Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Feb 2024 · 1 min read

करूँ प्रकट आभार।

करूँ प्रकट आभार।

नूतन-किसलय, पुष्प-मनोरम
कलियों के मुख लाली,
केसर, परिमल,पवन-झकोरे
रची लचीली डाली।

भ्रमरों का गुंजार
करूँ प्रकट आभार।

झरनों में आता पर्वत से
छनकर निर्मल पानी,
भूतल ने पाया है रब से
दरिया और रवानी।

बेशुमार जलधार
करूँ प्रकट आभार।

अम्बर को दे मेघ घनेरे
धरती को नहलाया,
बीजों में भरकर जीवन-रस
खेतों को महकाया।

मिला अन्न-भंडार
करूँ प्रकट आभार।

ज्योतिपुंज से दूर निरंतर
तम की परतें काली,
करते आये हो युग-युग से
तू जग की रखवाली।

लिए कई अवतार
करूँ प्रकट आभार।

अवलोकन को लोचन सुन्दर
वाणी दी अनमोल,
बढ़ने को दीं बन्द सभी की
राहें तत्क्षण खोल।

नतमस्तक संसार
करूँ प्रकट आभार।

अनिल मिश्र प्रहरी ।

Language: Hindi
89 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
स्त्री मन
स्त्री मन
Surinder blackpen
थोड़ी दुश्वारियां ही भली, या रब मेरे,
थोड़ी दुश्वारियां ही भली, या रब मेरे,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
प्रेम
प्रेम
Pratibha Pandey
शेर अर्ज किया है
शेर अर्ज किया है
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
नेता जब से बोलने लगे सच
नेता जब से बोलने लगे सच
Dhirendra Singh
मैं स्वयं हूं..👇
मैं स्वयं हूं..👇
Shubham Pandey (S P)
*कोटा-परमिट का मिला ,अफसर को हथियार* *(कुंडलिया)*
*कोटा-परमिट का मिला ,अफसर को हथियार* *(कुंडलिया)*
Ravi Prakash
★अनमोल बादल की कहानी★
★अनमोल बादल की कहानी★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
अंधेरे का डर
अंधेरे का डर
ruby kumari
पुरातत्वविद
पुरातत्वविद
Kunal Prashant
“ ......... क्यूँ सताते हो ?”
“ ......... क्यूँ सताते हो ?”
DrLakshman Jha Parimal
वो पेड़ को पकड़ कर जब डाली को मोड़ेगा
वो पेड़ को पकड़ कर जब डाली को मोड़ेगा
Keshav kishor Kumar
थम जाने दे तूफान जिंदगी के
थम जाने दे तूफान जिंदगी के
कवि दीपक बवेजा
रामकली की दिवाली
रामकली की दिवाली
Dr. Pradeep Kumar Sharma
तुम क्या हो .....
तुम क्या हो ....." एक राजा "
Rohit yadav
माँ
माँ
संजय कुमार संजू
जो सुनना चाहता है
जो सुनना चाहता है
Yogendra Chaturwedi
हौसला
हौसला
Monika Verma
* काव्य रचना *
* काव्य रचना *
surenderpal vaidya
मेरी कानपुर से नई दिल्ली की यात्रा का वृतान्त:-
मेरी कानपुर से नई दिल्ली की यात्रा का वृतान्त:-
Adarsh Awasthi
"ठीक है कि भड़की हुई आग
*Author प्रणय प्रभात*
अच्छे नहीं है लोग ऐसे जो
अच्छे नहीं है लोग ऐसे जो
gurudeenverma198
23/191.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/191.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"प्रेरणा के स्रोत"
Dr. Kishan tandon kranti
चाहो जिसे चाहो तो बेलौस होके चाहो
चाहो जिसे चाहो तो बेलौस होके चाहो
shabina. Naaz
💐प्रेम कौतुक-352💐
💐प्रेम कौतुक-352💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मलाल आते हैं
मलाल आते हैं
Dr fauzia Naseem shad
रंगों का त्योहार है होली।
रंगों का त्योहार है होली।
Satish Srijan
SC/ST HELPLINE NUMBER 14566
SC/ST HELPLINE NUMBER 14566
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
नवरात्र के सातवें दिन माँ कालरात्रि,
नवरात्र के सातवें दिन माँ कालरात्रि,
Harminder Kaur
Loading...