Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Mar 2023 · 1 min read

*चाय भगोने से बाहर यदि, आ जाए तो क्या कहने 【हास्य हिंदी गजल/

चाय भगोने से बाहर यदि, आ जाए तो क्या कहने 【हास्य हिंदी गजल/ गीतिका】
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
(1)
चाय भगोने से बाहर यदि, आ जाए तो क्या कहने
मंत्री रिश्वत खाते यदि, पकड़ा जाए तो क्या कहने
(2)
रोज झिड़कियाँ मालिक की जो, चुप रह-रहकर सुनता है
वही गधा यदि मालिक पर, गुस्सा जाए तो क्या कहने
(3)
श्वेत चाँद तो सब ने देखा, नील गगन में बरसों से
कभी किसी दिन रंग बैंजनी, पा जाए तो क्या कहने
(4)
आसमान से बरसे पानी, लेकिन गाढ़ा रंग घुला
कभी किसी दिन होली ऐसी, छा जाए तो क्या कहने
(5)
युद्धक विमान बम ढोकर नभ में, उड़े और जादू हो
फूल गुलाबी-पीले वह, बरसा जाए तो क्या कहने
(6)
हाईकमान की मक्खनबाजी, करो चापलूसी कुछ
पुरस्कार या पद कोई, हथिया जाए तो क्या कहने
(7)
जिससे प्यार किया था, कॉलेज में सत्रह के जब थे
सत्तर पार कर चुकी वह, टकरा जाए तो क्या कहने
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

620 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all
You may also like:
मोबाइल
मोबाइल
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
निर्णय लेने में
निर्णय लेने में
Dr fauzia Naseem shad
वो एक ही शख्स दिल से उतरता नहीं
वो एक ही शख्स दिल से उतरता नहीं
श्याम सिंह बिष्ट
रिश्तो से जितना उलझोगे
रिश्तो से जितना उलझोगे
Harminder Kaur
समय यात्रा संभावना -एक विचार
समय यात्रा संभावना -एक विचार
Shyam Sundar Subramanian
श्री श्रीचैतन्य महाप्रभु
श्री श्रीचैतन्य महाप्रभु
Pravesh Shinde
घंटा हिलाने वाली कौमें
घंटा हिलाने वाली कौमें
Shekhar Chandra Mitra
हौसले से जग जीतता रहा
हौसले से जग जीतता रहा
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
■ नाकारों से क्या लगाव?
■ नाकारों से क्या लगाव?
*Author प्रणय प्रभात*
"दुमका संस्मरण 3" परिवहन सेवा (1965)
DrLakshman Jha Parimal
वसंत पंचमी
वसंत पंचमी
Dr. Vaishali Verma
2303.पूर्णिका
2303.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
गौरी।
गौरी।
Acharya Rama Nand Mandal
बिंदी
बिंदी
Satish Srijan
फितरत
फितरत
Bodhisatva kastooriya
यूनिवर्सिटी नहीं केवल वहां का माहौल बड़ा है।
यूनिवर्सिटी नहीं केवल वहां का माहौल बड़ा है।
Rj Anand Prajapati
मंगल मूरत
मंगल मूरत
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"तेरी खामोशियाँ"
Dr. Kishan tandon kranti
जिया ना जाए तेरे बिन
जिया ना जाए तेरे बिन
Basant Bhagawan Roy
यह कौन सा विधान हैं?
यह कौन सा विधान हैं?
Vishnu Prasad 'panchotiya'
खाने में हल्की रही, मधुर मूँग की दाल(कुंडलिया)
खाने में हल्की रही, मधुर मूँग की दाल(कुंडलिया)
Ravi Prakash
किसी भी सफल और असफल व्यक्ति में मुख्य अन्तर ज्ञान और ताकत का
किसी भी सफल और असफल व्यक्ति में मुख्य अन्तर ज्ञान और ताकत का
Paras Nath Jha
आसमाँ .......
आसमाँ .......
sushil sarna
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Jitendra Kumar Noor
खुला आसमान
खुला आसमान
Surinder blackpen
💐अज्ञात के प्रति-109💐
💐अज्ञात के प्रति-109💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बेटी
बेटी
Akash Yadav
मेरा मन उड़ चला पंख लगा के बादलों के
मेरा मन उड़ चला पंख लगा के बादलों के
shabina. Naaz
हमें रामायण
हमें रामायण
Dr.Rashmi Mishra
Fantasies are common in this mystical world,
Fantasies are common in this mystical world,
Sukoon
Loading...