Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Jun 2023 · 1 min read

चहचहाते जा रहे हैं

* गीत *
~~
भोर की वेला है पाखी चहचहाते जा रहे हैं।
गीत प्यारा कर्णप्रिय हमको सुनाते जा रहे हैं।

हो गया स्वर्णिम सवेरा नीड़ से बाहर निकलते।
फड़फड़ाते पंख अपने खूब हैं देखो चहकते।
इंद्रधनुषी रंग के हैं मन सभी का मोह लेते।
आ गये घर द्वार की शोभा बढ़ाते जा रहे हैं।
भोर की वेला है पाखी…….

है विषय चिंता भरा क्यों लुप्त कुछ पाखी हुए हैं।
भूल मानव का कुफल ये व्यर्थ ही भोगे हुए हैं।
है विषय गंभीर इस पर ध्यान धरना है जरूरी।
मेघ खतरों के भयावह क्यों घुमडते जा रहे हैं।
भोर की वेला है पाखी…….

है समय हम प्रकृति के साथ मिल जीवन बिताएं।
और जहरीले प्रदूषण पर सतत अंकुश लगाएं।
नील नभ जल थल सभी में स्वच्छता हो पारदर्शी।
आत्मचिंतन क्यों नहीं हम आज करते जा रहे हैं।
भोर की वेला है पाखी…….
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
– सुरेन्द्रपाल वैद्य, मण्डी (हि.प्र.)

2 Likes · 281 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from surenderpal vaidya
View all
You may also like:
गांधी के साथ हैं हम लोग
गांधी के साथ हैं हम लोग
Shekhar Chandra Mitra
चाहत
चाहत
Sûrëkhâ
"प्रेम के पानी बिन"
Dr. Kishan tandon kranti
तेरी मुस्कान होती है
तेरी मुस्कान होती है
Namita Gupta
सुभाष चन्द्र बोस
सुभाष चन्द्र बोस
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
चाहत किसी को चाहने की है करते हैं सभी
चाहत किसी को चाहने की है करते हैं सभी
SUNIL kumar
आत्म अवलोकन कविता
आत्म अवलोकन कविता
कार्तिक नितिन शर्मा
नहीं भुला पाएंगे मां तुमको, जब तक तन में प्राण
नहीं भुला पाएंगे मां तुमको, जब तक तन में प्राण
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
मैं और मेरी फितरत
मैं और मेरी फितरत
लक्ष्मी सिंह
जिस्म से रूह को लेने,
जिस्म से रूह को लेने,
Pramila sultan
জীবন নামক প্রশ্নের বই পড়ে সকল পাতার উত্তর পেয়েছি, কেবল তোমা
জীবন নামক প্রশ্নের বই পড়ে সকল পাতার উত্তর পেয়েছি, কেবল তোমা
Sakhawat Jisan
धुंध इतनी की खुद के
धुंध इतनी की खुद के
Atul "Krishn"
गीत
गीत
सत्य कुमार प्रेमी
राजस्थानी भाषा में
राजस्थानी भाषा में
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
बाल कविता: मछली
बाल कविता: मछली
Rajesh Kumar Arjun
शीर्षक – ऐ बहती हवाएं
शीर्षक – ऐ बहती हवाएं
Sonam Puneet Dubey
👉अगर तुम घन्टो तक उसकी ब्रेकअप स्टोरी बिना बोर हुए सुन लेते
👉अगर तुम घन्टो तक उसकी ब्रेकअप स्टोरी बिना बोर हुए सुन लेते
पूर्वार्थ
मां बेटी
मां बेटी
Neeraj Agarwal
लोग कहते हैं कि
लोग कहते हैं कि
VINOD CHAUHAN
रविवार की छुट्टी
रविवार की छुट्टी
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
🙏 *गुरु चरणों की धूल*🙏
🙏 *गुरु चरणों की धूल*🙏
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
■अहम सवाल■
■अहम सवाल■
*प्रणय प्रभात*
प्रोफेसर ईश्वर शरण सिंहल का साहित्यिक योगदान (लेख)
प्रोफेसर ईश्वर शरण सिंहल का साहित्यिक योगदान (लेख)
Ravi Prakash
सच्चे इश्क़ का नाम... राधा-श्याम
सच्चे इश्क़ का नाम... राधा-श्याम
Srishty Bansal
दीया और बाती
दीया और बाती
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
पुरखों के गांव
पुरखों के गांव
Mohan Pandey
बदलती हवाओं का स्पर्श पाकर कहीं विकराल ना हो जाए।
बदलती हवाओं का स्पर्श पाकर कहीं विकराल ना हो जाए।
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
*SPLIT VISION*
*SPLIT VISION*
Poonam Matia
दो जून की रोटी
दो जून की रोटी
Ram Krishan Rastogi
प्रतिश्रुति
प्रतिश्रुति
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...