Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Apr 2021 · 3 min read

*”टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है”*

“टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है”
जीवन पथ पर चलते चलते ,
न जाने ये कैसी आँधी की लहर छाई।
न कोई सूचना ना कोई अंदेशा ..
सौ साल बाद विपदा महामारी जो आई।
संकट की इस दुखद घड़ी में ,
हालात परिस्थिति सब बदल गई।
चहुँ ओर कोहराम मचा हुआ ,
संघर्षो से जूझते खतरों से खेलते ,
दर्दनाक मौत का तांडव मचाई।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है
घर पर सुरक्षित रहते हुए
एक दूजे को हिम्मत ढाढ़स बंधा रहे
मगर फिर भी हार नहीं मानी ,
हिम्मत हौसलों से जीत हासिल करने की कोशिश जारी है।
आशा की किरण उम्मीद का दामन थामा है।
अटल सत्य दृढ़ इच्छाशक्ति विश्वास जगाना बाकी है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है…! ! !
तूफानों से लड़ नैया पार करते ,
लहरों को चीरकर पहाड़ो चट्टानों से
बाधाओं से ही भवसागर पार हो तरते।
नील गगन पर चाँद की शीतलता
सोलह कलाओं में बिखरती ,
ठंडी हवाओं से शीतल छाया देती
धीरे धीरे इन चाँदनी के रंग में घुल मिल जाते ,
सुबह सूरज की किरणों का प्रकाश
रात में चाँदनी की चमक अभी बाकी है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है…..! ! !
हर मौसम ऋतु परिवर्तन से ही ,
प्रकृति उजड़ती ,बिखरती ,कभी पत्तियां
शाखाएं टूटती ,
पुनः नव सृजन बीज अंकुरण से कुदरत निखरती जाती।
हर पेड़ों की शाखाओं में नई कोपलें पल्लव आना लहराना बाकी है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है…..! ! !
टूटे गए जो छूट गए वो रिश्ते नाते
मायामोह के बंधन में उलझते गए ,
मगर गमों का ये सैलाब उमड़ पड़ा है
फिर भी मधुर संबंध एहसास जज्बात संवेदना व्यक्त करना अभी बाकी है।
बुझ गए जो चिराग अपने सगे संबंधियों के,
तम अंधकार में दीप जलाकर
तूफानों से लड़कर टिमटिमाते हुए
दीपक की लौ जलती बाती तेल अभी बाकी है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है……! ! !
रोते बिलखते परिजन का शवों को देखकर
दर्दनाक मौत हादसों जख्मी हालत गंभीर हालातों को सांत्वना ढाढ़स बंधाना ,
मगर जिगर में हिम्मत हौसला अफजाई बढ़ा सहनशक्ति जगाना बाकी है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है…..! ! !
एक दूजे से दूर रहकर बिछुड़ जाना
एकांतवास अकेलापन महसूस करते
बहुत कुछ छूट गया ,अधूरा तन्हा छोड़ दिया
मगर अभी भी कुछ मददगार हाथ सच्चे दोस्त साथी अभी बाकी है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है….! ! !
चहकती फुदकती चिड़ियों की मधुर मीठी आवाज सुनकर ,
प्रकृति के वो खूबसूरत नजारों को देखकर ,
चेहरों की गमगीन उदासी खुशियों में बदल जाती
उन कठिन परिस्थितियों को थाम लेती है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है……! ! !
दर्दनाक मौत के हादसों से दिल दहल जाता
बहते आसुंओ को देखकर लोग समझ न पाते।
ऑक्सीजन की कमी से मानव जीवन की सांस उखड़ रही है।
एक आस लिए प्रभु दर पे तेरे हाथ जोड़ खड़े हुए हैं।
प्रभु कृपामयी दृष्टि की फिर से प्रगट हो धरा पे आना बाकी है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है…..! ! !
जीवन में जो सपने संजोये थे ये क्या ..कैसा.. अजीब सा दौर आ गया
दुनिया भर को तहस नहस कर
अपनों से दूर कर दिया मिलना मुश्किल हो गया।
नियति में क्या लिखा है न जाने कोई जान नहीं सकता ।
कैसा कब किस पल अंतिम सांसों का रैन बसेरा हो …अंजान बना फिर रहा है …
अंतर्मन चैतन्य जगाते हुए करुण पुकार सुन
आज नहीं तो कल सूरज चमकेगा नई सुबह की रोशनी का इंतजार अभी बाकी है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है…..! ! !
हे प्रभु कृपामयी दृष्टि अब बरसा दो ,
नेत्र खोलकर इन अदृश्य शक्ति को नष्ट कर
विनती सुन लो अब तो हम सबका उद्धार करो।
लक्ष्मण जैसे अर्धचेतन मूर्छित हो रहे
संजीवनी बूटी अमृत समान जीवनदान दे दो।
अब प्रभु एक तेरा ही आसरा सहारा लिया
अंतिम समय में सांसो में बसे हुए सांस लेना अभी बाकी है।
टूट चुकी हूँ निखरना बाकी है……! ! !
जय श्री कृष्णा राधे राधे ?
शशिकला व्यास✍️

Language: Hindi
3 Likes · 2 Comments · 286 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
2553.पूर्णिका
2553.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
"लिहाज"
Dr. Kishan tandon kranti
जय मातु! ब्रह्मचारिणी,
जय मातु! ब्रह्मचारिणी,
Neelam Sharma
शांति से खाओ और खिलाओ
शांति से खाओ और खिलाओ
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
शब्दों की अहमियत को कम मत आंकिये साहिब....
शब्दों की अहमियत को कम मत आंकिये साहिब....
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
दूसरों की राहों पर चलकर आप
दूसरों की राहों पर चलकर आप
Anil Mishra Prahari
विवेक
विवेक
Sidhartha Mishra
स्वस्थ तन
स्वस्थ तन
Sandeep Pande
छुप जाता है चाँद, जैसे बादलों की ओट में l
छुप जाता है चाँद, जैसे बादलों की ओट में l
सेजल गोस्वामी
चोट
चोट
आकांक्षा राय
*नयनों में तुम बस गए, रामलला अभिराम (गीत)*
*नयनों में तुम बस गए, रामलला अभिराम (गीत)*
Ravi Prakash
दरमियाँ
दरमियाँ
Dr. Rajeev Jain
सैनिक की कविता
सैनिक की कविता
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
अब किसी की याद नहीं आती
अब किसी की याद नहीं आती
Harminder Kaur
#लघुकथा-
#लघुकथा-
*Author प्रणय प्रभात*
🥗फीका 💦 त्योहार 💥 (नाट्य रूपांतरण)
🥗फीका 💦 त्योहार 💥 (नाट्य रूपांतरण)
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
न‌ वो बेवफ़ा, न हम बेवफ़ा-
न‌ वो बेवफ़ा, न हम बेवफ़ा-
Shreedhar
अखंड भारतवर्ष
अखंड भारतवर्ष
Bodhisatva kastooriya
|| तेवरी ||
|| तेवरी ||
कवि रमेशराज
पशुओं के दूध का मनुष्य द्वारा उपयोग अत्याचार है
पशुओं के दूध का मनुष्य द्वारा उपयोग अत्याचार है
Dr MusafiR BaithA
कैसा दौर है ये क्यूं इतना शोर है ये
कैसा दौर है ये क्यूं इतना शोर है ये
Monika Verma
बाल कविता: हाथी की दावत
बाल कविता: हाथी की दावत
Rajesh Kumar Arjun
प्राप्ति
प्राप्ति
Dr.Pratibha Prakash
सफलता का लक्ष्य
सफलता का लक्ष्य
Paras Nath Jha
काजल
काजल
SHAMA PARVEEN
रामफल मंडल (शहीद)
रामफल मंडल (शहीद)
Shashi Dhar Kumar
*ईर्ष्या भरम *
*ईर्ष्या भरम *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
तू मेरे इश्क की किताब का पहला पन्ना
तू मेरे इश्क की किताब का पहला पन्ना
Shweta Soni
कुछ पाने के लिए
कुछ पाने के लिए
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
गीत
गीत
Shiva Awasthi
Loading...