Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Mar 2021 · 3 min read

शिव ताण्डव स्तोत्रम् का भावानुवाद

शिव ताण्डव स्तोत्रम्
सरसी छन्द-
जिनकी सघन जटाओं से है,निःसृत गंगा धार।
पड़े गले में रहते जिनके, नित सर्पों के हार।
बजा बजा जो डम डम डमरू,ताण्डव करें प्रचंड।
उन शिवजी से विनय हमारी,दो वरदान अखंड।।1
मत्त सवैया
प्रबल वेग से रहे प्रवाहित, जिनके शीश गंग की धारा।
मस्तक पर धू धू कर जलती,अग्नि सदा बनकर अंगारा।
बाल चंद्र से रहें विभूषित,छवि शंकर की नित मनुहारी।
उनसे हो अनुराग हमारा,जग जाए शिव पर बलिहारी।।2
सार छंद-
रखती हैं प्रमुदितआनंदित,जिनको शैलकुमारी।
रहती है जिन पर अवलंबित,सृष्टि सुहानी सारी।
हरते हैं भक्तों की विपदा ,सुन भोले भंडारी।
चित्त करो आनंदित मेरा, नाथ दिगंबर धारी।।3
रोला छंद-
लिपटे रहते सर्प ,शंभु की सघन जटा में।
फणि मणि कांति प्रकाश,दिखे प्रत्येक दिशा में।
तन धारे मृग -चर्म, जगत के पालन हारी।
मिले सकल आनंद,भक्ति प्रभु करूँ तुम्हारी।।4
कुकुभ छंद-
विष्णु इंद्र के शीश पुष्प शिव, चरणों में शोभा पाते।
इसीलिये तो शिव शंकर ही ,प्रभु महादेव कहलाते।
विषधर काले नाग गले नित, जिनका सौंदर्य बढ़ाते।
विधुशेखर वे दुख हर करके,सुख समृद्धि हैं बरसाते।।5
कुंडलिया छंद-
करते हैं इन्द्रादि का,गर्व सदा प्रभु दूर।
कामदेव का दहन कर,करें दर्प को चूर।
करें दर्प को चूर, सभी देवों से पूजित।
देवनदी राकेश,शीश पर रहें सुशोभित।
सुनते भक्त पुकार,जोश हैं उर में भरते।
दो भोले हर सिद्धि,विनय हम तुमसे करते।।6
बरवै छंद-
भस्म किया मनोज को,खोल त्रिनेत्र।
प्रकृति संग सृजनहार,नित हर क्षेत्र।
बनी रहे शंभु चरण, प्रीति अपार।
एक यही वर माँगू ,हाथ पसार।।7
ताटंक छंद-
कंठ अमावस रजनी सम ,जिसका रहता काला है।
शीश विराजें सुरसरि विधु कटि,बँधी हुई मृग छाला है।
करता वह कल्याण जगत का, पी जाता दुख हाला है।
देता सबको जो सुख संपति ,वह प्रभु डमरूवाला है।।8
उल्लाला छंद
शिव कंठ पुष्ट स्कंध तो ,नीलकमल सम श्याम हैं।
हर दुख भंजक आप ही,त्रिपुरारी अभिराम हैं।।
दक्ष यज्ञ उच्छेक हे ,मारे गज अंधक असुर।
काल नियंता आप का,सुमिरन करते लोक पुर।।9
त्रिभंगी छंद-
हे शिव शुभ कर्ता,जन दुख हर्ता,सब जग भर्ता,उपकारी।
गज अंधक मारा, मदन सँहारा, हर महि भारा, त्रिपुरारी।
मख दक्ष विदारा, उमा सहारा ,जग अघ हारा ,विषपायी।
प्रभु काल नचावत,मन हरषावत,जग गुण गावत,वरदायी।।10
दोहा मुक्तक-
वेगवती अति शीश पर ,सर्पों की फुफकार।
धधके अग्नि ललाट पर ,मचता हाहाकार।
सुन मृदंग का नाद शिव,हों ताण्डव में लीन,
शिव शंकर हर वेश में ,शोभित सर्व प्रकार।।11
विष्णुपद छंद –
प्रस्तर खंड सुकोमल शय्या में,भेद नहीं माना।
मिट्टी रत्न रंक राजा को ,एक सदा जाना।
मोती हार सर्प तृण पंकज,सबको अपनाते।
समतामूलक ऐसे शिव के ,हम सब गुण गाते।।12
मत्तगयन्द सवैया
गंग कछार निवास करूँ तजि मान गुमान सदा शिव ध्याऊँ।
शीश नवा कर अंजलि धारण मातु उमा नित शीश झुकाऊँ।
मस्तक अंकित मंत्र मनोहर पाठ करूँ शिव के गुण गाऊँ।
आस यही अरदास यही शिव की शरणागति के सुख पाऊँ।।13
रुचिरा छंद-
वेणी गुम्फित पुष्पों से ,ज्यों मनहर सदा पराग झरे।
त्यों शिव तन की सुन्दरता,हर मन में नित अनुराग भरे।
मोद प्रदायक तन शोभा ,शंकर सौंदर्य निधान खरे।
शिव का अनुपम रूप सदा,मन को आनंद प्रदान करे।।14
मनहरण घनाक्षरी-
करे हर एक वस्तु,भस्म बड़वाग्नि जैसे,
उसी तरह जग का,पाप हर नष्ट हो।
आती हैं पास सिद्धियाँ,मिटते अभाव सब,
जीवन हो खुशहाल ,दूर हर कष्ट हो।
मधु ध्वनि संपूरित,मंगल प्रदान करे,
गायन शिव स्तोत्र का,अति श्रेष्ठ स्पष्ट हो।
पावन महान मंत्र ,जग दुख दूर करे,
मन में उल्लास भरे ,विजय उत्कृष्ट हो।।15
दोहा-
शिव ताण्डव स्तोत्र अति,पावन परम पुनीत।
पढ़ने सुनने से बढ़े ,गुरु हरि पद से प्रीत।।16

शिव पूजा के साथ जो,करे स्तोत्र का गान।
श्री हय गय से युक्त वह,हो जाए धनवान।।17
इति श्री शिव ताण्डव स्तोत्रम्
डाॅ बिपिन पाण्डेय

Language: Hindi
Tag: कविता
3 Likes · 4 Comments · 412 Views
You may also like:
माँ
माँ
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
आंख से आंख मिलाओ तो मजा आता है।
आंख से आंख मिलाओ तो मजा आता है।
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
मुझको क्या मतलब तुमसे
मुझको क्या मतलब तुमसे
gurudeenverma198
इन वादियों में फिज़ा फिर लौटकर आएगी,
इन वादियों में फिज़ा फिर लौटकर आएगी,
करन मीना ''केसरा''
*तोता सीखा कहना राम (बाल कविता/ गीतिका)*
*तोता सीखा कहना राम (बाल कविता/ गीतिका)*
Ravi Prakash
"आधुनिकता का परछावा"
MSW Sunil SainiCENA
✍️दोस्ती ✍️
✍️दोस्ती ✍️
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
कभी किताब से गुज़रे
कभी किताब से गुज़रे
Ranjana Verma
मैं भारत हूं
मैं भारत हूं
Ankit Halke jha
बेइंतहा इश्क़
बेइंतहा इश्क़
Shekhar Chandra Mitra
कांटों में जो फूल.....
कांटों में जो फूल.....
Vijay kumar Pandey
आईना किसी को बुरा नहीं बताता है
आईना किसी को बुरा नहीं बताता है
कवि दीपक बवेजा
भाग्य
भाग्य
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
ऐ प्यारी हिन्दी......
ऐ प्यारी हिन्दी......
Aditya Prakash
✍️ये इंकलाबी मुट्ठियां
✍️ये इंकलाबी मुट्ठियां
'अशांत' शेखर
तेरा पापा मेरा बाप
तेरा पापा मेरा बाप
Satish Srijan
इक क्षण
इक क्षण
Kavita Chouhan
■ परिहास / प्रसंगवश....
■ परिहास / प्रसंगवश....
*Author प्रणय प्रभात*
मुझमें रह गए
मुझमें रह गए
विनोद सिल्ला
जीवन में रिश्ते
जीवन में रिश्ते
Dr fauzia Naseem shad
"ऐनक मित्र"
Dr Meenu Poonia
सच और हकीकत
सच और हकीकत
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
কিছু ভালবাসার গল্প অমর হয়ে রয়
কিছু ভালবাসার গল্প অমর হয়ে রয়
Sakhawat Jisan
"हस्ताक्षर"
Dr. Kishan tandon kranti
भुनेश्वर सिन्हा कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ । Bhuneshwar sinha politician chattisgarh
भुनेश्वर सिन्हा कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ । Bhuneshwar sinha politician chattisgarh
Bhuneshwar sinha
छठ पर्व
छठ पर्व
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
“ हम महान बनबाक लालसा मे सब सँ दूर भेल जा रहल छी ”
“ हम महान बनबाक लालसा मे सब सँ दूर भेल...
DrLakshman Jha Parimal
मृत्यु
मृत्यु
अमित कुमार
"ज़िंदगी जिंदादिली का नाम है, मुर्दादिल क्या खाक़ जीया करते...
Mukul Koushik
💐अज्ञात के प्रति-57💐
💐अज्ञात के प्रति-57💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...