Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Jul 2019 · 3 min read

*** “गुरु की महिमा ” ***

“* गुरु की महिमा *”
गुरुर ब्रम्हा गुरुर विष्णु गुरुदेवो महेश्वरः।
गुरुर साक्षात् परमं ब्रम्हा तस्मे श्री गुरुवे नमः।।
गुरु प्रत्यक्ष रूप से प्रमाणिकता लिये नारायण का ही स्वरूप है जो सांसारिक जीवन में विषय विकारों का मैल धोने के लिए गुरु का ज्ञान ही सर्वोपरि है और पवित्र जल की तरह से ज्ञान का वो सरोवर घाट है जहाँ गुरु के वचन वाणी की शक्ति से भ्रमित मन के सारे संदेह दूर हो जाते हैं और हॄदय को परम शांति मिलती है।
जीवन में प्रथम गुरु माँ होती है जो बच्चों को घर पर ही अच्छे संस्कार देती है इन्हीं संस्कारों में पलकर बड़े होते हैं फिर स्कूली शिक्षा शिक्षकों द्वारा मिलती है उसके बाद पौढ़ा अवस्था में नई पीढ़ी की टेक्नालॉजी व पाठ्यक्रम की रुपरेखा ही बदल जाती है अब वर्तमान स्थिति में कप्यूटर ,इंटरनेट के जरिये से दुनिया की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है लेकिन असली जीवन में प्रत्यक्ष रूप से मार्गदर्शन गुरु दीक्षा ग्रहण करने से ही प्राप्त होती है।
जीवन में गुरु के ज्ञान के बिना व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं है उनके ज्ञान से ही एक सुंदर प्रारूप तैयार करते हैं जो सही समय में दिशाओं की ओर आकर्षित करता है जिससे उच्च स्तरीय प्रतिभा लोगों के समक्ष प्रस्तुत होती है आदर्श प्रस्तुति से ही जीने की प्रेरणा मिलती है।
गुरु अपने ज्ञान के द्वारा कार्यों के प्रति जागरूक होकर शिक्षा प्रदान करता है जिसे हम ग्रहण करते हुए भविष्य में नेक इंसान बनकर कामयाबी हासिल करते हैं।
माया रूपी जंजाल से छुटकारा पाने के लिए गुरु की शरण में जाना जरूरी है इसके अलावा कोई अस्तित्व ही नही है।गुरु दीक्षा ग्रहण करने के बाद में उनके दिये गए वचनों का पालन करना उन आदर्शो को जीवन में उतारना ही महानता है वरना सब कुछ व्यर्थ है गुरु ही गोविन्द से मिलाते हैं। गुरु के ज्ञान को अर्जित कर उनके आदर्श का पालन करना हमारा कर्तब्य है।
जीवन के हर क्षेत्र में गुरु की भूमिका महत्वपूर्ण होती है मंत्र की दीक्षा से लेकर उसकी सिद्धि प्राप्त होने तक पूरी साधना में गुरु की कृपा बनी रहती है। गुरु वेद वेदांत शास्रों का ज्ञाता ,सहनशील ,सक्षम एवं आचार विचारों में भी अदभुत शक्ति प्राप्त होती है जो चिंतन मनन मंत्रोचार उपर्युक्त तरीके से साधा जाता है यही जीवन में निश्चिंतता लाती है और आत्म संतुष्टि मिलती है।
जीवन में परम पूज्य गुरुदेव अंतर्यामी प्रभु *कृष्णम वन्दे जगत गुरु ही है जो हमारे हृदय में अंतरात्मा में गुप्त रूप से विद्यमान रहते हैं अपने ज्ञान की ज्योति से अज्ञान तिमिर का नाश करते रहते हैं और उनकी आभामंडल से कर्तब्य बोध होता है यही आधार स्तंभ हमें जीवन ज्योतिपुंज तक ले जाकर साक्षात्कार कराता है।
जब मनुष्य अंधकार मय जीवन में भटकता रहता है तो उन घने अंधकार में ही ज्ञान की ज्योति का प्रकाश बिंदु गुरु कृपा से ही पाने की लालसा जागृत अवस्था होती है और तभी हम अपनी सर्वशक्तिमान व आनंद की अनुभति को प्रगट करते हैं अर्थात उद्दंडतापूर्वक स्वभाव एवं अंहकार के प्रपंचो में उलझे हुए शिष्य के अज्ञानता को दूर करने का पहला कदम उठाया जाता है इसलिए कहा गया है – “अज्ञान तिमिरान्धस्य ज्ञानांजन शलाक्या चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मे श्री गृरुवे नमः।
गुरु शिष्य की परम्पराओं को महत्व देने से आत्म विश्वास जागृत होता है इससे दिव्य शक्तियों का संचार होने लगता है वात्सल्य पूर्ण कृपा भाव को प्रगट करता है यही सहज मार्ग गुरु की महिमा का सर्वश्रेष्ठ साधक संजीवनी बूटी माना गया है गुरु की महिमा अपरंपार है।
# कृष्णम वन्दे जगत गुरु #
* शशिकला व्यास *
# भोपाल मध्यप्रदेश #

Language: Hindi
Tag: लेख
3 Likes · 641 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*मुख पर गजब पर्दा पड़ा है क्या करें【मुक्तक 】*
*मुख पर गजब पर्दा पड़ा है क्या करें【मुक्तक 】*
Ravi Prakash
■ एक प्रेरणा...
■ एक प्रेरणा...
*Author प्रणय प्रभात*
राखी की सौगंध
राखी की सौगंध
Dr. Pradeep Kumar Sharma
वो बातें
वो बातें
Shyam Sundar Subramanian
मां के आँचल में
मां के आँचल में
Satish Srijan
समाज सेवक पुर्वज
समाज सेवक पुर्वज
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
दुनिया की कोई दौलत
दुनिया की कोई दौलत
Dr fauzia Naseem shad
खुद की तलाश में मन
खुद की तलाश में मन
Surinder blackpen
अखंड भारतवर्ष
अखंड भारतवर्ष
Bodhisatva kastooriya
नया दिन
नया दिन
Vandna Thakur
अपनी अपनी बहन के घर भी आया जाया करो क्योंकि माता-पिता के बाद
अपनी अपनी बहन के घर भी आया जाया करो क्योंकि माता-पिता के बाद
Ranjeet kumar patre
बहुत वो साफ सुधरी ड्रेस में स्कूल आती थी।
बहुत वो साफ सुधरी ड्रेस में स्कूल आती थी।
विजय कुमार नामदेव
प्रभु नृसिंह जी
प्रभु नृसिंह जी
Anil chobisa
मेरा जीने का तरीका
मेरा जीने का तरीका
पूर्वार्थ
मोहब्बत
मोहब्बत
Dinesh Kumar Gangwar
"पैमाना"
Dr. Kishan tandon kranti
तुम्हारे महबूब के नाजुक ह्रदय की तड़पती नसों की कसम।
तुम्हारे महबूब के नाजुक ह्रदय की तड़पती नसों की कसम।
★ IPS KAMAL THAKUR ★
मशीन कलाकार
मशीन कलाकार
Harish Chandra Pande
*** बचपन : एक प्यारा पल....!!! ***
*** बचपन : एक प्यारा पल....!!! ***
VEDANTA PATEL
होश खो देते जो जवानी में
होश खो देते जो जवानी में
Dr Archana Gupta
मतलब भरी दुनियां में जरा संभल कर रहिए,
मतलब भरी दुनियां में जरा संभल कर रहिए,
शेखर सिंह
सीरत
सीरत
Shutisha Rajput
लाचार जन की हाय
लाचार जन की हाय
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
कभी वैरागी ज़हन, हर पड़ाव से विरक्त किया करती है।
कभी वैरागी ज़हन, हर पड़ाव से विरक्त किया करती है।
Manisha Manjari
*असर*
*असर*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
आंखों में भरी यादें है
आंखों में भरी यादें है
Rekha khichi
बदले-बदले गाँव / (नवगीत)
बदले-बदले गाँव / (नवगीत)
ईश्वर दयाल गोस्वामी
कोई काम हो तो बताना
कोई काम हो तो बताना
Shekhar Chandra Mitra
करूँ प्रकट आभार।
करूँ प्रकट आभार।
Anil Mishra Prahari
कौन है वो .....
कौन है वो .....
sushil sarna
Loading...