Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 May 2022 · 1 min read

*किसको कितना समय बिताना 【भक्ति-गीत】*

किसको कितना समय बिताना 【भक्ति-गीत】 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
किसे पता इस जग में किसको कितना समय बिताना
(1)
सौ वर्षों का समय मिला है ,सौ वर्षों की काया
सौ वर्षों का खेल जगत में प्रभु का रचा-रचाया
सौ वर्षों के लिए जगत में साँसों का यह मेला
सौ बरसों के बाद मनुज है फिर से चला अकेला
जितने थे संबंध रेत पर जैसे लिखा-मिटाना
किसे पता इस जग में किसको कितना समय बिताना
(2)
किसे पता सौ बरस यहाँ पर बीतें या कल जाएँ
किसे पता वृद्धावस्था में विपदाएँ क्या आएँ
सभी जानते बचपन – यौवन – प्रौढ़ावस्था आती
किंतु मृत्यु असमय मानव को अक्सर ही खा जाती
किसे पता इस जग में किसका कितना पानी – दाना
किसे पता इस जग में किसको कितना समय बिताना
(3)
गठरी बाँध मुसाफिर करता चलने की तैयारी
मिले यहाँ कुछ संगी-साथी चार दिनों की यारी
यात्रा यह अनवरत , न रुकती-रहती हर पल जारी
किसे पता पड़ जाए आवागमन-चक्र कब भारी
शाम हुई तो ठहरा यात्री , सुबह हुई फिर जाना
किसे पता इस जग में किसको कितना समय बिताना
—————————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

161 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all
You may also like:
गीतिका
गीतिका
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
ये आंखों से बहती अश्रुधरा ,
ये आंखों से बहती अश्रुधरा ,
ज्योति
Indulge, Live and Love
Indulge, Live and Love
Dhriti Mishra
अच्छा रहता
अच्छा रहता
Pratibha Pandey
जंगल ये जंगल
जंगल ये जंगल
Dr. Mulla Adam Ali
"द्रौपदी का चीरहरण"
Ekta chitrangini
बदली-बदली सी तश्वीरें...
बदली-बदली सी तश्वीरें...
Dr Rajendra Singh kavi
वक्त  क्या  बिगड़ा तो लोग बुराई में जा लगे।
वक्त क्या बिगड़ा तो लोग बुराई में जा लगे।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
उनकी आंखो मे बात अलग है
उनकी आंखो मे बात अलग है
Vansh Agarwal
प्यार का इम्तेहान
प्यार का इम्तेहान
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ/ दैनिक रिपोर्ट*
Ravi Prakash
गीत
गीत
Shiva Awasthi
नेताजी सुभाषचंद्र बोस
नेताजी सुभाषचंद्र बोस
ऋचा पाठक पंत
जात आदमी के
जात आदमी के
AJAY AMITABH SUMAN
ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਗਲਿਆਰੇ
ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਗਲਿਆਰੇ
Surinder blackpen
Ek galti har roj kar rhe hai hum,
Ek galti har roj kar rhe hai hum,
Sakshi Tripathi
कई आबादियों में से कोई आबाद होता है।
कई आबादियों में से कोई आबाद होता है।
Sanjay ' शून्य'
मेरी चाहत
मेरी चाहत
Namrata Sona
यह गोकुल की गलियां,
यह गोकुल की गलियां,
कार्तिक नितिन शर्मा
गम के आगे ही खुशी है ये खुशी कहने लगी।
गम के आगे ही खुशी है ये खुशी कहने लगी।
सत्य कुमार प्रेमी
जलियांवाला बाग
जलियांवाला बाग
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
23/142.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/142.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
अद्वितीय संवाद
अद्वितीय संवाद
Monika Verma
♥️पिता♥️
♥️पिता♥️
Vandna thakur
शेर
शेर
Dr. Kishan tandon kranti
प्रेम 💌💌💕♥️
प्रेम 💌💌💕♥️
डॉ० रोहित कौशिक
कोई नही है अंजान
कोई नही है अंजान
Basant Bhagawan Roy
जय श्री गणेशा
जय श्री गणेशा
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
बचपन
बचपन
अनिल "आदर्श"
#प्रेरक_प्रसंग
#प्रेरक_प्रसंग
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...