Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Jul 2021 · 1 min read

$दोहे एवं चौपाइयाँ

#दोहा
सुप्त-शक्तियाँ जागती, मिले प्रेरणा नेक।
पवनपुत्र में ओज था, जामवंत की टेक।।

कठिन स्वयं को यहाँ समझना।
दुख का कारण हृदय भटकना।।
नीर नयन का हाथ तुम्हारे।
बनो स्वयं के स्वयं सहारे।।
पवन स्वयं ही बहता जाए।
नदिया अपना मार्ग बनाए।।
पर्वत खुद ही सीखें उठना।
पुष्प स्वयं ही सीखें खिलना।।

पावन मन का कोना करके।
पथ में चलना निर्भय बनके।।
पाने को कुछ होगा खोना।
बिन खोये तो होगा रोना।।
वर्षा खातिर मिटते बादल।
नदिया खातिर तनते साहिल।।
कला तपस्या सालों की है।
गीत मधुरता तालों की है।।

सुनके भी गर सीखा जाए।
सही रूप ले हृदय लुभाए।।
ग़लती पर जो ग़लती करता।
निज की ख़ुशियाँ निज ही हरता।।
औरों से भी शिक्षा लेकर।
होते सफल परीक्षा देकर।।
ज्ञान कहीं से भी तुम पाओ।
जीवन अपना अमर बनाओ।।

मक़सद लेकर जीवन सच्चा।
बिन अर्थों का जीवन कच्चा।।
चराचर अर्थ लिए बनाए।
मूर्ख बिना अर्थ लिए जाए।।
वैभव पाकर जो दुख पाते।
समझ नहीं वो जीवन जाते।।
इस जीवन में ऊँचाई हो।
पर्वत या जीवन राई हो।।

#दोहा
श्रद्धा आस्था वेदना, जीवन के हैं धर्म।
तन सुंदर फीका बने, सबसे ऊँचे कर्म।।

#आर.एस. ‘प्रीतम’
सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Language: Hindi
2 Likes · 2 Comments · 435 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
"गमलों में पौधे लगाते हैं,पेड़ नहीं".…. पौधों को हमेशा अतिरि
पूर्वार्थ
जीवन उद्देश्य
जीवन उद्देश्य
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
तू सीमा बेवफा है
तू सीमा बेवफा है
gurudeenverma198
मेरी दुनिया उजाड़ कर मुझसे वो दूर जाने लगा
मेरी दुनिया उजाड़ कर मुझसे वो दूर जाने लगा
कृष्णकांत गुर्जर
सत्य और अमृत
सत्य और अमृत
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
#काव्यात्मक_व्यंग्य :--
#काव्यात्मक_व्यंग्य :--
*Author प्रणय प्रभात*
*तुम और  मै धूप - छाँव  जैसे*
*तुम और मै धूप - छाँव जैसे*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
पवित्र होली का पर्व अपने अद्भुत रंगों से
पवित्र होली का पर्व अपने अद्भुत रंगों से
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
मीठा शहद बनाने वाली मधुमक्खी भी डंक मार सकती है इसीलिए होशिय
मीठा शहद बनाने वाली मधुमक्खी भी डंक मार सकती है इसीलिए होशिय
Tarun Singh Pawar
मेरे हिस्से सब कम आता है
मेरे हिस्से सब कम आता है
सिद्धार्थ गोरखपुरी
2280.पूर्णिका
2280.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
कातिल अदा
कातिल अदा
Bodhisatva kastooriya
शहर - दीपक नीलपदम्
शहर - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
बेटियां अमृत की बूंद..........
बेटियां अमृत की बूंद..........
SATPAL CHAUHAN
नेता जी
नेता जी
surenderpal vaidya
नवरात्रि के इस पवित्र त्योहार में,
नवरात्रि के इस पवित्र त्योहार में,
Sahil Ahmad
भाई बहन का प्रेम
भाई बहन का प्रेम
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
*साइकिल (बाल कविता)*
*साइकिल (बाल कविता)*
Ravi Prakash
हमनें ख़ामोश
हमनें ख़ामोश
Dr fauzia Naseem shad
तू गीत ग़ज़ल उन्वान प्रिय।
तू गीत ग़ज़ल उन्वान प्रिय।
Neelam Sharma
*आत्मा की वास्तविक स्थिति*
*आत्मा की वास्तविक स्थिति*
Shashi kala vyas
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
हिकारत जिल्लत
हिकारत जिल्लत
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हिंदी दोहा शब्द - भेद
हिंदी दोहा शब्द - भेद
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
जवाब दो हम सवाल देंगे।
जवाब दो हम सवाल देंगे।
सत्य कुमार प्रेमी
*समृद्ध भारत बनायें*
*समृद्ध भारत बनायें*
Poonam Matia
"कोयल"
Dr. Kishan tandon kranti
बात पुरानी याद आई
बात पुरानी याद आई
नूरफातिमा खातून नूरी
भिखारी का बैंक
भिखारी का बैंक
Punam Pande
पुरातत्वविद
पुरातत्वविद
Kunal Prashant
Loading...