Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Sep 2017 · 1 min read

काश! मैं परिंदा होता।

मेरी कलम से…….
संजय गुप्ता

काश! मैं परिन्दा होता

काश! मैं परिंदा होता,
जिसका न कोई जाति मज़हब होता।
धर्म के नाम पर न बंटा होता,
ईमान अपना कभी न खोता।।
काश! मैं परिंदा होता।।

मैं बेपरवाह अम्बर में उड़ता,
कभी हिन्दू की डाल पर,
तो कभी मुस्लिम की डाल पर बैठता।
काश! मैं परिन्दा होता।।

कभी मस्जिद की गुम्बद पर,
कभी मन्दिर की मुंडेर पर,
कभी गुरुद्वारे की धरती पर।
तो कभी गिरिजाघर की छत पर,
सब भेदभाव भूलकर विचरण करता।।
काश! मैं परिन्दा होता।।

सद्भावना न जाने कहाँ खो रही है,
राष्ट्र विरोधी ताकतें नफरत का बीज बो रही हैं।
धर्म निरपेक्षता के नाम पर,
देखा तिरंगा शर्मसार होता।।
काश! मैं परिन्दा होता।।

नफरत फैल रही है तेज़ी से,
भाईचारा वज़ूद अपना खो रहा है।
कोई हक छीन रहा है,
तो कोई हक के लिये रो रहा है।।
विश्वास दिख रहा अस्तित्व खोता,
काश! मैं परिन्दा होता।।

काश!वो सद्भावना फूल,
फिर से खिल जाए।
हिन्दू-मुस्लिम सिख-ईसाई,
फिर से गले मिल जाएं।।
जागो मेरे साथियो जागो,
“संजय” न रहे ज़मीर ये सोता।
काश! मैं परिन्दा होता।।
कवि/पत्रकार संजय गुप्ता, मोगीनन्द (नाहन)
सिरमौर (हि0प्रदेश)??

Language: Hindi
340 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*विभाजन-विभीषिका : दस दोहे*
*विभाजन-विभीषिका : दस दोहे*
Ravi Prakash
पलकों से रुसवा हुए, उल्फत के सब ख्वाब ।
पलकों से रुसवा हुए, उल्फत के सब ख्वाब ।
sushil sarna
अभिसप्त गधा
अभिसप्त गधा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
सत्ता परिवर्तन
सत्ता परिवर्तन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जीवन के उपन्यास के कलाकार हैं ईश्वर
जीवन के उपन्यास के कलाकार हैं ईश्वर
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
"पुरानी तस्वीरें"
Lohit Tamta
स्वयं पर विश्वास
स्वयं पर विश्वास
Dr fauzia Naseem shad
दुख तब नहीं लगता
दुख तब नहीं लगता
Harminder Kaur
मन राम हो जाना ( 2 of 25 )
मन राम हो जाना ( 2 of 25 )
Kshma Urmila
औरत
औरत
नूरफातिमा खातून नूरी
*आत्महत्या*
*आत्महत्या*
आकांक्षा राय
हे सर्दी रानी कब आएगी तू,
हे सर्दी रानी कब आएगी तू,
ओनिका सेतिया 'अनु '
परशुराम का परशु खरीदो,
परशुराम का परशु खरीदो,
Satish Srijan
ईश्वर से सुख-समृद्धि नहीं
ईश्वर से सुख-समृद्धि नहीं
*Author प्रणय प्रभात*
ग़र हो इजाजत
ग़र हो इजाजत
हिमांशु Kulshrestha
दोहा बिषय- महान
दोहा बिषय- महान
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
मैं चांद को पाने का सपना सजाता हूं।
मैं चांद को पाने का सपना सजाता हूं।
Dr. ADITYA BHARTI
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
विषय
विषय
Rituraj shivem verma
‘ विरोधरस ‘---7. || विरोधरस के अनुभाव || +रमेशराज
‘ विरोधरस ‘---7. || विरोधरस के अनुभाव || +रमेशराज
कवि रमेशराज
मोदी जी का स्वच्छ भारत का जो सपना है
मोदी जी का स्वच्छ भारत का जो सपना है
gurudeenverma198
आदम का आदमी
आदम का आदमी
आनन्द मिश्र
डा. तेज सिंह : हिंदी दलित साहित्यालोचना के एक प्रमुख स्तंभ का स्मरण / MUSAFIR BAITHA
डा. तेज सिंह : हिंदी दलित साहित्यालोचना के एक प्रमुख स्तंभ का स्मरण / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
सीखने की भूख (Hunger of Learn)
सीखने की भूख (Hunger of Learn)
डॉ. अनिल 'अज्ञात'
// जनक छन्द //
// जनक छन्द //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
💐प्रेम कौतुक-304💐
💐प्रेम कौतुक-304💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Love life
Love life
Buddha Prakash
"यादों की बारात"
Dr. Kishan tandon kranti
एक खूबसूरत पिंजरे जैसा था ,
एक खूबसूरत पिंजरे जैसा था ,
लक्ष्मी सिंह
अफ़सोस का एक बीज़ उगाया हमने,
अफ़सोस का एक बीज़ उगाया हमने,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
Loading...