Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Aug 2023 · 3 min read

सत्ता परिवर्तन

सत्ता परिवर्तन

पुराने जमाने की बात है। एक बहुत ही बड़ा वन्य प्रदेश था। नाम था उसका – फारेस्टलैण्ड। आधुनिक अधिकतर राज्यों की तरह फारेस्टलैण्ड में भी लोकतंत्रीय शासन पद्धति थी। साथ ही भारत और इंगलैण्ड की तरह संसदीय शासन प्रणाली भी। जिस प्रकार भारत में 28 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं, ठीक उसी प्रकार फारेस्टलैण्ड में भी 20 राज्य थे। जैसे सिंहभूमि, टाइगर स्टेट, सूकरगढ़, मूक राज्य, शशक राज्य, खगपुर, हस्तिनापुर, हिरण्यपुर, व्याघ्रप्रांत, सियारपुर इत्यादि।
लोकतंत्र में अंतिम सत्ता जनता के हाथों मे होती है। वही अपनी सरकार चुनती है। सिंहभूमि तथा टाइगर स्टेट की आबादी कम होने के कारण वहाँ स्वीट्जरलैण्ड की तरह प्रत्यक्ष प्रजातंत्र था जबकि अन्य राज्यों की आबादी अत्याधिक होने के कारण वहाँ भारत की तरह अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र या प्रतिनिधियात्मक प्रजातंत्र थी।
स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व प्रजातंत्र के मूलमंत्र हैं. इसलिए यहाँ की सभी जनता कानून या विधि के सामने समान थे। स्वतंत्रतापूर्वक कहीं भी घूम फिर सकते थे। उनके एक प्रांत से दूसरे प्रांत में आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं था। सभी मिल जुलकर रहते थे। शेर और हिरण एक दूसरे के कंधे पर हाथ डालकर सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं; किसी भी समय घूमते देखे जा सकते थे। यहाँ शेर भी घास खाता था।
एक बार प्रधानमंत्री शेरसिंह अपने किसी काम से शशक राज्य गए हुए थे। अचानक उनकी दृष्टि हिरण्यपुर की राजकुमारी हरिणा पर पड़ी।
वहां हरिणा अपने पति हिरण्यकष्यप के साथ वहाँ हनीमून मनाने आई थी। शेरसिंह का जी ललचाया। सोचा- ‘‘सुना है हिरण का माँस बहुत ही कोमल और स्वादिष्ट होता है। मैंने तो जीवन में कभी चखा नहीं है। पर चाहूँ तो आज चखने को क्या पेट भर खाने को मिल जाएगा।’
उसने इधर-उधर देखा। किसी को न पाकर वह कुलाँचे भर रही हरिणा को दबोच लिया। शेरसिंह का दुर्भाग्य था कि हरिणा को खींचते हुए ले जाते समय उसे शशक राज्य का राजकुमार शशांक मिल गया। उसने शेरसिंह से कहा- ‘‘प्रधानमंत्री जी, ये आप क्या अनर्थ कर रहे हैं ? आप संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। आप इसकी जीवन की स्वतंत्रता का हनन कर रहे हैं।’’
परंतु शेरसिंह पर तो कुछ और ही धुन सवार थी। उसने शशांक को भी मारना चाहा, पर दुर्भाग्य से वह उसे पकड़ न सका, क्योंकि शशांक एक बिल में घुस गया और वहीं से बोला- “मंत्री जी, आप भूल रहे हैं कि हमारे देश में प्रजातंत्रीय शासन प्रणाली है और अगर हम चाहें तो आपकी सरकार को जब चाहे तब हटा सकते हैं।’’
शेरसिंह दहाड़ा- ‘‘अब चुप, बड़ा आया मुझे सत्ताच्यूत करने वाला।’’ और वह हरिणा को खींचते हुए एक गुफा में ले गया।
शशांक जब बाहर निकला तो उससे एक हिरण ने पूछा, “क्या आपने इधर किसी हिरणी को देखा है ?’’
शशांक ने पूरी कहानी उसे सुना दी। रोते-बिलखते हिरण्यकष्यप अपने राज्य लौटा और पूरी बात अपने पिता तथा ससुर को बतायी।
शशांक ने भी अपने पिता को शेरसिंह की कहानी बताई। अगले दिन देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों ने यह खबर छापी। आकाशवाणी और दूरदर्शन से भी समाचार प्रसारित हुए। जगह रैलियाँ निकाली गईं। शेरसिंह के पुतले जलाए गए।
राष्ट्रपति जटायु ने देश की बिगड़ती हालत को देखकर संसद की आकस्मिक बैठक बुलाई। विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जो भारी बहुमत से पारित हो गया। शीघ्र ही देश में मध्यावधि चुनाव कराए गए, जिसमें सूकरमल की पार्टी भारी बहुमत से जीत गई जबकि शेरसिंह सहित उसके कई दिग्गज मंत्रियों की जमानत जब्त हो गई।
इस प्रकार फारेस्टलैण्ड में फिर से लोकतंत्र की बहाली हो गई।
डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

369 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
हम वो हिंदुस्तानी है,
हम वो हिंदुस्तानी है,
भवेश
मुट्ठी में आकाश ले, चल सूरज की ओर।
मुट्ठी में आकाश ले, चल सूरज की ओर।
Suryakant Dwivedi
आजादी की कहानी
आजादी की कहानी
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
*मोती (बाल कविता)*
*मोती (बाल कविता)*
Ravi Prakash
अरे! पतझड़ बहार संदेश ले आई, बसंत मुसुकाई।
अरे! पतझड़ बहार संदेश ले आई, बसंत मुसुकाई।
राकेश चौरसिया
अहसास
अहसास
Sandeep Pande
“ बधाई आ शुभकामना “
“ बधाई आ शुभकामना “
DrLakshman Jha Parimal
💐Prodigy Love-39💐
💐Prodigy Love-39💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
श्री शूलपाणि
श्री शूलपाणि
Vivek saswat Shukla
सुविचार
सुविचार
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
फुटपाथ
फुटपाथ
Prakash Chandra
मौत
मौत
नन्दलाल सुथार "राही"
वक्त के साथ-साथ चलना मुनासिफ है क्या
वक्त के साथ-साथ चलना मुनासिफ है क्या
कवि दीपक बवेजा
3021.*पूर्णिका*
3021.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
#ग़ज़ल-
#ग़ज़ल-
*Author प्रणय प्रभात*
व्यक्ति को ह्रदय का अच्छा होना जरूरी है
व्यक्ति को ह्रदय का अच्छा होना जरूरी है
शेखर सिंह
एक बात तो,पक्की होती है मेरी,
एक बात तो,पक्की होती है मेरी,
Dr. Man Mohan Krishna
सत्तावन की क्रांति का ‘ एक और मंगल पांडेय ’
सत्तावन की क्रांति का ‘ एक और मंगल पांडेय ’
कवि रमेशराज
जवानी
जवानी
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
साहित्यकार गजेन्द्र ठाकुर: व्यक्तित्व आ कृतित्व।
साहित्यकार गजेन्द्र ठाकुर: व्यक्तित्व आ कृतित्व।
Acharya Rama Nand Mandal
काली हवा ( ये दिल्ली है मेरे यार...)
काली हवा ( ये दिल्ली है मेरे यार...)
Manju Singh
शिक्षक को शिक्षण करने दो
शिक्षक को शिक्षण करने दो
Sanjay Narayan
तू रुकना नहीं,तू थकना नहीं,तू हारना नहीं,तू मारना नहीं
तू रुकना नहीं,तू थकना नहीं,तू हारना नहीं,तू मारना नहीं
पूर्वार्थ
मां सीता की अग्नि परीक्षा ( महिला दिवस)
मां सीता की अग्नि परीक्षा ( महिला दिवस)
Rj Anand Prajapati
ज़िंदगी में बेहतर
ज़िंदगी में बेहतर
Dr fauzia Naseem shad
सहारा
सहारा
Neeraj Agarwal
दौर कागजी था पर देर तक खतों में जज्बात महफूज रहते थे, आज उम्
दौर कागजी था पर देर तक खतों में जज्बात महफूज रहते थे, आज उम्
Radhakishan R. Mundhra
मौत से यारो किसकी यारी है
मौत से यारो किसकी यारी है
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
बंदिशें
बंदिशें
Dr. Pradeep Kumar Sharma
***
*** " ये दरारों पर मेरी नाव.....! " ***
VEDANTA PATEL
Loading...