Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 May 2023 · 2 min read

कविता कविता दिखती है

कविता कवि की कलम पकड़कर, खुद को लिखती है।
तब ही, केवल तब ही, कविता, कविता दिखती है।।

कविता कवि के धर्म-कर्म में, जीवन में होती।
कविता कवि के साथ-साथ ही, जगती या सोती।।
परिसीमन पीड़ा का करके, सर्जन करती है।
तब ही, केवल तब ही, कविता, कविता दिखती है।।

कविता शीत-ताप, कविता है मौसम बरसाती।
चिर परिचित से पुनरपि परिचय, कविता करवाती।।
जीवन के खालीपन को, पल-प्रतिपल भरती है।
तब ही, केवल तब ही, कविता, कविता दिखती है।।

इस अनन्त जीवन में जो कुछ, है जीवन्त मुखर।
कविता उसको रूपायित कर, देती ताकत भर।।
बिखर गए जीवन को कविता, फिर-फिर चुनती है।
तब ही, केवल तब ही, कविता, कविता दिखती है।।

अहोरात्रि जैसे जारी है, अवनी का नर्तन।
वैसे ही चलता रहता है, कवि-मन में मंथन।।
कविता दबे पांव जीवन के, पीछे चलती है।
तब ही, केवल तब ही, कविता, कविता दिखती है।।

जब-तब अनायास मिल जाती, जैसे टपका फल।
कभी-कभी मिलते-मिलते, मिलना जाता है टल।।
जो कुछ छूट पकड़ से जाता, उसे पकड़ती है।
तब ही, केवल तब ही, कविता, कविता दिखती है।।

काम रोशनाई से लेती, कालजयी कविता।
हरित पर्ण की भांति सदा, ताका करती सविता।।
मगर दीप के तले अंधेरा, इसे समझती है।
तब ही, केवल तब ही, कविता, कविता दिखती है।।

भीतर के भीतर की भाषा, बाहर की आशा।
परिभाषित जो हो न सके, यह उसकी परिभाषा।।
अनाख्येय के सम्मुख कविता, हरदम झुकती है।
तब ही, केवल तब ही, कविता, कविता दिखती है।।

प्रकृति-पुरुष में, जड़-चेतन में, सदा समायी है।
कविता का व्याकरण न कोई, यह निपुणाई है।।
इसकी उपमा की तलाश में, कीर्ति भटकती है।
तब ही, केवल तब ही, कविता, कविता दिखती है।।

महेश चन्द्र त्रिपाठी

Language: Hindi
Tag: गीत
1 Like · 317 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महेश चन्द्र त्रिपाठी
View all
You may also like:
रिश्तों में...
रिश्तों में...
Shubham Pandey (S P)
गुरु बिन गति मिलती नहीं
गुरु बिन गति मिलती नहीं
अभिनव अदम्य
जो दिखाते हैं हम वो जताते नहीं
जो दिखाते हैं हम वो जताते नहीं
Shweta Soni
यह तो होता है दौर जिंदगी का
यह तो होता है दौर जिंदगी का
gurudeenverma198
*राष्ट्रभाषा हिंदी और देशज शब्द*
*राष्ट्रभाषा हिंदी और देशज शब्द*
Subhash Singhai
अरे शुक्र मनाओ, मैं शुरू में ही नहीं बताया तेरी मुहब्बत, वर्ना मेरे शब्द बेवफ़ा नहीं, जो उनको समझाया जा रहा है।
अरे शुक्र मनाओ, मैं शुरू में ही नहीं बताया तेरी मुहब्बत, वर्ना मेरे शब्द बेवफ़ा नहीं, जो उनको समझाया जा रहा है।
Anand Kumar
*साठ के दशक में किले की सैर (संस्मरण)*
*साठ के दशक में किले की सैर (संस्मरण)*
Ravi Prakash
ये वादियां
ये वादियां
Surinder blackpen
एक किताब सी तू
एक किताब सी तू
Vikram soni
तंग गलियों में मेरे सामने, तू आये ना कभी।
तंग गलियों में मेरे सामने, तू आये ना कभी।
Manisha Manjari
🙏🙏श्री गणेश वंदना🙏🙏
🙏🙏श्री गणेश वंदना🙏🙏
umesh mehra
रस्म उल्फत की यह एक गुनाह में हर बार करु।
रस्म उल्फत की यह एक गुनाह में हर बार करु।
Phool gufran
2) भीड़
2) भीड़
पूनम झा 'प्रथमा'
हास्य का प्रहार लोगों पर न करना
हास्य का प्रहार लोगों पर न करना
DrLakshman Jha Parimal
"गुजारिश"
Dr. Kishan tandon kranti
मुक्तक
मुक्तक
पंकज कुमार कर्ण
दोहा
दोहा
गुमनाम 'बाबा'
तुम्हें तो फुर्सत मिलती ही नहीं है,
तुम्हें तो फुर्सत मिलती ही नहीं है,
Dr. Man Mohan Krishna
एक जिद मन में पाल रखी है,कि अपना नाम बनाना है
एक जिद मन में पाल रखी है,कि अपना नाम बनाना है
पूर्वार्थ
हिरनगांव की रियासत
हिरनगांव की रियासत
Prashant Tiwari
A Beautiful Mind
A Beautiful Mind
Dhriti Mishra
दिलरुबा जे रहे
दिलरुबा जे रहे
Shekhar Chandra Mitra
तेरी मुस्कान होती है
तेरी मुस्कान होती है
Namita Gupta
दिन गुजर जाता है ये रात ठहर जाती है
दिन गुजर जाता है ये रात ठहर जाती है
VINOD CHAUHAN
जब आपके आस पास सच बोलने वाले न बचे हों, तो समझिए आस पास जो भ
जब आपके आस पास सच बोलने वाले न बचे हों, तो समझिए आस पास जो भ
Sanjay ' शून्य'
धड़कनें जो मेरी थम भी जाये तो,
धड़कनें जो मेरी थम भी जाये तो,
हिमांशु Kulshrestha
ढूंढ रहा है अध्यापक अपना वो अस्तित्व आजकल
ढूंढ रहा है अध्यापक अपना वो अस्तित्व आजकल
कृष्ण मलिक अम्बाला
लगन की पतोहू / MUSAFIR BAITHA
लगन की पतोहू / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
हदें
हदें
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
#चलते_चलते
#चलते_चलते
*प्रणय प्रभात*
Loading...