तितली
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/fef323fb1acae6e71f0c8fcfb7c0c3cd_cdce8eca1aed36f744d5b777e38cadb1_600.jpg)
तितली
कितनी सुन्दर प्यारी तितली
नन्ही-नन्ही प्यारी तितली I
खूब रंग-बिरंगी पंखों वाली
फूलों का रंग चुराने वाली I
हवा में मस्त लहराने वाली
फूलों पर मंडराने वाली I
मधुर गीत सुनाती तितली
सबका मन हर्षाती तितली I
बड़ी चंचल सयानी तितली
हाथ कभी न आती तितली I
– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़