Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Apr 2023 · 5 min read

उपमान (दृृढ़पद ) छंद – 23 मात्रा , ( 13- 10) पदांत चौकल

उपमान (दृृढ़पद ) छंद – 23 मात्रा , ( 13- 10) पदांत चौकल ,
(दो दो पद समतुकांत , या चारों पद तुकांत )

सबसे सरल विधान
#दोहा_छंद_के_सम_चरण_में_एक_मात्रा_घटाकर_पदांत_चौकल #करने_से_उपमान_(दढ़पद ) छंद बन जाता है

उपमान छंद , विधान

दोहा का पहला चरण , दूजा दस जानों |
चौकल करो पदांत तुम , छंद बना मानों ||
लिखे छंद उपमान हम, लय सुभाष देता |
एक चरण ; तेरह-दस , भार यहाँ लेता
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

उपमान (दृृढ़पद ) छंद – 23 मात्रा , ( 13- 10) पदांत चौकल ,

उपमान छंद ,{ विषय घड़ी }

घड़ी नहीं है आपकी ,भली रहे वह घर |
चलती अपनी चाल है , फैला अपने पर ||
करे इशारा वह सदा , कभी नहीं थकती |
बतलाती है वह समय ,चाल नहीं रुकती ||

घड़ी- घड़ी में लोग भी , रंग बदलते है |
कह सुभाष हँसती घड़ी , जब निज कहते है ||
यहाँ घड़ी हम छोड़कर , बनते खुद ज्ञानी |
काग सयाने सम बनें , करते नादानी ||

बड़ी घड़ी या लघु दिखे , समय एक रहता |
घड़ी समझती सब यहाँ , काँटा जब चलता ||
घड़ी कभी बँधती नहीं , हम खुद बँध जाते |
बार- बार हम देखते , बंधन ही पाते ||

टिक टिक करती है घड़ी , लोग करें खटपट |
मिटमिट करता काल है , हम कहते हटहट ||
मरने की आए घड़ी , तब बैठा रोता |
बँधी घड़ी चलती रहे , नर सब कुछ खोता ||

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

उपमान छंद , विषय – परीक्षा (मुक्तक)

सदा परीक्षा दीजिए , साहस ही रखना |
पास फेल चिंता नहीं , बस उद्यम करना |
हो जाती पहचान है , कौन यहाँ मेरा –
हो जाते साकार हैं , जो पालें सपना |

जगत परीक्षा कक्ष है, सुख दुख हम सहते |
यहाँ खोजना हल पड़े , साहस हम रखते |
समझों जो दाता जगत , कहलाता ईश्वर –
कभी परीक्षा लें उठें , वह चलते – चलते |

कभी परीक्षा में अजब , प्रश्न मिले करने |
अपने मन के हाल सब , लिख सुभाष सपने |
भाव हृदय पट खोलकर , लिखना है पड़ता ~
अपने दुश्मन लिख यहाँ , कौन यहाँ अपने |

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
उपमान छंद , गीतिका , विषय – सबसे अच्छा कौन ?
समांत – आरी , पदांत चर्चा

सबसे अच्छा कौन अब , है न्यारी चर्चा |
इधर-उधर की बात से , अब भारी चर्चा ||

डंका अपना पीटते , है मेरी लंका ,
शंका में है डालते , उपकारी चर्चा |

यहाँ मसीहा सब बनें , सबके सब नामी ,
चौराहों पर ‌ चल रही , लाचारी चर्चा |

जिन्हें चुना था छाँटकर , वह उल्टा चुनते ,
दिखती सुंदर रूप में , अब खारी चर्चा |

शोषण जिनका खुद किया , मर्यादा लूटी ,
आज करें उत्थान हित , वह नारी चर्चा |

उल्टे खेले खेल है , नियम सभी तोड़े ,
आज उन्हीं की कर रहे , सब पारी चर्चा |

समय नजाकत में चले , कुछ हम पहचानें ,
करे सुभाषा आपसे , कुछ जारी चर्चा |

लिखी गीतिका मित्रवर , कौन यहाँ अच्छा ,
मिला न उत्तर बंद है , अब सारी चर्चा |

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
उपमान छंद , गीत {शारदे वंदना )

वीणा पुस्तक धारिणी , जय शारद माता |
हंसवाहिनी दिव्य तुम , है तुमसे नाता ||

अक्षर-अक्षर ज्ञान की , तुम शुचि मम देवी |
भक्ति भाव से पूजता, तेरा मैं सेवी ||
पुस्तक मेरी मित्र है , जो ज्ञानी दाता |
हंसवाहिनी दिव्य तुम , है तुमसे नाता ||

पुस्तक में जो खो गया , बन जाता ज्ञानी |
माता‌ तेरी है कृपा , गंगा सा पानी ||
चरण शरण से आपकी , बन जाता‌ ज्ञाता |
हंसवाहिनी दिव्य तुम , है तुमसे नाता ||

वेद ग्रंथ या कुछ कहो, सभी‌ नाम माता |
माँ शारद सबमें मिलें , मिलती सुख साता ||
आना मैया शारदा , भजन यहाँ गाता |
हंसवाहिनी दिव्य तुम , है तुमसे नाता ||

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
उपमान छंद , मुक्तक , 13- 10 , पदांत चौकल (दीर्घ दीर्घ / लघु लघु दीर्घ )

समस्या – मरें तो हम कहाँ मरें ? 😇

पत्नी कहती प्रिय सदा , मुझ पर ही मरना |
उस पर मरता तब कहे , नाटक मत करना |
घर से बाहर घूमता , तब कुढ़कर कहती-
कहाँ मरे थे आज तुम, हमसे सच कहना |😇🙏

मिली राह में जब हमे , अपनी ही साली |
बोली मरने क्यों कहीं , रहते हो खाली |
मुझको मरना आपका, समझ नहीं आया –
जीजा तुम तो लाल हो , जीजी है लाली |

कहे पड़ोसन आप अब, कहीं नहीं मरना |
रहकर अपने गेह में , मन की तुम करना |
मरना है जाकर कहाँ , सीखो कुछ जग से –
इधर-उधर मत खोजना , नहीं जरा डरना |

जगह नहीं मरने कहीं , मिले नहीं छाया |
किस पर न्यौछावर करूँ , अपनी यह काया |
नहीं मानता दिल यहाँ , हम मरना चाहें –
मरकर भी जिंदा रहे , भरने को आहें |

मंदिर जाकर जब मिला , प्रभुवर तब बोले |
रे सुभाष तू बात सुन , कहीं नहीं डोले |
पत्नी पर मरना सदा , समझो गहराई –
कितनी चाहत वह रखे , होंठ नहीं खोले |

(समस्या ज्यों की त्यों , पत्नी के निकट पहुँच गई है 😇🙏)
मरें तो हम कहाँ मरें ?

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~~

उपमान छंद , 13 – 10 , पदांत चौकल (दो दीर्घ)

दौलत जिसके पास है , उसको पहचानो |
अंदर से कितना दुखी , कुछ आकर जानो ||
दौलत पाकर वह सदा , पैसा चिल्लाता |
बोझा ढ़ोता रात दिन , ढेंचू‌ ही गाता ||

दौलत जिसके पास है , नींद नहीं आती |
पैसों की ही रात दिन , गर्मी झुलसाती ||
जितनी दौलत जोड़ता , उतनी कंजूसी |
बातचीत व्योहार में , बालों – सी रूसी ||

दौलत जिसके पास है , भरता है आहें |
त‌ृष्णा मृग -सी पालता , रखता वह चाहें ||
पैसा भी उसको सदा , तृष्णा में लाता |
महिमा अपनी जानकर , उसको भरमाता ||

सुभाष सिंघई √
~~~~~~~~~~~~~~~

सूरज चंदा है पथिक , ताप शीत देते |
कष्ट हमेशा आम जन , आकर हर लेते |
इनको माने जग सदा , यथा योग्य पूजे –
यही काम आएँ सदा , और न हों दूजे |

बिषधर पूजें सब यहाँ , खल बनते राजा |
आगे पीछे लोग सब , बजा रहे बाजा |
डसते जाते आम जन , कौन उन्हें टोकैं ~
डंका बजता राह में , कौन यहाँ रोकें |

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~~~

राजनीति दंगल हुआ , चित्त हुआ नेता |
चमचा भी अब दूर है , खवर नहीं लेता ||
समय समय की बात है , बोतल अब खाली |
खुली धूप में दौड़ता , बागों का माली ||

सत्य‌ प्रकट हो सामने , छलिया सब भागें |
अंधे अपने भाव से , अंदर से जागें ||
सच कड़बा जो मानते , हर्षित हो पीते |
लाभ मिले उनको सदा , मस्ती में जीते ||

मत चूकों चौहान अब , सुनो कवि की वाणी |
भितरघात जो भी करे , दुश्मन वह प्राणी ||
मूँछें अपनी ऐंठता , सम्मुख जो आए |
मर्दन पहले कीजिए , जो भी चिल्लाए ||

रखवाली झूठी दिखें , गड़बड़ है माया |
चिडि़याँ बदले कब कहाँ , खेतों की काया ||
लोग चतुर अब बन रहे , समझें सुल्तानी |
कर्म एक दिन बोलते , छाई बेईमानी ||

~~~~~~~~~~~~

उपमान छंद

महुआ की मधुरम महक , मादकता छाई |
यौवन लाया बाढ़ है , प्रीति निकट आई ||
महुआ टपके रस भरे , है रात नशीली |
साजन करते प्रेम से , अब बात रसीली ||

बौराया है अब पवन , छू महुआ डाली |
कहता है हर कान में , इस रस में लाली ||
महुआ फूला पेड़ पर , रस में है डूबा‌ |
टपक अवनि की अंक से , हर्षित है दूबा ||

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

न्याय नीति के मिल रहे , हमको व्यापारी |
उच्च दरों से बेंचते , आज कलाकारी ||
नेता जी अब देश में , बनते उपयोगी |
हावी है अब न्याय पर , तिकड़म का रोगी ||

जगह-जगह हमको मिले, अब तिकड़मबाजी |
नेता के पहले करो , चमचों को राजी ||
मिलता उसको न्याय है , जहाँ दाम भारी |
वर्ना आती हाथ में , सीधी लाचारी |

एक न्याय देना प्रभू ,‌ सत्य वचन बोलूँ |
चरणों में लेना मुझे , बंधे पाप खोलूँ ||
शरण आपकी हो सदा , मिलवें सुख छाया |
रहे धर्म का ध्यान अब , करे भजन काया ||

सुभाष सिंघई

~ ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
उपमान छंद मुक्तक

सुख भी आता शान से , दुख भी है आता |
पर दोनों में फर्क है , दुख कुछ चिल्लाता |
सुख को भोगें आदमी , बनता अलवेला –
नशा द्रव्य का जब चड़े , तब ही मदमाता |

बचपन‌ यौवन कब गया , पता नहीं होता |
देख बुढ़ापा पास में , तब बैठा रोता |
जीवन यह कुछ खास था, कभी नहीं माना ~
मौसम हरदम हाथ से , निज हाथों खोता |
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Language: Hindi
1 Like · 279 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बच्चों को बच्चा रहने दो
बच्चों को बच्चा रहने दो
Manu Vashistha
23/141.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/141.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*मिला है जिंदगी में जो, प्रभो आभार है तेरा (मुक्तक)*
*मिला है जिंदगी में जो, प्रभो आभार है तेरा (मुक्तक)*
Ravi Prakash
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
सत्य की खोज
सत्य की खोज
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
इम्तहान ना ले मेरी मोहब्बत का,
इम्तहान ना ले मेरी मोहब्बत का,
Radha jha
........
........
शेखर सिंह
जिंदगी को मेरी नई जिंदगी दी है तुमने
जिंदगी को मेरी नई जिंदगी दी है तुमने
Er. Sanjay Shrivastava
#ग़ज़ल
#ग़ज़ल
*Author प्रणय प्रभात*
प्रेम में पड़े हुए प्रेमी जोड़े
प्रेम में पड़े हुए प्रेमी जोड़े
श्याम सिंह बिष्ट
तेज़
तेज़
Sanjay ' शून्य'
इस मुकाम पे तुझे क्यूं सूझी बिछड़ने की
इस मुकाम पे तुझे क्यूं सूझी बिछड़ने की
शिव प्रताप लोधी
ये बेटा तेरा मर जाएगा
ये बेटा तेरा मर जाएगा
Basant Bhagawan Roy
दुनिया जमाने में
दुनिया जमाने में
manjula chauhan
दस रुपए की कीमत तुम क्या जानोगे
दस रुपए की कीमत तुम क्या जानोगे
Shweta Soni
हमको मिलते जवाब
हमको मिलते जवाब
Dr fauzia Naseem shad
तेरे दिल में मेरे लिए जगह खाली है क्या,
तेरे दिल में मेरे लिए जगह खाली है क्या,
Vishal babu (vishu)
Ranjeet Shukla
Ranjeet Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
बगुलों को भी मिल रहा,
बगुलों को भी मिल रहा,
sushil sarna
Love and truth never hide...
Love and truth never hide...
सिद्धार्थ गोरखपुरी
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
Ranjeet kumar patre
इल्जाम
इल्जाम
Vandna thakur
Hello Sun!
Hello Sun!
Buddha Prakash
प्राणवल्लभा 2
प्राणवल्लभा 2
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
यह दुनिया है जनाब
यह दुनिया है जनाब
Naushaba Suriya
लिट्टी छोला
लिट्टी छोला
आकाश महेशपुरी
राम का राज्याभिषेक
राम का राज्याभिषेक
Paras Nath Jha
होलिडे-होली डे / MUSAFIR BAITHA
होलिडे-होली डे / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
मन चाहे कुछ कहना....!
मन चाहे कुछ कहना....!
Kanchan Khanna
"दिल बेकरार रहेगा"
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...