संत रविदास!
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/150095dbe26830e415139a97ab47ef06_e9eef63d223cd5eafa0bdc110edd61d0_600.jpg)
माघ मास की पूर्णिमा कहलावै है मधुमास!
संत सुधीजन करते प्रयागराज मे कल्पवास!!
मन,क्रम,वचन शुद्धि कौ जैतौ है अधिवास!
बाद बसंत सूर्य देव की ऊर्जा हो जावै खास!
बरसाने की लट्ठमार होरी को अपनो इतिहास!
बृजमंडल मे होय हुरियानन को लठ्ठ- संत्रास!!
या शुभ दिन काशी मे पैदा भए संत रविदास!
जिनके ग्यान तै सनातन संस्कृति करै प्रकास!!