Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Jun 2022 · 3 min read

छंदों में मात्राओं का खेल

यदि आप दोहा और चौपाई लिखने में अपनी कलम परिपक्व कर लेते है / या है , तब आप मात्राएं घटा बढ़ाकर अनेक मात्रिक छंद लिख सकते है ,

मैं रोटी विषय लेकर कुछ विविध छंदो में ~रोटी लिख रहा हूँ

दोहा छंद में ~(13 – 11)

रोटी ऐसी चीज है , जिसकी गिनो न जात
भूख‌ और यह पेट को , है पूरी‌ सौगात ||
~~
यदि दोहे के विषम चरण में दो मात्राएं बढ़ जाए तब दोही बन जाती है
दोही ( 15- 11)

अब रोटी ऐसी जानिए , जिसकी रहे न जात
भूख‌ और यह तन पेट को , है पूरी‌ सौगात ||
~~~~~~

सोरठा छंद में ~ (11 – 13 विषम चरण तुकांत )
यदि दोहा को उल्टा लिख दिया जाए व तुकांत विषम चरण में मिला दी जाए ,तब सोरठा छंद बन जाता है

इसकी गिनो न जात , रोटी ऐसी चीज है |
है पूरी‌ सौगात , भूख और यह पेट को ||
~~~~

साथी छंद मे- (12 – 11)यदि दोहे के विषम चरण में एक मात्रा कम हो जाए व यति दो दीर्घ हो जाए तब साथी छंद बन जाता है

रोटी कभी न माने , जात पात का फेर |
पेट जहाँ है भूखा , करे अधिक न देर ||
~~~~~

मुक्तामणि छंद में -(13 – 12) यदि दोहे के सम चरण में ग्यारह की जगह 12 मात्रा हो जाए व पदांत दो दीर्घ हो जाए , तब मुक्तामणि छंद हो जाता है

जात न पूंछे रोटियाँ , इसको‌ समझो ज्ञानी |
जिसके घर में पक उठे ,चमके दाना पानी ||
~~~~~~

उल्लाला छंद में -(13 – 13 ) (चारो दोहे के विषम चरण )
यदि दोहे के सम चरण में ग्यारह की जगह तेरह मात्राएं हो जाए ,व पदांत दीर्घ हो जाए तो उल्लाला छंद हो जाता है

सब रोटी को घूमते , रखे सभी यह चाह है |
रोटी भरती पेट है , रोटी नहीं गुनाह है ||
~~~~~

रोला छंद ( 11-13 )
मापनी- दोहा का सम चरण +3244 या 3424
यदि दोहे को उल्टा करके , सम चरण को मापनी से लिखा जाए तो रोला बन जाता है

रोटी का हम गान , लिखें हम रोटी खाकर |
बल का देती दान ,पेट में रोटी जाकर ||
करते हम सम्मान , नहीं है रोटी ‌छोटी |
अपनी कहें दुकान, सभी जन रोजी रोटी ||

रोला में + उल्लाला करने पर छप्पय छंद बन जाता है

रोटी तन का जानिए , अंतरमन शृंगार है |
रोटी जिस घर फूलती , रहती सदा वहार है ||
~~~~~~

बरबै छंद में 12 – 7

रोटी तेरी महिमा , करें प्रकाश |
भूखा पाकर ऊपर , भरे हुलाश ||
~~~~~~
अहीर छंद ( 11 +11 ) चरणांत जगण ही करना होता है

रोटी मिले सुभाष | आता हृदय प्रकाश ||
रोटी बिन सब दीन | निज मुख रहे मलीन ||
~~~~~~~~~

चौपाई छंद में ~( 16 – 16)
रोटी तन का जीवन जानो |
रोटी की सब. महिमा मानो ||
रोटी बिन समझो सब सूखा |
बिन रोटी ‌यह तन है भूखा ‌||
~~~~~~~
सरसी छंद में ~(16- 11)
चौपाई चरण + दोहा का सम चरण

रोटी को जिसने पहचाना , उसको भी भगवान |
कभी न भूखा सोने देते‌, ‌ रखते उसका ध्यान ||
~~~~~~
ताटंक/लावणी छंद में ~,(मुक्तक)16- 14
चौपाई चरण + चौपाई चरण में दो मात्रा कम करके 14 मात्रा या (मानव छंद )

रोटी की महिमा का हमने , इतना तो वस जाना है |
इसके बिन सब सूना सा है , पूर्ण तरह से माना है |
रोटी की जब चाह जगे तब , इसको देना होती है ~
पड़े भूख पर भारी रोटी , इसका ऐ‌सा दाना है |
~~~~~~
पदावली -आधार छंद चौकड़िया छंद

बात न समझो छोटी |
भूख मिटाती जाती रोटी , पतली हो या मोटी ||
रोटी पाकर जो मदमाता , करे बात को खोटी |
कहे गुणीजन उसकी कटती , बीच बजरिया चोटी ||
निराकार वह परम पिता है , हम सब उसकी गोटी |
कहत सुभाषा उसकी रोटी , हर्षित करती बोटी‌ ||
~~~~~~
इस तरह आप कई छंद लिख सकते है , दोहा छंद में एक ही मात्रा घटने बढ़ने पर छंद का नाम बदल जाता है , मेरा मानना कि सभी मात्रिक छंदो में दोहा छंद सभी छंदो का जनक व चौपाई सभी छंदो की जननी है
पटल पर पोस्ट की निर्धारित सीमा है , अन्यथा कई छंदो का उल्लेख करता , जो दोहा चौपाई में मात्रा घटाने बढ़ाने पर बनते है , अत:
(कुछ मनोविनोद के साथ पोस्ट का समापन है )
यदि आज यह महाकवि होते तब यह लिख सकते थे शायद
(मनोविनोद ) उन्हीं के दोहों में रोटी

कबीर दास जी
चलती चक्की देखकर , कबिरा भी हरषाय |
कविरन रोटी सेंककर , मुझको शीघ्र बुलाय ||

रहीम जी
रहिमन रोटी दीजिए , रोटी बिन सब सून |
पानी भी मीठा मिले , समझो तभी सुकून ||

बिहारी कवि
रोटी के‌ सब दोहरे , रोटी‌ की है पीर. |
रोटी खाकर ही झरें , दोहे मुख के तीर ||

कुम्भनदास जी
संतो को मत सीकरी , पड़े न कोई काम |
रोटी हो गरमागरम , कुम्भक का विश्राम ||

महाकवि केशव जी
केशव बूड़ा जानकर , बाबा मुझें बनाय ।
चंद्रवदन मृगलोचनी , रोटी एक थमाय ||

हुल्लण मुरादावादी जी
पहले रोटी खाइए , पीछे लिखना छंद |
बैगन का भुरता तले , समझो परमानंद ||
चकाचक रोटी खायें |
हमे भी वहाँ बुलायें ||

सुभाष सिंघई जतारा

Language: Hindi
3 Likes · 1 Comment · 562 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सरसी छंद
सरसी छंद
Charu Mitra
चलो दो हाथ एक कर ले
चलो दो हाथ एक कर ले
Sûrëkhâ Rãthí
2843.*पूर्णिका*
2843.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कौआ और कोयल (दोस्ती)
कौआ और कोयल (दोस्ती)
VINOD CHAUHAN
ज़िस्म की खुश्बू,
ज़िस्म की खुश्बू,
Bodhisatva kastooriya
एक दिन सफलता मेरे सपनें में आई.
एक दिन सफलता मेरे सपनें में आई.
Piyush Goel
लोहा ही नहीं धार भी उधार की उनकी
लोहा ही नहीं धार भी उधार की उनकी
Dr MusafiR BaithA
*** भाग्यविधाता ***
*** भाग्यविधाता ***
Chunnu Lal Gupta
मूडी सावन
मूडी सावन
Sandeep Pande
सजल...छंद शैलजा
सजल...छंद शैलजा
डॉ.सीमा अग्रवाल
दुनियाभर में घट रही,
दुनियाभर में घट रही,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
भारत की पुकार
भारत की पुकार
पंकज प्रियम
विपक्ष ने
विपक्ष ने
*Author प्रणय प्रभात*
करनी होगी जंग
करनी होगी जंग
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
जय मां शारदे
जय मां शारदे
Harminder Kaur
कुछ राज़ बताए थे अपनों को
कुछ राज़ बताए थे अपनों को
Rekha khichi
अपने आमाल पे
अपने आमाल पे
Dr fauzia Naseem shad
सारा दिन गुजर जाता है खुद को समेटने में,
सारा दिन गुजर जाता है खुद को समेटने में,
शेखर सिंह
क्यों नहीं बदल सका मैं, यह शौक अपना
क्यों नहीं बदल सका मैं, यह शौक अपना
gurudeenverma198
❤️एक अबोध बालक ❤️
❤️एक अबोध बालक ❤️
DR ARUN KUMAR SHASTRI
" पीती गरल रही है "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
दिल में हिन्दुस्तान रखना आता है
दिल में हिन्दुस्तान रखना आता है
नूरफातिमा खातून नूरी
बृद्ध  हुआ मन आज अभी, पर यौवन का मधुमास न भूला।
बृद्ध हुआ मन आज अभी, पर यौवन का मधुमास न भूला।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
"बह रही धीरे-धीरे"
Dr. Kishan tandon kranti
We Mature With
We Mature With
पूर्वार्थ
भगवान महाबीर
भगवान महाबीर
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
' चाह मेँ ही राह '
' चाह मेँ ही राह '
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
रूठते-मनाते,
रूठते-मनाते,
Amber Srivastava
आत्मनिर्भरता
आत्मनिर्भरता
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*किसी की जेब खाली है, किसी के पास पैसे हैं 【मुक्तक】*
*किसी की जेब खाली है, किसी के पास पैसे हैं 【मुक्तक】*
Ravi Prakash
Loading...