Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Apr 2019 · 1 min read

उड़ियाना छंद “विरह”

उड़ियाना छंद “विरह”

क्यों री तू थमत नहीं, विरह की मथनिया।
मथत रही बार बार, हॄदय की मटकिया।।
सपने में नैन मिला, हँसत है सजनिया।
छलकावत जाय रही, नेह की गगरिया।।

गरज गरज बरस रही, श्यामली बदरिया।
झनकारै हृदय-तार, कड़क के बिजुरिया।।
ऐसे में कुहुक सुना, वैरन कोयलिया।
विकल करे कबहु मिले, सजनी दुलहनिया।।

तेरे बिन शुष्क हुई, जीवन की बगिया।
बेसुर में बाज रही, बैन की मुरलिया।।
सुनने को विकल श्रवण, तेरी पायलिया।
तेरी ही बाट लखे, सूनी ये कुटिया।।

विरहा की आग जले, कटत न अब रतिया।
रह रह मन उठत हूक, धड़कत है छतिया।।
‘नमन’ तुझे भेज रहा, अँसुवन लिख पतिया।
बेगी अब आय मिलो, सुन मन की बतिया।।
***********************
उड़ियाना छंद विधान

22 मात्रा का सम मात्रिक छंद। 12,10 यति। अंत में केवल 1 गुरु; यति से पहले त्रिकल आवश्यक।मात्रा बाँट :- 6+3+3, 6+1+1+2
चार चरण, दो दो चरण समतुकांत या चारों चरण समतुकांत।
====================

बासुदेव अग्रवाल ‘नमन’
तिनसुकिया

Language: Hindi
572 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
■ आस्था के आयाम...
■ आस्था के आयाम...
*Author प्रणय प्रभात*
मुरली कि धुन,
मुरली कि धुन,
Anil chobisa
सौंदर्यबोध
सौंदर्यबोध
Prakash Chandra
3142.*पूर्णिका*
3142.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
करके याद तुझे बना रहा  हूँ  अपने मिजाज  को.....
करके याद तुझे बना रहा हूँ अपने मिजाज को.....
Rakesh Singh
ना जमीं रखता हूॅ॑ ना आसमान रखता हूॅ॑
ना जमीं रखता हूॅ॑ ना आसमान रखता हूॅ॑
VINOD CHAUHAN
गुब्बारा
गुब्बारा
लक्ष्मी सिंह
उस वक़्त मैं
उस वक़्त मैं
gurudeenverma198
11-कैसे - कैसे लोग
11-कैसे - कैसे लोग
Ajay Kumar Vimal
विश्वास करो
विश्वास करो
TARAN VERMA
खुद की नज़रों में भी
खुद की नज़रों में भी
Dr fauzia Naseem shad
तुम ही तुम हो
तुम ही तुम हो
मानक लाल मनु
मेरी कलम......
मेरी कलम......
Naushaba Suriya
किरदार हो या
किरदार हो या
Mahender Singh
आकुल बसंत!
आकुल बसंत!
Neelam Sharma
मंगल दीप जलाओ रे
मंगल दीप जलाओ रे
नेताम आर सी
एक शख्स
एक शख्स
Pratibha Pandey
मौत से लड़ती जिंदगी..✍️🤔💯🌾🌷🌿
मौत से लड़ती जिंदगी..✍️🤔💯🌾🌷🌿
Ms.Ankit Halke jha
*कबूतर (बाल कविता)*
*कबूतर (बाल कविता)*
Ravi Prakash
कलेवा
कलेवा
Satish Srijan
गले लगा लेना
गले लगा लेना
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
साक्षर महिला
साक्षर महिला
Dr. Pradeep Kumar Sharma
मुझे आशीष दो, माँ
मुझे आशीष दो, माँ
Ghanshyam Poddar
क्या हो, अगर कोई साथी न हो?
क्या हो, अगर कोई साथी न हो?
Vansh Agarwal
क्या है खूबी हमारी बता दो जरा,
क्या है खूबी हमारी बता दो जरा,
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
वक्त
वक्त
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
"लक्ष्य"
Dr. Kishan tandon kranti
बढ़ता कदम बढ़ाता भारत
बढ़ता कदम बढ़ाता भारत
AMRESH KUMAR VERMA
चुप्पी
चुप्पी
डी. के. निवातिया
माना के गुनाहगार बहुत हू
माना के गुनाहगार बहुत हू
shabina. Naaz
Loading...