Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Oct 2018 · 2 min read

दशहरे पर दोहे

विजयादशमी का बड़ा, पावन है त्यौहार।
रावण रूपी दम्भ का,कर डालो संहार।।1

बन्धु विभीषण ने किया, गूढ़ बात को आम।
रावण का तब हो गया , पूरा काम तमाम।।2

नाभि में था भरा अमिय, मगर न आया काम।
मिलता कभी बुराई का, नहीं भला परिणाम।।3

मात केकयी हो गई, पुत्र मोह में चूर।
किया तभी श्री राम को,राजमहल से दूर।।4

रावण ने जब भूल का, किया न पश्चाताप।
उसके कुल ने इसलिये, सहा बड़ा संताप।।5

राम भेष में आजकल ,रावण की भरमार।
दिखने में सज्जन लगें, अंदर कपटाचार।।6

पुतला रावण का जला, मगर हुआ बेकार
मन के रावण का अगर, किया नहीं उपचार ।।7

अच्छाई के मार्ग पर, चलना हुआ मुहाल।
चले बुराई नित नई ,बदल बदल कर चाल ।।8

खड़ा राम के सामने,हार गया लंकेश।
मिला धर्म की जीत का,हम सबको सन्देश ।।9

गले दशहरे पर मिले,दुश्मन हों या मीत।
नफरत यूँ दिल से मिटा, आगे बढ़ती प्रीत।।10

सोने की लंका जली, रावण था हैरान।
उसे हुआ हनुमान की, तब ताकत का ज्ञान ।।11

हुआ राम लंकेश में, बड़ा घोर संग्राम।
पर रावण की हार का,तो तय था परिणाम।।12

हार बुराई की हुई, अच्छाई की जीत।
रावण जलने की तभी,चली आ रही रीत।।13

सदा सत्य की हो विजय, और झूठ की हार।
पर्व दशहरा शुभ रहे, बढ़े आपसी प्यार ।।14

जीवन मे इक बार बस, बनकर देखो राम।
निंदा तो आसान है, मुश्किल करना काम ।।15

भवसागर गहरा बहुत, भँवर भरी हर धार।
राम नाम की नाव ही, तुझे करेगी पार।।16

सीताओं का अपहरण , गली गली में आज।
कलयुग में फिर हो गया, है असुरों का राज।।17

ज्ञान समर्पण साधना, सब रावण के पास
बस इक अवगुण ने किया, उसका सत्यानाश।।18

सीख सिखाते पर्व सब, चलो धर्म की राह।
हमको सच्चे धर्म की,करनी है परवाह।19

पुतले रावण के जले, मन में रहे विकार।
सिर्फ लीक की पीक पर, मना रहे त्यौहार।।20

रावण भी जब ले रहा,था अंतिम निश्वास।
तब उसके दिल में हुआ,श्री राम का वास।।21

यूँ रावण के पास था, बड़ा ज्ञान भंडार
कर डाला अभिमान ने,पर कुल का संहार।।22

सदा हार अन्याय की, और न्याय की जीत।
मार दिलों में नफ़रतें, पालो केवल प्रीत।।23

हुई जीत श्री राम की, रावण की बस हार।
हार बुराई की सदा,अच्छे की जयकार।।24

दशरथ से वर माँगकर, दिया राम वनवास।
मात केकयी के रहे, नहीं भरत भी पास।।25

सच्चाई की राह में, चुभते रहते शूल।
पर मिलते हैं अंत में, हमें महकते फूल।।26

17-10-2018
डॉ अर्चना गुप्ता
मुरादाबाद

3 Likes · 3 Comments · 5018 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr Archana Gupta
View all
You may also like:
Desires are not made to be forgotten,
Desires are not made to be forgotten,
Sakshi Tripathi
जरूरत
जरूरत
DR ARUN KUMAR SHASTRI
💐Prodigy Love-23💐
💐Prodigy Love-23💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
एक सत्य
एक सत्य
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
निभाना साथ प्रियतम रे (विधाता छन्द)
निभाना साथ प्रियतम रे (विधाता छन्द)
नाथ सोनांचली
बचपन और गांव
बचपन और गांव
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Exam Stress
Exam Stress
Tushar Jagawat
"तुम्हारे शिकवों का अंत चाहता हूँ
दुष्यन्त 'बाबा'
15)”शिक्षक”
15)”शिक्षक”
Sapna Arora
भारत शांति के लिए
भारत शांति के लिए
नेताम आर सी
जीवन में सफल होने
जीवन में सफल होने
Dr.Rashmi Mishra
देख भाई, ये जिंदगी भी एक न एक दिन हमारा इम्तिहान लेती है ,
देख भाई, ये जिंदगी भी एक न एक दिन हमारा इम्तिहान लेती है ,
Dr. Man Mohan Krishna
प्यार हो जाय तो तकदीर बना देता है।
प्यार हो जाय तो तकदीर बना देता है।
Satish Srijan
जब मुझसे मिलने आना तुम
जब मुझसे मिलने आना तुम
Shweta Soni
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
Otteri Selvakumar
जब कभी प्यार  की वकालत होगी
जब कभी प्यार की वकालत होगी
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
*शिव शक्ति*
*शिव शक्ति*
Shashi kala vyas
अगर तूँ यूँहीं बस डरती रहेगी
अगर तूँ यूँहीं बस डरती रहेगी
सिद्धार्थ गोरखपुरी
Pain changes people
Pain changes people
Vandana maurya
🌷 सावन तभी सुहावन लागे 🌷
🌷 सावन तभी सुहावन लागे 🌷
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
■ चाह खत्म तो राह खत्म।
■ चाह खत्म तो राह खत्म।
*Author प्रणय प्रभात*
*रामपुर में विवाह के अवसर पर सेहरा गीतों की परंपरा*
*रामपुर में विवाह के अवसर पर सेहरा गीतों की परंपरा*
Ravi Prakash
चंद एहसासात
चंद एहसासात
Shyam Sundar Subramanian
Dil toot jaayein chalega
Dil toot jaayein chalega
Prathmesh Yelne
नारी के हर रूप को
नारी के हर रूप को
Dr fauzia Naseem shad
हिंदी दिवस - विषय - दवा
हिंदी दिवस - विषय - दवा
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
जमाना नहीं शराफ़त का (सामायिक कविता)
जमाना नहीं शराफ़त का (सामायिक कविता)
Dr. Kishan Karigar
एक रूपक ज़िन्दगी का,
एक रूपक ज़िन्दगी का,
Radha shukla
23/48.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/48.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कुछ बातें मन में रहने दो।
कुछ बातें मन में रहने दो।
surenderpal vaidya
Loading...