Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Jul 2019 · 1 min read

त्रिपदा छंद

सावन की बौछार
मधुर सुनाए गीत
आई मस्त बहार

राखी का त्यौहार
भाई की सौगात
बहना का है प्यार

साजन है परदेश
आती उनकी याद
विरहन का है वेश

घटा घिरी घनघोर
आई है बरसात
हरियाली चहुँ ओर

है हरियाली तीज
आये माँ की याद
बाबुल की दहलीज

आजादी का पर्व
मन में है उल्लास
हमें देश पर गर्व

होली का त्यौहार
गुझिया भरे मिठास
रंगों की बौछार

गर्मी की है मार
एसी कूलर फेल
बारिश की दरकार

मां तो है अनमोल
करे दवा का काम
मां के कड़वे बोल

झंडे का सम्मान
याद रहे कर्तव्य
रखना हमको मान

मां ममता का गाँव
हरा भरा परिवार
गहन पिता की छाँव

नारी सबला रूप
मत समझो कमजोर
नर के है अनुरूप

रख बेटी का ध्यान
बेटा कुल का दीप
बेटी घर की आन

साक्षरता अभियान
उन्नत होगा देश
जनता का कल्याण

रक्खो दिल का ध्यान
नित अपनाओ योग
रहे सुरक्षित जान

समय बहुत अनमोल
करना सदउपयोग
वर्ना डिब्बा गोल

कपटी धोखेबाज़
करें पीठ पर वार
इनका गुंडाराज

मुश्किल हों हालात
नहीं छोड़ना धीर
बन जाएगी बात

प्यार भरे दो बोल
हर लेते हैं कष्ट
तोल मोल के बोल

आयी है बरसात
बचपन आया याद
भीग रहे जज़्बात

लोकतंत्र का मान
सबका है कर्तव्य
करना है मतदान

हिंदी मीठी तान
हिंदी अपना प्यार
हिंदी हिंदुस्तान

20-07-2019
डॉ अर्चना गुप्ता
मुरादाबाद

3 Likes · 1213 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr Archana Gupta
View all
You may also like:
*जरा सोचो तो जादू की तरह होती हैं बरसातें (मुक्तक) *
*जरा सोचो तो जादू की तरह होती हैं बरसातें (मुक्तक) *
Ravi Prakash
ऐ जिंदगी....
ऐ जिंदगी....
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
बादल
बादल
Shutisha Rajput
💐प्रेम कौतुक-520💐
💐प्रेम कौतुक-520💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सहारे
सहारे
Kanchan Khanna
*होइही सोइ जो राम रची राखा*
*होइही सोइ जो राम रची राखा*
Shashi kala vyas
बाल गीत
बाल गीत "लंबू चाचा आये हैं"
अटल मुरादाबादी, ओज व व्यंग कवि
फागुनी है हवा
फागुनी है हवा
surenderpal vaidya
तेरी यादें
तेरी यादें
Neeraj Agarwal
मेरा चाँद न आया...
मेरा चाँद न आया...
डॉ.सीमा अग्रवाल
"तोता"
Dr. Kishan tandon kranti
कभी लगे के काबिल हुँ मैं किसी मुकाम के लिये
कभी लगे के काबिल हुँ मैं किसी मुकाम के लिये
Sonu sugandh
बस्ती जलते हाथ में खंजर देखा है,
बस्ती जलते हाथ में खंजर देखा है,
ज़ैद बलियावी
■सामान संहिता■
■सामान संहिता■
*Author प्रणय प्रभात*
राम काव्य मन्दिर बना,
राम काव्य मन्दिर बना,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मौन शब्द
मौन शब्द
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
केहिकी करैं बुराई भइया,
केहिकी करैं बुराई भइया,
Kaushal Kumar Pandey आस
मत सता गरीब को वो गरीबी पर रो देगा।
मत सता गरीब को वो गरीबी पर रो देगा।
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
पहले जैसा अब अपनापन नहीं रहा
पहले जैसा अब अपनापन नहीं रहा
Dr.Khedu Bharti
कोहरा और कोहरा
कोहरा और कोहरा
Ghanshyam Poddar
প্রশ্ন - অর্ঘ্যদীপ চক্রবর্তী
প্রশ্ন - অর্ঘ্যদীপ চক্রবর্তী
Arghyadeep Chakraborty
नींद
नींद
Diwakar Mahto
कुछ खामोशियाँ तुम ले आना।
कुछ खामोशियाँ तुम ले आना।
Manisha Manjari
रिश्ते दिलों के अक्सर इसीलिए
रिश्ते दिलों के अक्सर इसीलिए
Amit Pandey
ग़ज़ल सगीर
ग़ज़ल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
अब किसी की याद पर है नुक़्ता चीनी
अब किसी की याद पर है नुक़्ता चीनी
Sarfaraz Ahmed Aasee
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
‘लोक कवि रामचरन गुप्त’ के 6 यथार्थवादी ‘लोकगीत’
‘लोक कवि रामचरन गुप्त’ के 6 यथार्थवादी ‘लोकगीत’
कवि रमेशराज
*रंग पंचमी*
*रंग पंचमी*
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
परीक्षाएँ आ गईं........अब समय न बिगाड़ें
परीक्षाएँ आ गईं........अब समय न बिगाड़ें
पंकज कुमार शर्मा 'प्रखर'
Loading...