दूर जाकर सिर्फ यादें दे गया।
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/61656f6ab3d29f9b96a976990e4a75bb_cff541819192991be66fcb0ec8985913_600.jpg)
दूर जाकर सिर्फ यादें दे गया।
याद रखने के बहाने दे गया।
देखकर तुझको मुझे ऐसा लगा।
कोई बच्चे को खिलौने दे गया।
मुझ में अब कोई अना बाकी नही।
जबसे मिलने के वो वादे दे गया।
जिंदगी मकसद में फिर से ढल गई।
खोए से जज्बात मुझमे दे गया।