अटल
अटल
~~~
अटल जी भले ही आज
हमारे बीच नहीं हैं,
पर हमारे दिलों में जरूर बसे हैं।
उनके सपने उनकी सोच
उनका व्यक्तिव हमारे बीच
सदा के लिए रचा बसा है।
मोदी सरकार उनके सपनों को
पंख दे रही है,
एक एक कर
उनके सपने पूरा करने का
यत्न कर रही है।
उनके सपनों में
जनमत की जान थी,
तभी तो उनके सपनों में
ऊँची उड़ान थी।
चर्तुभुज सड़क परियोजना
उनकी सोच का परिचायक है,
तभी तो आज सड़कों का जाल
निरंतर फैल रहा है,
देश विकास के पथ पर
निरंतर आगे बढ़ रहा है।
आज मोदी सरकार
उनके हर सपने को
मान दे रही है।
अंत्योदय योजना से सभी को
सम्मान दे रही है।
समाज के सबसे पिछले व्यक्ति के भी
होंठों पर मुस्कान खिल रही है।
370 अब इतिहास हो गया
राम मंदिर का निर्माण भी
शुरु हो गया।
अटलजी का ये सपना पूरा हो गया।
जनसंख्या कानून की बारी है,
समान नागरिक कानून की भी
पूरी तैयारी है।
अटलजी ने देश की शक्ति का
परमाणु परीक्षण कर
चौंकाया ही नहीं,
अपनी दृढ़ता का भी
अहसास कराया।
आज मोदी सरकार
उनके सपनों को
एक एक कर पूरा कर रही है,
पूरी दुनियां में भारत
तारीफ हो रही है।
अटलजी ने पूरी दुनिया को
भारत की दृढ़ता का अहसास कराया,
मोदी ने आगे बढ़कर
पूरी दुनियां में भारत का
परचम लहराया।
अटलजी के सपनों का
कीर्तिमान बनाया।
सफर जारी है,
निराकार अटल से भी हमेशा ही
हर भारतवासी और भारत की यारी है।
यूँ ही निर्विकार अटल को निरंतर
हमारी श्रद्धांजलि जारी है।
?सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921