मदर्स डे
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/1c0ae86ee01d6fc8b9a9940708839b2d_d61cb893ee354d795001254ec30a84e2_600.jpg)
आज मदर्स डे पर्व है,
स्टेटस खूब सज़ा।
मां साथ में सेल्फी लेकर,
व्हाट्सएप एक दम पटा।
माँ को बढ़िया गिफ्ट दो,
साड़ी फल और मेवा।
व्हाट्सएप से ऊपर उठो,
करो मात की सेवा।
आज के दौर का ट्रेंड है,
मां से उत्तम सास।
मां को मिले या न मिले,
सास गिफ्ट हो खास।
मेरी सास तो खुदै अमीर है,
क्या दे सके जमाई।
अम्मा गयी हरि धाम को,
सृजन का मन मुरझाई।
जब मां मेरी साथ थी,
मातृ दिवस था नित्य।
बिन मां के हैं आज हम,
सो उदास है चित्त।
जिनकी माता साथ हैं,
उनको बहुत बधाई।
जब तक जीवित जगत में,
दिल से कर सेवकाई।