Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Jul 2023 · 1 min read

कविता : फ़ितरत

वक़्त बदलता दशा बदलती, फ़ितरत नहीं बदलती है।
जो जैसा है वैसा रहता, नहीं ज़रा-सी ग़लती है।।
चाँद चाँदनी सूर्य रोशनी, भूलें नहीं कभी देना।
मेघ बरसते नदियाँ बहती, समझ प्रकृति इनकी लेना।।

साँप डसेगा बिच्छू काँटे, फ़ितरत इनकी ऐसी है।
बुरा किसी का मत मानो तुम, समझो फ़ितरत जैसी है।।
फ़ितरत से फ़ितरत मिलती जब, प्रेम तभी हो पाता है।
जैसे चुंबक का लोहे से, कितना सुंदर नाता है।।

फ़ितरत अपनी सदा बदलता, गिरगिट-सम वह कहलाता।
भूल कभी उससे मत रखना, तुम कोई रिश्ता-नाता।।
फ़ितरत जिसकी तरुवर-सम है, भला अदा करता जाए।
छाया फल लकड़ी ऑक्सीजन, देकर हर हृदय लुभाए।।

फूलों की फ़ितरत खिलना है, शूलों की चुभना होती।
फूल सुरभि से घर महकाएँ, शूल चुभें आँखें रोती।।
दोनों की मगर अहमियत है, समझो ‘प्रीतम’ अनजाने।
साथ सुहाए दोनों को ही, होंगे दोनों दीवाने।।

सबकी अपनी-अपनी फ़ितरत, सबके निज अफ़साने हैं।
कुछ दोस्त बनें कुछ शत्रु बनें, कोई प्रेम दीवाने हैं।।
आत्मा की आवाज़ न भूलो, मन को वश में कर लेना।
जीव सभी उस रब की रचना, सोच समझ हलचल देना।।

#स्वरचित रचना
#कवि : आर. एस. ‘प्रीतम’

4 Likes · 2 Comments · 113 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
कुछ तो लॉयर हैं चंडुल
कुछ तो लॉयर हैं चंडुल
AJAY AMITABH SUMAN
■ तमाम लोग...
■ तमाम लोग...
*प्रणय प्रभात*
#शिवाजी_के_अल्फाज़
#शिवाजी_के_अल्फाज़
Abhishek Shrivastava "Shivaji"
अगर मुझे तड़पाना,
अगर मुझे तड़पाना,
Dr. Man Mohan Krishna
2313.
2313.
Dr.Khedu Bharti
रेशम की डोर राखी....
रेशम की डोर राखी....
राहुल रायकवार जज़्बाती
कवि एवं वासंतिक ऋतु छवि / मुसाफ़िर बैठा
कवि एवं वासंतिक ऋतु छवि / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
कुछ यूं हुआ के मंज़िल से भटक गए
कुछ यूं हुआ के मंज़िल से भटक गए
Amit Pathak
बसंत बहार
बसंत बहार
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
"अगर"
Dr. Kishan tandon kranti
जीवन का हर पल बेहतर होता है।
जीवन का हर पल बेहतर होता है।
Yogendra Chaturwedi
जन्माष्टमी महोत्सव
जन्माष्टमी महोत्सव
Neeraj Agarwal
समय
समय
Dr. Pradeep Kumar Sharma
देवा श्री गणेशा
देवा श्री गणेशा
Mukesh Kumar Sonkar
जाते-जाते गुस्सा करके,
जाते-जाते गुस्सा करके,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
जम़ी पर कुछ फुहारें अब अमन की चाहिए।
जम़ी पर कुछ फुहारें अब अमन की चाहिए।
सत्य कुमार प्रेमी
कुछ कहती है, सुन जरा....!
कुछ कहती है, सुन जरा....!
VEDANTA PATEL
फूल मोंगरा
फूल मोंगरा
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
वसियत जली
वसियत जली
भरत कुमार सोलंकी
क्या हुआ , क्या हो रहा है और क्या होगा
क्या हुआ , क्या हो रहा है और क्या होगा
कृष्ण मलिक अम्बाला
#हाँसो_र_मुस्कान
#हाँसो_र_मुस्कान
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
लक्ष्य
लक्ष्य
Sanjay ' शून्य'
आम के छांव
आम के छांव
Santosh kumar Miri
तेरी तस्वीर को लफ़्ज़ों से संवारा मैंने ।
तेरी तस्वीर को लफ़्ज़ों से संवारा मैंने ।
Phool gufran
प्रकृति के स्वरूप
प्रकृति के स्वरूप
डॉ० रोहित कौशिक
प्राचीन दोस्त- निंब
प्राचीन दोस्त- निंब
दिनेश एल० "जैहिंद"
बंधे रहे संस्कारों से।
बंधे रहे संस्कारों से।
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
करबो हरियर भुंईया
करबो हरियर भुंईया
Mahetaru madhukar
व्यक्तित्व की दुर्बलता
व्यक्तित्व की दुर्बलता
Dr fauzia Naseem shad
माॅं लाख मनाए खैर मगर, बकरे को बचा न पाती है।
माॅं लाख मनाए खैर मगर, बकरे को बचा न पाती है।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
Loading...