Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Jan 2023 · 1 min read

कठपुतली की क्या औकात

मिट्टी सुतली उसकी जात,
कठपुतली की क्या औकात।
पल दो पल भर रहती गात,
कठपुतली की क्या औकात।

मालिक डोर घुमाए जैसे,
पुतली नाच दिखाए वैसे।
पराधीन किसी और हाथ में
अपने पर इतराये कैसे।
हँसना रोना सब डोरी में,
उसमें कोई नहीं जज्बात।
कठपुतली की क्या औकात।

कुछ कठपुतली करें नादानी,
खुद को खुद का कहती हैं।
उनको कौन नचा पायेगा,
मनमौजी बन रहती हैं।
पर मालिक जब डोर खीचता,
तब अनुभव हो असली जात।
कठपुतली की क्या औकात।

जो कठपुतली जानती है ये,
कपड़ा काठ का है व्यक्तिव।
रजनी भर की वो रौनक है,
प्रातः न होगा कोई अस्तित्व।
मिट्टी मिट्टी में मिल जाये,
कल नहीं होगी उसकी बात।
कठपुतली की क्या औकात।

जग में हम सब हैं कठपुतली,
वह प्रभु सबका मालिक है।
जैसा चाहे डोर घुमाए,
जड़ चेतन का खालिक है।
जैसे राखे शुकर मनाओ,
सन्त वचन हैं गुनिये तात।
कठपुतली की क्या औकात।

सतीश सृजन, लखनऊ.

Language: Hindi
1 Like · 187 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Satish Srijan
View all
You may also like:
"आशिकी ने"
Dr. Kishan tandon kranti
चींटी रानी
चींटी रानी
Manu Vashistha
(आखिर कौन हूं मैं )
(आखिर कौन हूं मैं )
Sonia Yadav
!! फूल चुनने वाले भी‌ !!
!! फूल चुनने वाले भी‌ !!
Chunnu Lal Gupta
नंद के घर आयो लाल
नंद के घर आयो लाल
Kavita Chouhan
आज नए रंगों से तूने घर अपना सजाया है।
आज नए रंगों से तूने घर अपना सजाया है।
Manisha Manjari
जल्दी-जल्दी  बीत   जा, ओ  अंधेरी  रात।
जल्दी-जल्दी बीत जा, ओ अंधेरी रात।
दुष्यन्त 'बाबा'
कविता-हमने देखा है
कविता-हमने देखा है
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
पढ़ाई -लिखाई एक स्त्री के जीवन का वह श्रृंगार है,
पढ़ाई -लिखाई एक स्त्री के जीवन का वह श्रृंगार है,
Aarti sirsat
◆धर्म-गीत
◆धर्म-गीत
*Author प्रणय प्रभात*
हम हैं कक्षा साथी
हम हैं कक्षा साथी
Dr MusafiR BaithA
बारिश
बारिश
विजय कुमार अग्रवाल
आ अब लौट चले
आ अब लौट चले
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
हमारी हार के किस्सों के हिस्से हो गए हैं
हमारी हार के किस्सों के हिस्से हो गए हैं
सिद्धार्थ गोरखपुरी
कोशिश
कोशिश
Dr fauzia Naseem shad
चौमासा विरहा
चौमासा विरहा
लक्ष्मी सिंह
मौत का क्या भरोसा
मौत का क्या भरोसा
Ram Krishan Rastogi
डबूले वाली चाय
डबूले वाली चाय
Shyam Sundar Subramanian
मेरी सच्चाई को बकवास समझती है
मेरी सच्चाई को बकवास समझती है
Keshav kishor Kumar
आप और हम जीवन के सच....…...एक कल्पना विचार
आप और हम जीवन के सच....…...एक कल्पना विचार
Neeraj Agarwal
*चाहता दो वक्त रोटी ,बैठ घर पर खा सकूँ 【हिंदी गजल/ गीतिका】*
*चाहता दो वक्त रोटी ,बैठ घर पर खा सकूँ 【हिंदी गजल/ गीतिका】*
Ravi Prakash
अभिनेता बनना है
अभिनेता बनना है
Jitendra kumar
रिश्ते
रिश्ते
Sanjay ' शून्य'
फिर क्यों मुझे🙇🤷 लालसा स्वर्ग की रहे?🙅🧘
फिर क्यों मुझे🙇🤷 लालसा स्वर्ग की रहे?🙅🧘
डॉ० रोहित कौशिक
गजब है उनकी सादगी
गजब है उनकी सादगी
sushil sarna
तुम कब आवोगे
तुम कब आवोगे
gurudeenverma198
चर्बी लगे कारतूसों के कारण नहीं हुई 1857 की क्रान्ति
चर्बी लगे कारतूसों के कारण नहीं हुई 1857 की क्रान्ति
कवि रमेशराज
2738. *पूर्णिका*
2738. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
💐प्रेम कौतुक-382💐
💐प्रेम कौतुक-382💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
माँ
माँ
Dr. Pradeep Kumar Sharma
Loading...