Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Oct 2021 · 1 min read

ऋजुवर्गीय

————————————–
हमारे पंखों को दोस्तो‚ये क्या हो गया है।
उड़ान भरने का जज्बा‚क्यों खो गया है?

रगों और शिराओं में उफान है पूर्ववत्।
आँखों की पुतलियों में मंजिल है समाहित।

नहीं‚अँधेरा हुआ नहीं है‚भरी है रौशनी।
सोच हमारी क्योंकर हो गयी है अनमनी?

विश्लेषण का वक्त आ गया लगता है।
आत्म मंथन का वक्त आ गया लगता है।

अर्पित पंखों को किसी यज्ञ में करना नहीं है।
रणाँगण में अरिनरों के समूहों से डरना नहीं है।

सत्र बुलाकर सामूहिक सत्यानाश से बचना है।
हमें भी अपनी नयी पीढ़ी का भविष्य रचना है।

उन मर्यादाओं में बाँध देना चाहते हैं ये हमें।
बार–बार तोड़ते रहे हैं खुद अगर‚सच कहें।

इनके हाथों में हमेशा श्राप का मंत्रित जल है।
इस झूठ से हमें डराने को व बेहद विकल है।

ये असहिष्णु ‚ हमें पढ़ाते हैं सहने का पाठ।
वचन में पारदर्शिता है पर‚मन में तो है गाँठ।

हमारी धरती‚हमारा आकाश अलग क्यों हो?
हम हमेशा जीवन यज्ञ में समिधा क्यों हों?

भयातुर पंख नहीं है‚ है हमारा मन दोस्तो।
उद्धेश्य उपस्थित है खो गये हैं हम दोस्तो।
—————————————–
अरूण प्रसाद‚पडोली–21 जून 2009

184 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
माया
माया
Sanjay ' शून्य'
*राम भक्ति नवधा बतलाते (कुछ चौपाइयॉं)*
*राम भक्ति नवधा बतलाते (कुछ चौपाइयॉं)*
Ravi Prakash
जिंदगी के वास्ते
जिंदगी के वास्ते
Surinder blackpen
■ संजीदगी : एक ख़ासियत
■ संजीदगी : एक ख़ासियत
*Author प्रणय प्रभात*
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
मुश्किल राहों पर भी, सफर को आसान बनाते हैं।
मुश्किल राहों पर भी, सफर को आसान बनाते हैं।
Neelam Sharma
अनुभव एक ताबीज है
अनुभव एक ताबीज है
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
*श्रद्धा विश्वास रूपेण**
*श्रद्धा विश्वास रूपेण**"श्रद्धा विश्वास रुपिणौ'"*
Shashi kala vyas
चंद घड़ी उसके साथ गुजारी है
चंद घड़ी उसके साथ गुजारी है
Anand.sharma
2498.पूर्णिका
2498.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
दर्द लफ़ज़ों में
दर्द लफ़ज़ों में
Dr fauzia Naseem shad
फ़ना
फ़ना
Atul "Krishn"
नन्हीं सी प्यारी कोकिला
नन्हीं सी प्यारी कोकिला
जगदीश लववंशी
"पता"
Dr. Kishan tandon kranti
यही समय है!
यही समय है!
Saransh Singh 'Priyam'
Just try
Just try
पूर्वार्थ
निर्जन पथ का राही
निर्जन पथ का राही
नवीन जोशी 'नवल'
यारी
यारी
Dr. Mahesh Kumawat
परतंत्रता की नारी
परतंत्रता की नारी
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
from under tony's bed - I think she must be traveling
from under tony's bed - I think she must be traveling
Desert fellow Rakesh
बोलती आँखे....
बोलती आँखे....
Santosh Soni
दर्द
दर्द
Dr. Seema Varma
पाप का जब भरता है घड़ा
पाप का जब भरता है घड़ा
Paras Nath Jha
हरि से मांगो,
हरि से मांगो,
Satish Srijan
अपना अपना कर्म
अपना अपना कर्म
Mangilal 713
कुछ तो लॉयर हैं चंडुल
कुछ तो लॉयर हैं चंडुल
AJAY AMITABH SUMAN
रास्तों पर चलने वालों को ही,
रास्तों पर चलने वालों को ही,
Yogi Yogendra Sharma : Motivational Speaker
मोहब्बत कि बाते
मोहब्बत कि बाते
Rituraj shivem verma
क्या यही संसार होगा...
क्या यही संसार होगा...
डॉ.सीमा अग्रवाल
कभी फौजी भाइयों पर दुश्मनों के
कभी फौजी भाइयों पर दुश्मनों के
ओनिका सेतिया 'अनु '
Loading...