Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Jul 2018 · 2 min read

चलो फिर चलें हम अपने गांव जहां है नीम की ठंडी छाँव कि बचपन टेर रहा कि बचपन टेर रहा।

चलो फिर चलें हम अपने गांव,
जहां है नीम की ठंडी छाँव
कि बचपन टेर रहा, कि बचपन टेर रहा।
बसी सोंधी मिट्टी की गंध
घूमते बालक हैं स्वच्छंद
नहीं ट्रैफिक की रेलम पेल
सनीनो के सुन्दर से खेल
जहां है पूरा अपना ठांव
चलो फिर चलें हम अपने गांव
जहां है नीम की ठंडी छाँव
कि बचपन टेर रहा कि बचपन टेर रहा।
जहां हम सुनते आल्हा राग
प्रेम से गाये जाते फाग
नहाती गौरैया तालाब
झूलते झूला बच्चे बाग
घूमते नंगे नंगे पाँव
चलो फिर चलें हम अपने गांव
जहां है नीम की ठंडी छाँव
कि बचपन टेर रहा कि बचपन टेर रहा।
कबड्डी अपना प्यारा खेल
नहाते सब मिल के ट्यूबवेल
बाल मन की वो प्यारी जंग
रोज खुट्टी पुच्ची के संग
प्रात ही सगुन काग की कांव
चलो फिर चलें हम अपने गांव
जहां है नीम की ठंडी छाँव
कि बचपन टेर रहा कि बचपन टेर रहा।
जहां हैं सुन्दर सुन्दर पेंड़
चरायें गाय बैठ के मेंड़
फसल पे रास लगे अनमोल
एक अंजुरी में जग लो तौल
दिखावें दद्दू अपने दांव
चलो फिर चलें हम अपने गांव
जहां है नीम की ठंडी छाँव
कि बचपन टेर रहा कि बचपन टेर रहा।
बहे विश्वास की सरिता वो
कि मइया गंगा पानी दो
सभी को फिर गुड़धानी दो
बरस कर तुम मन को हर्षाव
बहे बरखा में कागज नाँव
चलो फिर चलें हम अपने गांव
जहां है नीम की ठंडी छाँव
कि बचपन टेर रहा कि बचपन टेर रहा।
तोड़ते कच्ची अमियां ढेर
कभी खट्टे मीठे से बेर
नहीं चिन्ता जल्दी या देर
खेल फिर गुइयां गुइयां आॅव
धकेले फिकर कुऑ में जांव
चलो फिर चलें हम अपने गांव
जहां है नीम की ठंडी छाँव
कि बचपन टेर रहा कि बचपन टेर रहा।

अनुराग दीक्षित

Language: Hindi
205 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अनुराग दीक्षित
View all
You may also like:
फिर सुखद संसार होगा...
फिर सुखद संसार होगा...
डॉ.सीमा अग्रवाल
अच्छे बच्चे
अच्छे बच्चे
Dr. Pradeep Kumar Sharma
मधुशाला में लोग मदहोश नजर क्यों आते हैं
मधुशाला में लोग मदहोश नजर क्यों आते हैं
कवि दीपक बवेजा
बाल कविता: मोटर कार
बाल कविता: मोटर कार
Rajesh Kumar Arjun
.........?
.........?
शेखर सिंह
बेटी उड़ान पर बाप ढलान पर👸👰🙋
बेटी उड़ान पर बाप ढलान पर👸👰🙋
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
18)”योद्धा”
18)”योद्धा”
Sapna Arora
फागुन कि फुहार रफ्ता रफ्ता
फागुन कि फुहार रफ्ता रफ्ता
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
कालजयी रचनाकार
कालजयी रचनाकार
Shekhar Chandra Mitra
जन्मदिन विशेष : अशोक जयंती
जन्मदिन विशेष : अशोक जयंती
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
*फेसबुक पर स्वर्गीय श्री शिव अवतार रस्तोगी सरस जी से संपर्क*
*फेसबुक पर स्वर्गीय श्री शिव अवतार रस्तोगी सरस जी से संपर्क*
Ravi Prakash
चांद से सवाल
चांद से सवाल
Nanki Patre
लब्ज़ परखने वाले अक्सर,
लब्ज़ परखने वाले अक्सर,
ओसमणी साहू 'ओश'
आपकी सोच
आपकी सोच
Dr fauzia Naseem shad
छोटी- छोटी प्रस्तुतियों को भी लोग पढ़ते नहीं हैं, फिर फेसबूक
छोटी- छोटी प्रस्तुतियों को भी लोग पढ़ते नहीं हैं, फिर फेसबूक
DrLakshman Jha Parimal
शुभ दीपावली
शुभ दीपावली
Harsh Malviya
2534.पूर्णिका
2534.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
डा. अम्बेडकर बुद्ध से बड़े थे / पुस्तक परिचय
डा. अम्बेडकर बुद्ध से बड़े थे / पुस्तक परिचय
Dr MusafiR BaithA
तुम रट गये  जुबां पे,
तुम रट गये जुबां पे,
Satish Srijan
मुझ पर इल्जाम लगा सकते हो .... तो लगा लो
मुझ पर इल्जाम लगा सकते हो .... तो लगा लो
हरवंश हृदय
रंगोत्सव की हार्दिक बधाई-
रंगोत्सव की हार्दिक बधाई-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
जिन्दगी शम्मा सी रोशन हो खुदाया मेरे
जिन्दगी शम्मा सी रोशन हो खुदाया मेरे
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
"फूल"
Dr. Kishan tandon kranti
जब गेंद बोलती है, धरती हिलती है, मोहम्मद शमी का जादू, बयां क
जब गेंद बोलती है, धरती हिलती है, मोहम्मद शमी का जादू, बयां क
Sahil Ahmad
- मर चुकी इंसानियत -
- मर चुकी इंसानियत -
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
बनें जुगनू अँधेरों में सफ़र आसान हो जाए
बनें जुगनू अँधेरों में सफ़र आसान हो जाए
आर.एस. 'प्रीतम'
#शेर
#शेर
*Author प्रणय प्रभात*
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
सत्य की खोज अधूरी है
सत्य की खोज अधूरी है
VINOD CHAUHAN
Loading...