खुशी के पल
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/01f48f4fcdfa8672d3841f5c8a6d5409_8de8167a980d77f9746fc33644523ba4_600.jpg)
खुशी के पल कल ना मिलेंगे यह पल, इनको छोटी बड़ी खुशी मान कर इनका महत्व कम ना कर।
अपने ना हमेशा तेरे संग, खुशी से जिएं यह खुशी के पल।
कर्म भाग्य से मिलते यह खुशी के पल, सोना चांदी रत्न से इन्हें कम ना समझ ना समझ।
छोटी बड़ी खुशी समझ कर, भविष्य में पछताने का कर्म ना कर।
अनमोल है खुशी के पल, एक के भी बिछड़ने के बाद, आंसू बहाने से ना मिलेंगे यह खुशी के पल।