शतरंज
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/51cc15da8db8aca93c31d0bf9c80e74d_6a462f1dd245befc774cc0d7b8af48a9_600.jpg)
दिमाग करता उसका मान है,
समझदारो की वो पहचान है,
शतरंज करता है उनकी शुद्धि,
जिनकी होती है चतुर बुद्धि,
आओ समझे इस शाही खेल को,
राजा – रानी के इस महान मेल को,
जहा खड़े ऊट घोड़े और हाथी ,
प्यादे जैसे एक दूसरे के साथी,
यहां रानी सबसे महान मूरत,
संभाले वो राजा की सूरत,
हाथी की जो सीधी चाल,
टेडा ऊट करे हाल बेहाल,
घोड़ों की है बड़ी उछाल,
बुद्धिमान ही ढूंढे इसकी चाल,
प्यादो का है कद थोड़ा छोटा,
पर ना समझना सिक्का खोटा,