Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Dec 2021 · 2 min read

गीत

गीत

यह हूक हृदय की निर्विकल्प, या ज्ञान शून्य नीरवता है।
धीरज भी धैर्य न धरता है, पुत्रत्व है कि कायरता है।।

माँ की स्मृतियों का स्पंदन,
रह-रह कर शिरा-धमनियों में।
टीसों का ब्रह्मपुत्र नद हो,
कोलाहल भीषण करता है।।
धीरज भी धैर्य न धरता है, पुत्रत्व है कि कायरता है।

आत्मा-परमात्मा का परिणय,
जल से हिम, हिम से जल बनना।
जड़ जीव ब्रह्म चेतन दर्शन,
जब फूट अश्रु बन झरता है।
धीरज भी धैर्य न धरता है, पुत्रत्व है कि कायरता है।।

माँ के ममतामृत से सिंचित,
अभिमंत्रित रुधिर अश्रु बनकर,
एकांत प्राप्त कर पाते ही,
वाष्पित हो दृग घट भरता है।
धीरज भी धैर्य न धरता है, पुत्रत्व है कि कायरता है।।

कितना गीतामृतं पान किया,
कितना ईश्वर का ध्यान किया।
फिर क्यों इतना मन आकुल है,
क्यों मोह जलधि मन हरता है।
धीरज भी धैर्य न धरता है, पुत्रत्व है कि कायरता है।

मैं तो बहु-ज्ञान प्रकशित मणि,
दृष्टांत दीप का ज्योति पुंज।
सबको सद्ज्ञान सुझाता था,
अब क्यों अज्ञान बिखरता है।।
धीरज भी धैर्य न धरता है, पुत्रत्व है कि कायरता है।

अद्वेतवाद क्या द्वेतवाद, क्या
ब्रह्म तत्व की शुद्ध रश्मि।
क्या-क्या सद्ग्रन्थ सुझाते पर,
मन चुनता बस व्याकुलता है।
धीरज भी धैर्य न धरता है, पुत्रत्व है कि कायरता है।।

चैतन्य भला क्यों तू व्याकुल,
केवल बुलबुला अदृश्य हुआ।
प्रतिबिंब मिटा पर सूर्य अमर,
किंचित वह कभी न मरता है।
फिर क्यों तू धैर्य न धरता है, पुत्रत्व है कि कायरता है।।

यह हूक हृदय की निर्विकल्प, या ज्ञान शून्य नीरवता है।
धीरज भी धैर्य न धरता है, पुत्रत्व है कि कायरता है।।

आचार्य✍????
नित्यानन्द वाजपेयी ‘उपमन्यु’

Language: Hindi
Tag: गीत
464 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
नन्हीं - सी प्यारी गौरैया।
नन्हीं - सी प्यारी गौरैया।
Anil Mishra Prahari
वो छोड़ गया था जो
वो छोड़ गया था जो
Shweta Soni
हालात ही है जो चुप करा देते हैं लोगों को
हालात ही है जो चुप करा देते हैं लोगों को
Ranjeet kumar patre
माटी कहे पुकार
माटी कहे पुकार
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
मां का प्यार पाने प्रभु धरा पर आते है♥️
मां का प्यार पाने प्रभु धरा पर आते है♥️
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
मन का आंगन
मन का आंगन
DR. Kaushal Kishor Shrivastava
हौसलों की ही जीत होती है
हौसलों की ही जीत होती है
Dr fauzia Naseem shad
पत्नी (दोहावली)
पत्नी (दोहावली)
Subhash Singhai
■ चिंतन का निष्कर्ष
■ चिंतन का निष्कर्ष
*Author प्रणय प्रभात*
"बन्धन"
Dr. Kishan tandon kranti
पापा की गुड़िया
पापा की गुड़िया
Dr Parveen Thakur
संघर्ष ,संघर्ष, संघर्ष करना!
संघर्ष ,संघर्ष, संघर्ष करना!
Buddha Prakash
लोग खुश होते हैं तब
लोग खुश होते हैं तब
gurudeenverma198
अर्जुन सा तू तीर रख, कुंती जैसी पीर।
अर्जुन सा तू तीर रख, कुंती जैसी पीर।
Suryakant Dwivedi
Kavita
Kavita
shahab uddin shah kannauji
प्रेम प्रणय मधुमास का पल
प्रेम प्रणय मधुमास का पल
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
छिपकली
छिपकली
Dr Archana Gupta
क्या यही संसार होगा...
क्या यही संसार होगा...
डॉ.सीमा अग्रवाल
कारोबार
कारोबार
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
विडम्बना और समझना
विडम्बना और समझना
Seema gupta,Alwar
आकाश भेद पथ पर पहुँचा, आदित्य एल वन सूर्ययान।
आकाश भेद पथ पर पहुँचा, आदित्य एल वन सूर्ययान।
जगदीश शर्मा सहज
साधक
साधक
सतीश तिवारी 'सरस'
नव संवत्सर
नव संवत्सर
Manu Vashistha
ఇదే నా భారత దేశం.
ఇదే నా భారత దేశం.
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
मैं आखिर उदास क्यों होउँ
मैं आखिर उदास क्यों होउँ
DrLakshman Jha Parimal
दो शे'र
दो शे'र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
नमन!
नमन!
Shriyansh Gupta
*बहुत याद आएंगे श्री शौकत अली खाँ एडवोकेट*
*बहुत याद आएंगे श्री शौकत अली खाँ एडवोकेट*
Ravi Prakash
गंणतंत्रदिवस
गंणतंत्रदिवस
Bodhisatva kastooriya
3243.*पूर्णिका*
3243.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Loading...