Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Jul 2023 · 1 min read

उसी संघर्ष को रोजाना, हम सब दोहराते हैं (हिंदी गजल))

उसी संघर्ष को रोजाना, हम सब दोहराते हैं (हिंदी गजल))
———————————-
( 1 )
उसी संघर्ष को रोजाना, हम सब दोहराते हैं
पुरानी फिर कहानी में ही, नूतन पात्र आते हैं
( 2 )
वही खतरे चुनौती वह ही ,वह विस्तार की नीयत
बदलकर नाम दुश्मन अपनी, बंदूकें चलाते हैं
( 3 )
हिफाजत से रखो यह देश, चौकन्ने सतत होकर
अभी भी चल रहा है युद्ध , लक्षण यह बताते हैं
( 4 )
कहाँ तक अपने बच्चों से, करें आदर्श की बातें
बिना पैसों के दुनिया में, बुरे दिन जो बिताते हैं
( 5 )
किसी को चाहिए धन-बल ,किसी को चाहिए पद-बल
यही किस्से बचे हैं जो कि, सब आकर सुनाते हैं
( 6 )
पुराने दौर के आदर्श , जीवित अब भी हैं भीतर
उसी को याद करते हैं ,उसी के गीत गाते हैं
(7)
हजारों साल से यह विश्व, सबने एक-सा पाया
कभी खुद लोग लड़ते हैं, कभी दुर्जन लड़ाते हैं
———————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश , बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
*मोबाइल 99976 15451

395 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all
You may also like:
पितर पाख
पितर पाख
Mukesh Kumar Sonkar
💐प्रेम कौतुक-343💐
💐प्रेम कौतुक-343💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
कभी बारिश में जो भींगी बहुत थी
कभी बारिश में जो भींगी बहुत थी
Shweta Soni
दोहा छंद विधान
दोहा छंद विधान
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
कितना प्यार
कितना प्यार
Swami Ganganiya
समय यात्रा: मिथक या वास्तविकता?
समय यात्रा: मिथक या वास्तविकता?
Shyam Sundar Subramanian
जज्बे का तूफान
जज्बे का तूफान
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
यादों में ज़िंदगी को
यादों में ज़िंदगी को
Dr fauzia Naseem shad
"मुश्किल वक़्त और दोस्त"
Lohit Tamta
खुद में, खुद को, खुद ब खुद ढूंढ़ लूंगा मैं,
खुद में, खुद को, खुद ब खुद ढूंढ़ लूंगा मैं,
सिद्धार्थ गोरखपुरी
तुम क्या हो .....
तुम क्या हो ....." एक राजा "
Rohit yadav
भूल गई
भूल गई
Pratibha Pandey
2316.पूर्णिका
2316.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
कहानी घर-घर की
कहानी घर-घर की
Brijpal Singh
*मूर्तिकार के अमूर्त भाव जब,
*मूर्तिकार के अमूर्त भाव जब,
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
एक चिडियाँ पिंजरे में 
एक चिडियाँ पिंजरे में 
Punam Pande
हार जाती मैं
हार जाती मैं
Yogi B
मुझे कल्पनाओं से हटाकर मेरा नाता सच्चाई से जोड़ता है,
मुझे कल्पनाओं से हटाकर मेरा नाता सच्चाई से जोड़ता है,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
"You are still here, despite it all. You are still fighting
पूर्वार्थ
हुस्न अगर बेवफा ना होता,
हुस्न अगर बेवफा ना होता,
Vishal babu (vishu)
महाड़ सत्याग्रह
महाड़ सत्याग्रह
Shekhar Chandra Mitra
कुछ परछाईयाँ चेहरों से, ज़्यादा डरावनी होती हैं।
कुछ परछाईयाँ चेहरों से, ज़्यादा डरावनी होती हैं।
Manisha Manjari
ना मसले अदा के होते हैं
ना मसले अदा के होते हैं
Phool gufran
पत्तों से जाकर कोई पूंछे दर्द बिछड़ने का।
पत्तों से जाकर कोई पूंछे दर्द बिछड़ने का।
Taj Mohammad
The life of an ambivert is the toughest. You know why? I'll
The life of an ambivert is the toughest. You know why? I'll
Sukoon
कहानी ....
कहानी ....
sushil sarna
*जो भी अपनी खुशबू से इस, दुनिया को महकायेगा (हिंदी गजल)*
*जो भी अपनी खुशबू से इस, दुनिया को महकायेगा (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
लाल उठो!!
लाल उठो!!
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
विजयी
विजयी
Raju Gajbhiye
Loading...