Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Jan 2020 · 2 min read

जीवन परिचय

*****नवोदित ख्याति प्राप्त कवि “आकाश महेशपुरी” एक परिचय*****

भगवान महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की पावन धरा के नवोदित ख्याति प्राप्त साहित्यकार “आकाश महेशपुरी” हिन्दी साहित्य की काव्य विधा के विभिन्न छंदों जैसे-दोहा, कुंडलिया, सवैया, घनाक्षरी व हरिगीतिका के मर्मज्ञ होने के साथ ही साथ मुक्तक, गीत और ग़ज़लों के भी बादशाह हैं। हिंदी काव्य साहित्य की विभिन्न विधाओं में अपनी लेखनी के बल पर दिनोंदिन नवीन ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहे “आकाश महेशपुरी” अपनी माटी की बोली में भी पद्य के माध्यम से साहित्य प्रेमियों में भोजपुरी की मिठास बिखेर रहे हैं।

15 अगस्त 1980 को उत्तर प्रदेश के अत्यंत पिछड़े कुशीनगर जनपद के ग्राम- महेशपुर (ग्राम पंचायत- मछरिया दलजीत कुँवर) पोस्ट- कुबेरस्थान, क्षेत्र- दुदही में पैदा हुए कवि आकाश महेशपुरी का मूल नाम वकील कुशवाहा है। इनकी माता श्रीमती रामरती देवी एक गृहणी तथा पिता श्री रामजीत कुशवाहा एक साधारण किसान हैं। श्री महेशपुरी जी ने स्नातक की पढ़ाई कला वर्ग से करने के पश्चात गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया जहाँ आज भी कार्यरत हैं।विद्यार्थी जीवन से ही साहित्यानुरागी आकाश जी ने लेखनी प्रारम्भ की और देखते ही देखते आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के मंचों तक पहुँचने में सफल हुए।
साहित्य के क्षेत्र में इनकी पहली उपलब्धि के रूप में एक पुस्तक “सब रोटी का खेल” प्रकाशित हो चुकी है जिसे पाठकों ने काफी सराहा है। इसके अतिरिक्त अनेक साझा संग्रहों जैसे- कवितालोक, गीतिकालोक, कुण्डलिनीलोक व अन्य के साथ ही साथ विभिन्न सम्मानित पत्र-पत्रिकाओं में भी इनकी रचनाओं का निरन्तर प्रकाशन हुआ है जिसमें राष्ट्रीय सहारा, शब्द संघर्ष, शब्द सरिता, ट्रू टाइम्स, डाटला एक्सप्रेस, भोजपुरी साहित्य सरिता, भोजपुरी मैंना, हिंदी भाषा, सर्व भाषा ट्रस्ट, राष्ट्र किंकर, साहित्य सुधा, हस्ताक्षर, अक्षरवार्ता, ग्रेस इंडिया व अमरीका से प्रकाशित साप्ताहिकी हम हिंदुस्तानी यू एस ए विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
आकाश जी को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय समय पर सम्मानित भी किया गया है जिसमें कवितालोक (लखनऊ) द्वारा गीतिका श्री सम्मान, सर्व भाषा ट्रस्ट (नई दिल्ली) द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान पत्र, गहमर वेलफेयर सोसाइटी (गाजीपुर उत्तर प्रदेश) द्वारा शिल्प शिरोमणि सम्मान, हिंदी भाषा.काम (इंदौर मध्य प्रदेश) द्वारा धरा दिवस काव्य प्रतियोगिता के दोहा विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान पत्र, नेहरू युवा चेतना समिति (पचरुखिया, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश) द्वारा साहित्य रत्न सम्मान आदि प्रमुख हैं।
ऐसे नवोदित ख्याति प्राप्त साहित्यकार की उपलब्धि एक ओर जहाँ कुशीनगर की धरती के लिए गर्व की बात है वहीं दूसरी ओर पश्चिमी सभ्यता के आगोश में समा रहे साहित्यकारों के लिए प्रेरणाश्रोत भी हैं। साहित्य के क्षेत्र में आकाश जी ने अत्यंत पिछड़े क्षेत्र में रहकर भी जिस मुकाम को आज हासिल किया है वो निश्चित ही इनकी मेहनत और साहित्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

जटाशंकर प्रजापति
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
मो. ९७९२४६६२२३

Language: Hindi
Tag: लेख
3 Likes · 1 Comment · 1073 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
ज़िंदगी तेरा
ज़िंदगी तेरा
Dr fauzia Naseem shad
■ मौजूदा दौर...
■ मौजूदा दौर...
*Author प्रणय प्रभात*
A Departed Soul Can Never Come Again
A Departed Soul Can Never Come Again
Manisha Manjari
माटी कहे पुकार
माटी कहे पुकार
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
सौगंध से अंजाम तक - दीपक नीलपदम्
सौगंध से अंजाम तक - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
युही बीत गया एक और साल
युही बीत गया एक और साल
पूर्वार्थ
जरूरी नहीं राहें पहुँचेगी सारी,
जरूरी नहीं राहें पहुँचेगी सारी,
Satish Srijan
यह नफरत बुरी है ना पालो इसे
यह नफरत बुरी है ना पालो इसे
VINOD CHAUHAN
*** एक दीप हर रोज रोज जले....!!! ***
*** एक दीप हर रोज रोज जले....!!! ***
VEDANTA PATEL
सफलता का मार्ग
सफलता का मार्ग
Praveen Sain
3182.*पूर्णिका*
3182.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मंजिल तक पहुँचने के लिए
मंजिल तक पहुँचने के लिए
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
चन्द्रशेखर आज़ाद...
चन्द्रशेखर आज़ाद...
Kavita Chouhan
योग
योग
लक्ष्मी सिंह
"बेजुबान"
Dr. Kishan tandon kranti
उफ़ ये अदा
उफ़ ये अदा
Surinder blackpen
मूहूर्त
मूहूर्त
Neeraj Agarwal
“बदलते भारत की तस्वीर”
“बदलते भारत की तस्वीर”
पंकज कुमार कर्ण
ସେହି ଫୁଲ ଠାରୁ ଅଧିକ
ସେହି ଫୁଲ ଠାରୁ ଅଧିକ
Otteri Selvakumar
चूरचूर क्यों ना कर चुकी हो दुनिया,आज तूं ख़ुद से वादा कर ले
चूरचूर क्यों ना कर चुकी हो दुनिया,आज तूं ख़ुद से वादा कर ले
Nilesh Premyogi
मेरे वतन मेरे चमन तुझपे हम कुर्बान है
मेरे वतन मेरे चमन तुझपे हम कुर्बान है
gurudeenverma198
तेवरी में करुणा का बीज-रूप +रमेशराज
तेवरी में करुणा का बीज-रूप +रमेशराज
कवि रमेशराज
आखिर मैंने भी कवि बनने की ठानी MUSAFIR BAITHA
आखिर मैंने भी कवि बनने की ठानी MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
दायरे से बाहर (आज़ाद गज़लें)
दायरे से बाहर (आज़ाद गज़लें)
AJAY PRASAD
रिश्ते-नाते गौण हैं, अर्थ खोय परिवार
रिश्ते-नाते गौण हैं, अर्थ खोय परिवार
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
*शादी (पाँच दोहे)*
*शादी (पाँच दोहे)*
Ravi Prakash
कहानी -
कहानी - "सच्चा भक्त"
Dr Tabassum Jahan
The Huge Mountain!
The Huge Mountain!
Buddha Prakash
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
डॉ.सीमा अग्रवाल
Loading...