Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Mar 2024 · 2 min read

पंचचामर छंद एवं चामर छंद (विधान सउदाहरण )

पंचचामर छंद एवम् चामर छंद विधान
(विधान सउदाहरण )
~~~~~~~~~~~
चामर छंद –
मापनी- 212 121 212. 121. 212
रगड़ जगड़ रगड़ जगड़ रगड़‌
पक्ष वर्ण = पंद्रह वर्ण का वर्णिक छंद।
(गुरु लघु ×7)+गुरु = 15 वर्ण
चार चरण दो- दो या चारों चरण समतुकान्त।

धर्म-अर्थ काम मोक्ष चार द्वार साधना |
लोभ मोह क्रोध छोड़ सत्य नित्य कामना ||
प्रीति नीति है महान जिंदगी सुधारना |
देखना सुभाष हीन पास हो न भावना ||

मान सावधान है गुरू उसे न छोड़ना |
मित्र फूल है जहान में उसे न तोडना ||
प्रीत गीत न्याय नीति भाष को सुधारना |
आसपास है प्रभू जरा उसे पुकारना ||

क्रोध क्षोभ छोड़-छाड़ प्रेम को सजाइए |
नेह नूर का प्रकाश नेह से उगाइए ||
खार-रार मारकाट आप ही भगाइए |
भावना महान नेकता सुजान गाइए ||

आपकी सुने सभी सदा यहाँ प्रकाश हो |
नेक राह चाह संग द्वार में सुभाष हो ||
आपका जहान शान गान का निवास हो |
फूल भी खिले पुनीत जो नहीं उदास हो ||

©सुभाष सिंघई
एम• ए• हिंदी साहित्य , दर्शन शास्त्र
जतारा (टीकमगढ़ ) म० प्र०
=====================

पंचचामर छंद 16 वर्ण
(लघु गुरु ×8 = 16 वर्ण )
जगण रगण जगण रगण. जगण दीर्घ
मापनी- 121. 212 121 212. 121 2 ( 24 वर्ण )
चार चरण दो- दो या चारों चरण समतुकान्त।

उगे यहाँ जहाँ-तहाँ , तड़ाग में सरोज है |
चले जहाँ रहे बढ़े , मिली पुनीत खोज है ||
रही ” सुभाष” वीरता , दिखी अतीत शान है |
स्वदेश के सुने यहाँ , ‌ सदा सुजीत गान है ||

डटे यहाँ‌ किसान हैं , खड़े रहे जवान है |
मिशाल देखिए यहाँ , पुनीत देश गान है ||
महान देश सदा से , ध्वजा तिरंग मानते |
अनंत है कथा यहाँ , स्वदेश भूमि जानते ||

अतीत की मशाल है , मिशाल देख मान है |
सभी कहें यहाँ अभी , पुनीत संविधान है ||
नदी पहाड़ श्रृंखला , बसंत का सुगान है |
सुनो‌ सुबोल भारती , सभी यहाँ महान है ||

सभी दिशा पवित्र हैं , प्रभा सदा बिखेरती |
धरा बहे भगीरथी , अनंत पाप तोड़ती ||
करें सदैव बंदना , सभी उसे पुकारते |
मिले जुले संग रहे , व आरती उतारते ||

©सुभाष सिंघई
एम •ए• हिंदी साहित्य , दर्शन शास्त्र
जतारा (टीकमगढ़ ) म० प्र०

Language: Hindi
280 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
धोखेबाजी का दौर है साहब
धोखेबाजी का दौर है साहब
Ranjeet kumar patre
■ साल चुनावी, हाल तनावी।।
■ साल चुनावी, हाल तनावी।।
*प्रणय प्रभात*
करोगे रूह से जो काम दिल रुस्तम बना दोगे
करोगे रूह से जो काम दिल रुस्तम बना दोगे
आर.एस. 'प्रीतम'
आत्मविश्वास
आत्मविश्वास
Anamika Tiwari 'annpurna '
भारत मां की पुकार
भारत मां की पुकार
Shriyansh Gupta
आज के दौर में मौसम का भरोसा क्या है।
आज के दौर में मौसम का भरोसा क्या है।
Phool gufran
.......
.......
शेखर सिंह
बुंदेली_मुकरियाँ
बुंदेली_मुकरियाँ
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
तूने कहा कि मैं मतलबी हो गया,,
तूने कहा कि मैं मतलबी हो गया,,
SPK Sachin Lodhi
3085.*पूर्णिका*
3085.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
"मंजिलें"
Dr. Kishan tandon kranti
ईश्वर
ईश्वर
शालिनी राय 'डिम्पल'✍️
*नयनों में तुम बस गए, रामलला अभिराम (गीत)*
*नयनों में तुम बस गए, रामलला अभिराम (गीत)*
Ravi Prakash
भुक्त - भोगी
भुक्त - भोगी
Ramswaroop Dinkar
Not a Choice, But a Struggle
Not a Choice, But a Struggle
पूर्वार्थ
चाँदनी रातों में बहार-ए-चमन,
चाँदनी रातों में बहार-ए-चमन,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
मकड़ी ने जाला बुना, उसमें फँसे शिकार
मकड़ी ने जाला बुना, उसमें फँसे शिकार
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मृत्यु पर विजय
मृत्यु पर विजय
Mukesh Kumar Sonkar
भाषाओं पे लड़ना छोड़ो, भाषाओं से जुड़ना सीखो, अपनों से मुँह ना
भाषाओं पे लड़ना छोड़ो, भाषाओं से जुड़ना सीखो, अपनों से मुँह ना
DrLakshman Jha Parimal
प्रियवर
प्रियवर
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
" बिछड़े हुए प्यार की कहानी"
Pushpraj Anant
कुछ अजीब से वाक्या मेरे संग हो रहे हैं
कुछ अजीब से वाक्या मेरे संग हो रहे हैं
Ajad Mandori
मंज़र
मंज़र
अखिलेश 'अखिल'
**** मानव जन धरती पर खेल खिलौना ****
**** मानव जन धरती पर खेल खिलौना ****
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
प्रीति चुनरिया के बड़े,
प्रीति चुनरिया के बड़े,
sushil sarna
बसंत पंचमी
बसंत पंचमी
Madhu Shah
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Neelofar Khan
* कुछ लोग *
* कुछ लोग *
surenderpal vaidya
इश्क़ हो
इश्क़ हो
हिमांशु Kulshrestha
Loading...