Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Nov 2022 · 2 min read

करना है, मतदान हमको

करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
माता सुन लो, सुन लो बहना।
पांच साल में फिर मत कहना।
लालच में तुम कभी ना बहना।
वोट हमारा अमूल्य गहना।
सब कर लो पहचान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
यह मत समझो एक वोट है।
चुनो न नेता, जिस में खोट है।
बहाना अब न कोई चलेगा।
वोटिंग को हर कोई चलेगा।
बिना वोट न काम चलेगा।
वोट है, लोकतंत्र की जान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
भाई भाभी चाची ताई,
आसपास के सुन लो भाई।
किसान बाबू और हलवाई।
जो हमारी बात सुने ना,
ऐसा नेता कभी चुनो ना।
मेरी बात लो मान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
सच्चाई रखे, ईमानदार हो।
कर्तव्यो का समझे सार वो।
जनता इसकी न शिकार हो।
शिक्षा को माने आधार वो।
कार्यों के बल पर ही पाए,
वो गैरों से मान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
ऊंच-नीच न भेदभाव रखें।
जात पात न ईर्ष्या भाव।
वोट की कीमत जानो भईया।
पांच साल का रखो हिसाब।
बोओगे जैसा वैसा फलेगा।
बनेगा देश तभी महान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
अपना नेता, खुद ही चुनोगे।
अपना भविष्य खुद ही बुनोगे।
वोट की ताकत जब समझोगे।
सोच समझकर वोटिंग करोगे।
पांच साल न उल्लू बनोगे।
रखना सोच समझकर ध्यान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
संविधान को मानकर चलें।
महापुरुषों को कभी ना भूले।
शासन प्रशासन सख्त वो रखे।
जनता को वो त्रस्त ना रखें।
गलत को सही ना बतलाए।
ऐसा चुनो विद्वान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
अपना नेता हम ही चुनते।
अपने लिए हम पिंजड़ा बुनते।
भविष्य में ना हो
विनाश।
अच्छा बुरा हमारे हाथ।
सबसे ज्यादा किससे आस।
जो रखे तुम्हारा मान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
हर हाल में देना वोट।
मचलो ना तुम देखकर नोट।
मैं भी अगर रखता हूं, खोट।
तो मुझको भी क्यों देते वोट।
ऐसी ही तुम सोच रखोगे,
पकड़ो आज से कान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।

शिक्षक नाम -दुष्यन्त कुमार (स० अ ०)
ग्राम- तरारा
ब्लॉक – हसनपुर
जिला-अमरोहा
मो.न.-9568140365

6 Likes · 2 Comments · 247 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dushyant Kumar
View all
You may also like:
तुम जख्म देती हो; हम मरहम लगाते हैं
तुम जख्म देती हो; हम मरहम लगाते हैं
डॉ. श्री रमण 'श्रीपद्'
"सैल्यूट"
Dr. Kishan tandon kranti
💐प्रेम कौतुक-211💐
💐प्रेम कौतुक-211💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
वो तसव्वर ही क्या जिसमें तू न हो
वो तसव्वर ही क्या जिसमें तू न हो
Mahendra Narayan
पत्र
पत्र
लक्ष्मी सिंह
झुकाव कर के देखो ।
झुकाव कर के देखो ।
Buddha Prakash
#हंड्रेड_परसेंट_गारंटी
#हंड्रेड_परसेंट_गारंटी
*Author प्रणय प्रभात*
सच, सच-सच बताना
सच, सच-सच बताना
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
अपनी स्टाईल में वो,
अपनी स्टाईल में वो,
Dr. Man Mohan Krishna
वो साँसों की गर्मियाँ,
वो साँसों की गर्मियाँ,
sushil sarna
*** अहसास...!!! ***
*** अहसास...!!! ***
VEDANTA PATEL
बनावटी दुनिया मोबाईल की
बनावटी दुनिया मोबाईल की"
Dr Meenu Poonia
लोकतंत्र में भी बहुजनों की अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा / डा. मुसाफ़िर बैठा
लोकतंत्र में भी बहुजनों की अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा / डा. मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
3118.*पूर्णिका*
3118.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
रक्त के परिसंचरण में ॐ ॐ ओंकार होना चाहिए।
रक्त के परिसंचरण में ॐ ॐ ओंकार होना चाहिए।
Rj Anand Prajapati
#drarunkumarshastri
#drarunkumarshastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
गीत-14-15
गीत-14-15
Dr. Sunita Singh
दर्द को उसके
दर्द को उसके
Dr fauzia Naseem shad
चक्रव्यूह की राजनीति
चक्रव्यूह की राजनीति
Dr Parveen Thakur
आखिर कब तक
आखिर कब तक
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
जाते निर्धन भी धनी, जग से साहूकार (कुंडलियां)
जाते निर्धन भी धनी, जग से साहूकार (कुंडलियां)
Ravi Prakash
मेरी कविताएं पढ़ लेना
मेरी कविताएं पढ़ लेना
Satish Srijan
हौसले से जग जीतता रहा
हौसले से जग जीतता रहा
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
अनचाहे फूल
अनचाहे फूल
SATPAL CHAUHAN
★उसकी यादों का साया★
★उसकी यादों का साया★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
यह हिन्दुस्तान हमारा है
यह हिन्दुस्तान हमारा है
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
🙏 अज्ञानी की कलम🙏
🙏 अज्ञानी की कलम🙏
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
रिश्ते से बाहर निकले हैं - संदीप ठाकुर
रिश्ते से बाहर निकले हैं - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
खुशियों का दौर गया , चाहतों का दौर गया
खुशियों का दौर गया , चाहतों का दौर गया
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
मर्द का दर्द
मर्द का दर्द
Anil chobisa
Loading...