Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 May 2023 · 2 min read

अमृतम् जलम्

अमृतम् जलम्!

जल से भरी गगरिया हो,जन जीवन खुशहाल रहे!
शीतल जल की स्वच्छ छलकती, नदिया यहां बहे!!

यही भावना लेकर निकला मानवता का कारवां।
जल जीवन का सार है,जल जीवन का पासवां।
यही भावना लेकर निकला, जलयोद्धा का कारवां।।

पुरखों से जो मिली विरासत, उसे बचाना होगा।
जो गुलशन बिसराया हमने, उसे सजाना होगा।।

भौतिकता के लोभ में,भूल गए हम धन अपना।
बिन पानी बिन शुद्ध हवा के, कहां मिले सुख का झरना!!

एक बूंद अमृत पानी की,सही समय पर परख करे।
नहीं रहा जल जीवन में तो नयनों से बन दर्द झरे।।

हरी भरी हरियाली धरती,बिन पानी के सपना है।
बहता जल हो भरे खेत हों, तो सारा सुख अपना है।।

सीमित दोहन-हो संरक्षण , तभी भरें जल के भंडार।
हरा-भरा आंचल धरती का, सुखी रहेगा यह संसार।।

अजब कहानी इस जीवन की, पानी मिले तो पूरी है।
प्यासी रूहें फिरें भटकती, जिनकी चाह अधूरी है।।

जितना पानी रहे जरूरी, उतना मीठा जल चखिए।
परि-आवरण भाग हमारा,इसे निरंतर ही रखिए।।

संतुलन पर टिकी जिंदगी, बिगड़ गया तो खाली हाथ।
क्यों हम जल को व्यर्थ बहाएं, अच्छी नहीं है भैया बात।।

एक-एक ग्यारह होते हैं, बूंद-बूंद से घड़ा भरे।
सब मिलकर जुट जाएं तो, लहलहाएं खेत हरे।।

छोटा सा अभियान हमारा, परिवर्तन की बने मिशाल।
जल बचाएं-वृक्ष लगाएं, ऊर्जा के भंडार विशाल।।

जिस धरती पर जन्म लिया है,उसका कर्ज चुकाएं हम।
किस्मत-रेखा खुद ही खींचें , सदा-सदा मुस्काएं हम।।

अपना सुख है अपने हाथ , चलो आजमाकर देखें।
शीतल जल-शुद्ध हवा मिले,कुछ वृक्ष लगाकर देखें।।

खुद से खुद ही वादा करिए, अपनी धरती-अपना देश।
यही भावना रखे बदलकर , अपना सुंदर सा परिवेश।।

जड़ें हमारी जमी धरा पर, खुशियों की छत नील गगन।
बसे बीच में दुनिया अपनी, खुशहाल यहां मन “मौज” मगन।।

विमला महरिया “मौज”

Language: Hindi
151 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
तेरे प्यार के राहों के पथ में
तेरे प्यार के राहों के पथ में
singh kunwar sarvendra vikram
नर जीवन
नर जीवन
नवीन जोशी 'नवल'
मजदूरों से पूछिए,
मजदूरों से पूछिए,
sushil sarna
सभी कहें उत्तरांचली,  महावीर है नाम
सभी कहें उत्तरांचली, महावीर है नाम
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
परछाई (कविता)
परछाई (कविता)
Indu Singh
'क्या कहता है दिल'
'क्या कहता है दिल'
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
Life is like party. You invite a lot of people. Some leave e
Life is like party. You invite a lot of people. Some leave e
पूर्वार्थ
हाथ में उसके हाथ को लेना ऐसे था
हाथ में उसके हाथ को लेना ऐसे था
Shweta Soni
*जाड़े की भोर*
*जाड़े की भोर*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
समझना है ज़रूरी
समझना है ज़रूरी
Dr fauzia Naseem shad
23, मायके की याद
23, मायके की याद
Dr Shweta sood
तू ही बता, करूं मैं क्या
तू ही बता, करूं मैं क्या
Aditya Prakash
जिंदगी गुज़र जाती हैं
जिंदगी गुज़र जाती हैं
Neeraj Agarwal
वार
वार
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
Things to learn .
Things to learn .
Nishant prakhar
दोस्ती से हमसफ़र
दोस्ती से हमसफ़र
Seema gupta,Alwar
3155.*पूर्णिका*
3155.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
याचना
याचना
Suryakant Dwivedi
एक ख्वाब सजाया था मैंने तुमको सोचकर
एक ख्वाब सजाया था मैंने तुमको सोचकर
डॉ. दीपक मेवाती
*कभी होती अमावस्या ,कभी पूनम कहाती है 【मुक्तक】*
*कभी होती अमावस्या ,कभी पूनम कहाती है 【मुक्तक】*
Ravi Prakash
*हो न लोकतंत्र की हार*
*हो न लोकतंत्र की हार*
Poonam Matia
हिन्दी दोहा - स्वागत
हिन्दी दोहा - स्वागत
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
मुक्तामणि छंद [सम मात्रिक].
मुक्तामणि छंद [सम मात्रिक].
Subhash Singhai
सुहागरात की परीक्षा
सुहागरात की परीक्षा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
हम बच्चों की आई होली
हम बच्चों की आई होली
लक्ष्मी सिंह
summer as festival*
summer as festival*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हमको बच्चा रहने दो।
हमको बच्चा रहने दो।
Manju Singh
ये मन रंगीन से बिल्कुल सफेद हो गया।
ये मन रंगीन से बिल्कुल सफेद हो गया।
Dr. ADITYA BHARTI
किभी भी, किसी भी रूप में, किसी भी वजह से,
किभी भी, किसी भी रूप में, किसी भी वजह से,
शोभा कुमारी
"सच और झूठ"
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...