसे ही इंसान
Rj Anand Prajapati
अब तो उठ जाओ, जगाने वाले आए हैं।
अब तो उठ जाओ, जगाने वाले आए हैं।
नेताम आर सी
Finding alternative  is not as difficult as becoming alterna
Finding alternative is not as difficult as becoming alterna
Sakshi Tripathi
बावन यही हैं वर्ण हमारे
बावन यही हैं वर्ण हमारे
Jatashankar Prajapati
*नज़्म*
*नज़्म*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
यादें....!!!!!
यादें....!!!!!
Jyoti Khari
मिसाइल मैन को नमन
मिसाइल मैन को नमन
Dr. Rajeev Jain
तुम ही तुम हो
तुम ही तुम हो
मानक लाल मनु
2560.पूर्णिका
2560.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
“ अपनों में सब मस्त हैं ”
“ अपनों में सब मस्त हैं ”
DrLakshman Jha Parimal
उठो, जागो, बढ़े चलो बंधु...( स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके दिए गए उत्प्रेरक मंत्र से प्रेरित होकर लिखा गया मेरा स्वरचित गीत)
उठो, जागो, बढ़े चलो बंधु...( स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके दिए गए उत्प्रेरक मंत्र से प्रेरित होकर लिखा गया मेरा स्वरचित गीत)
डॉ.सीमा अग्रवाल
चंद अशआर - हिज्र
चंद अशआर - हिज्र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
बिटिया और धरती
बिटिया और धरती
Surinder blackpen
लघुकथा -
लघुकथा - "कनेर के फूल"
Dr Tabassum Jahan
"चंचल काव्या"
Dr Meenu Poonia
दादी की वह बोरसी
दादी की वह बोरसी
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
चिन्ता और चिता मे अंतर
चिन्ता और चिता मे अंतर
Ram Krishan Rastogi
मैं प्रेम लिखूं जब कागज़ पर।
मैं प्रेम लिखूं जब कागज़ पर।
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
प्यार करने वाले
प्यार करने वाले
Pratibha Pandey
खुशी के पल
खुशी के पल
RAKESH RAKESH
मित्र भाग्य बन जाता है,
मित्र भाग्य बन जाता है,
Buddha Prakash
मेरे सिवा कौन इतना, चाहेगा तुमको
मेरे सिवा कौन इतना, चाहेगा तुमको
gurudeenverma198
फितरत में वफा हो तो
फितरत में वफा हो तो
shabina. Naaz
*सुवासित हैं दिशाऍं सब, सुखद आभास आया है(मुक्तक)*
*सुवासित हैं दिशाऍं सब, सुखद आभास आया है(मुक्तक)*
Ravi Prakash
आकाश भर उजाला,मुट्ठी भरे सितारे
आकाश भर उजाला,मुट्ठी भरे सितारे
Shweta Soni
"विस्मृति"
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...