अधरों पर शतदल खिले, रुख़ पर खिले गुलाब।
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/5a2c754108abea1306aa41885ee87cac_fb6db006c11c059f12d306aaaf292c98_600.jpg)
अधरों पर शतदल खिले, रुख़ पर खिले गुलाब।
मौसम है मधुमास का, अंग-अंग पर आब।।
खिली कली कचनार की, दहका फूल पलाश।
नव लतिकाएँ बाँचतीं, ऋत्विक नव्य हुलास।।
©® सीमा अग्रवाल
अधरों पर शतदल खिले, रुख़ पर खिले गुलाब।
मौसम है मधुमास का, अंग-अंग पर आब।।
खिली कली कचनार की, दहका फूल पलाश।
नव लतिकाएँ बाँचतीं, ऋत्विक नव्य हुलास।।
©® सीमा अग्रवाल