Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Oct 2023 · 1 min read

जग के जीवनदाता के प्रति

प्राची में हम देखते नित्य, भगवान भास्कर का प्रताप।
दुनिया का हर क्रीड़ा-कौतुक, उनकी ही गतिविधि का कलाप।।
वे भ्रमरों के आश्रयदाता, वे चक्रवाक का हरें शोक।
वे अखिल भुवन द्योतित करते, उनसे पाता आलोक लोक।।

वे गगनांगन की शोभा हैं, तारामण्डल के वे स्वामी।
उनसे ही दीप्त दिशाएं हैं, उनसे ही प्रकृति उर्ध्वगामी।।
वे कारण हैं षड्ऋतुओं के, वे सुमन समूहों के त्राता।
उन जैसा कोई कहाॅं अन्य, उनसे ही जग जीवन पाता।।

वे दिनमणि- भानु- दिवाकर हैं, वे मार्तण्ड- रवि कहलाते।
बारह भागों में बाॅंट वर्ष, को केवल वे ही हैं पाते।।
उनसे ही सतयुग- त्रेता है, उनसे ही है द्वापर- कलियुग।
वे ही कल्पों का सृजन करें, वे ही लेते कल्पों को चुग।।

सबका कल्याण वही करते, वे ही देते हैं हमें ज्ञान।
उद्भव- स्थिति- संहार वही, उनसे ही है विधि का विधान।।
वेदों में है उनकी महिमा, गायत्री उनका गान करे।
नित ब्रह्मनिष्ठ ब्राह्मण उनका, पूजन-अर्चन कर ध्यान करे।।

वे वन्दनीय सारे जग के, जग उनको नित्य प्रणाम करे।
भगवान राम उनके कुल में, जन्मे चर्चा अविराम करे।।
मैं यही सोचता हूॅं प्रतिदिन, अरुणोदय जब रॅंग लाता है।
जग के जीवनदाता के प्रति, अपना मस्तक झुक जाता है।।

महेश चन्द्र त्रिपाठी

Language: Hindi
1 Like · 2 Comments · 93 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महेश चन्द्र त्रिपाठी
View all
You may also like:
***
*** " पापा जी उन्हें भी कुछ समझाओ न...! " ***
VEDANTA PATEL
कचनार kachanar
कचनार kachanar
Mohan Pandey
■ 24 घण्टे चौधराहट।
■ 24 घण्टे चौधराहट।
*Author प्रणय प्रभात*
गौरी।
गौरी।
Acharya Rama Nand Mandal
ये मेरा हिंदुस्तान
ये मेरा हिंदुस्तान
Mamta Rani
"लक्ष्य"
Dr. Kishan tandon kranti
गीत
गीत
Kanchan Khanna
*चुनावी कुंडलिया*
*चुनावी कुंडलिया*
Ravi Prakash
2586.पूर्णिका
2586.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
Trying to look good.....
Trying to look good.....
सिद्धार्थ गोरखपुरी
गाडगे पुण्यतिथि
गाडगे पुण्यतिथि
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
ज़िदादिली
ज़िदादिली
Shyam Sundar Subramanian
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
वह तोड़ती पत्थर / ©मुसाफ़िर बैठा
वह तोड़ती पत्थर / ©मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
19. कहानी
19. कहानी
Rajeev Dutta
वो सुहाने दिन
वो सुहाने दिन
Aman Sinha
नादानी
नादानी
Shaily
बोध
बोध
Dr.Pratibha Prakash
मंज़र
मंज़र
अखिलेश 'अखिल'
रक्षा बंधन
रक्षा बंधन
विजय कुमार अग्रवाल
* इंसान था रास्तों का मंजिल ने मुसाफिर ही बना डाला...!
* इंसान था रास्तों का मंजिल ने मुसाफिर ही बना डाला...!
Vicky Purohit
*जीवन्त*
*जीवन्त*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
प्रेम
प्रेम
Ranjana Verma
चाय में इलायची सा है आपकी
चाय में इलायची सा है आपकी
शेखर सिंह
जिसकी बहन प्रियंका है, उसका बजता डंका है।
जिसकी बहन प्रियंका है, उसका बजता डंका है।
Sanjay ' शून्य'
#विषय --रक्षा बंधन
#विषय --रक्षा बंधन
rekha mohan
जीवन है आँखों की पूंजी
जीवन है आँखों की पूंजी
Suryakant Dwivedi
मन डूब गया
मन डूब गया
Kshma Urmila
"काहे का स्नेह मिलन"
Dr Meenu Poonia
Loading...