जय जगदम्बा भवानी
जय जगदम्बा भवानी
हे महामाया दुर्गा नव रूपिणी,
जगदंबा नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं।
अश्व , सिंह,वृषभ ,गदर्भ ,कमल
आरुड़ वाहन हे महाशक्ति,
जगदम्बा नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं।
शंख ,चक्र, गदा ,त्रिशूल ,कमल भाला ,माला, खड़ग खप्पर धारिणी।
आदिशक्ति नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं।
दानवदल संहारिणि, पापपुंज नाशिनी,
रणचंडी नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं।
सिद्धि बुद्धि दायिनी ,भोग मोक्ष प्रदायिनी,
रोग -शोक नाशिनी भगवती परमेश्वरी,
जग जननी नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं।
त्रिदेव ध्यावते, सुर- नर पुकारते,
निर्भय वरदायिनी परमेश्वरी महेश्वरी,
कृपालु कृपामयी नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं।
ललिता कश्यप गांव सायर जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश।