आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/7ec36d5e6501cb39c721b206f4ffb027_51a40697a37e1fbfb222b237ec3265bb_600.jpg)
आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
करती रंगों संग अठखेली,आ गई रंग रंगीली
सत रंगी सपनीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
सप्त रंग और सप्त स्वरों ने, छेड़ी तान सुरीली
प्रेम प्रीत का उड़ा गुलाल, जमकर होली खेली
नाच रहा मन मोर,भीगी अंतस चूनर चोली
लाज शरम सब छोड़,समता नाच रही है भोली
झूम उठा मधुमास, प्रेम रस भिगो रहा हमजोली
सभी को रंग पंचमी की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं 🎉🙏
सुरेश कुमार चतुर्वेदी