Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Dec 2023 · 2 min read

क्रिसमस पर कोमल अग्रवाल की कविता

क्या? आज है 25 दिसम्बर
मेरे ऐसे बेतुके प्रश्न पर
गूँजे अपनों के कई स्वर
पर मेरे इस मन के अंदर
यादों के जुगनू झिलमिलाने लगे हैं
सुदूर अतीत में मनाए थे कितने
क्रिसमस सभी याद आने लगे हैं।
हां हां वो जब होता था ना हलवा ही हम बच्चोंका केक
जिसकी फरमाइश करने को गिनते थे हम तीन दो एक
फिर हरे लाल नीले पीले नारंगी जाने कितने रंग के पतंगी
कागजों ‌में लिपटा चला आता था त्योहार
कितने ही पैबंद लगी राजाइ ओढ़
टुकुर टुकुर ताका करते थे छत की सीढ़ियों का छोर
इसी रस्ते तो आएगा वो जादुई बौना
भरकर अपने कंगारूनुमा थैले में पूरा बाजार
वो हरे बादामी कागजों का परिलोक की महिमा गाता क्रिसमस का पेड़
खुद भी झूमता हमे भी लुभाता वो क्रिसमस का पेड़
नन्ही नन्ही कई कोमल आँखें जागती हुई
मनचाहे सुंदर सपनों के पीछे भागती हुई
शायद आँखों में तैरते उन अदृश्य अक्षरों को पढ़
उन जैसी ही मन को बांधने वाली अद्भुत कहानी गढ़
जाने फिर अपनी कौन सी जरूरत घटा
नन्ही हथेलियों पर कुछ काजू किसमिस और पिस्ते के टुकड़े सजा
मंत्र फूंकर जाने कैसा बड़ा निराला जैसा तैसा
पापा ही बन जाया करते थे सांताक्लॉज हर बार
शायद देखने को हमारे चेहरों पर उनका त्योहार
कितनी आसानी से चली आती थी ना खुशियां हमारी बंद मुट्ठी में
और आज खुली विस्तृत बाहों में भी पूरा नहीं पड़ता ऐश्वर्य का सामान
फिर ये सोचकर बरबस ही आ जाती है होठों पर मुस्कान
मेरे पंख नहीं हैं तो क्या ? कल्पनाओं की तो तेज है उड़ान।
और मुट्ठी में है बंद एक टुकड़ा ख्वाबों का आसमान।
कोमल अग्रवाल की ओर से आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।

50 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
भक्त कवि श्रीजयदेव
भक्त कवि श्रीजयदेव
Pravesh Shinde
" मन भी लगे बवाली "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
*ऐसा युग भी आएगा*
*ऐसा युग भी आएगा*
Harminder Kaur
◆ कीजिए अमल आज से।
◆ कीजिए अमल आज से।
*Author प्रणय प्रभात*
कंचन कर दो काया मेरी , हे नटनागर हे गिरधारी
कंचन कर दो काया मेरी , हे नटनागर हे गिरधारी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
स्वप्न लोक के वासी भी जगते- सोते हैं।
स्वप्न लोक के वासी भी जगते- सोते हैं।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
राम-वन्दना
राम-वन्दना
विजय कुमार नामदेव
जमाना गुजर गया उनसे दूर होकर,
जमाना गुजर गया उनसे दूर होकर,
संजय कुमार संजू
"उदास सांझ"
Dr. Kishan tandon kranti
फेसबुक ग्रूपों से कुछ मन उचट गया है परिमल
फेसबुक ग्रूपों से कुछ मन उचट गया है परिमल
DrLakshman Jha Parimal
उनकी यादें
उनकी यादें
Ram Krishan Rastogi
मेरे कलाधर
मेरे कलाधर
Dr.Pratibha Prakash
मंजिल
मंजिल
Kanchan Khanna
डर एवं डगर
डर एवं डगर
Astuti Kumari
गजल
गजल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
అందమైన తెలుగు పుస్తకానికి ఆంగ్లము అనే చెదలు పట్టాయి.
అందమైన తెలుగు పుస్తకానికి ఆంగ్లము అనే చెదలు పట్టాయి.
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
पूर्व दिशा से सूरज रोज निकलते हो
पूर्व दिशा से सूरज रोज निकलते हो
Dr Archana Gupta
रस्सी जैसी जिंदगी हैं,
रस्सी जैसी जिंदगी हैं,
Jay Dewangan
मारुति
मारुति
Kavita Chouhan
_______ सुविचार ________
_______ सुविचार ________
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
उम्मीद
उम्मीद
Dr fauzia Naseem shad
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
Yado par kbhi kaha pahra hota h.
Yado par kbhi kaha pahra hota h.
Sakshi Tripathi
कोई गैर न मानिए ,रखिए सम्यक ज्ञान (कुंडलिया)
कोई गैर न मानिए ,रखिए सम्यक ज्ञान (कुंडलिया)
Ravi Prakash
बोलो क्या कहना है बोलो !!
बोलो क्या कहना है बोलो !!
Ramswaroop Dinkar
इश्क में डूबी हुई इक जवानी चाहिए
इश्क में डूबी हुई इक जवानी चाहिए
सौरभ पाण्डेय
जब तक लहू बहे रग- रग में
जब तक लहू बहे रग- रग में
शायर देव मेहरानियां
3360.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3360.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
खुश वही है जिंदगी में जिसे सही जीवन साथी मिला है क्योंकि हर
खुश वही है जिंदगी में जिसे सही जीवन साथी मिला है क्योंकि हर
Ranjeet kumar patre
Loading...