तिरंगा करता मानवता की अगुवाई है
(आज ही के दिन दिनांक 22 जुलाई 19 सौ 47 को तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज की मान्यता मिली थी)
भारत के राष्ट्रीय ध्वज में, मानवता की सच्चाई है
तीन रंग में दुनिया के, सब धर्मों की महिमा आई है
सही मायनों में तिरंगा , मानवता की अगुवाई है
केसरिया रंग में रंगे हुए, हिंदू सिक्ख वौध्द जैन-धर्म का दर्शन है
हरा रंग हरियाली का, इस्लाम शांति का अर्चन है
सफेद रंग सुख शांति सत्य, ईसाइयत का महत्तम है
त्याग तपस्या बलिदानों की, तिरंगे की अजब कहानी है
अन्याय अत्याचार दमन पर, प्राणों का बलिदानी है
सत्य अहिंसा और प्रेम की, इसकी अजब निशानी है
धर्म जाति संप्रदायों से ऊपर, तिरंगा मानवता का पोषक है
अशोक चक्र दुनिया की, प्रगति का उदघोषक है
वसुधैव कुटुंबकम का तिरंगा एकमात्र ध्योतक है
सुरेश कुमार चतुर्वेदी जय हिन्द वन्देमातरम