चलो संगीत की महफ़िल सजाएं
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/b677bdcc0015611aa0089b832ae330a6_2dfa47b38c543d6d9eb57bb1ef893ec6_600.jpg)
चलो संगीत की महफ़िल सजाएं
चलो संगीत की महफ़िल सजाएं
खुदा को ज़मीन पर बुलाएं
संगीत से रोशन हों सभी दिल
आओ महफ़िल में सबको बुलाएं
संगीत से रोशन ज़मीन ये
संगीत से रोशन आसमान
चलो इबादत के गीत गायें
खुदा को अपने करीब पायें
संगीत जीवन की हरियाली
महके जीवन की हर एक डाली
संगीत पूर्ण जीवन जियें हम
प्रकृति को रोशन करें हम
संगीत की पावनता को जानो
इसके हर एक मर्म को पहचानो
संगीत से जीवन है खिलता
पथिक मार्ग है नहीं भटकता
संगीत से सपने सजाओ
चलो इबादत के गीत गाओ
चीर अंधकार को जीवन से
संगीत की महफ़िल सजाओ
चलो संगीत की महफ़िल सजाएं
खुदा को ज़मीन पर बुलाएं
संगीत से रोशन हों सभी दिल
आओ महफ़िल में सबको बुलाएं