Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Mar 2017 · 2 min read

प्रतिपदा प्रपंच

अकडूमल एवं झगडूमल आज सुबह नाई की दुकान पर मिले। अभिवादन हुआ। अकडू बोला यार आज से नवरात्रि चालू हो जायेगी। नव वर्ष लग जाएगा तो सोचा सेविंग बनवा ही लेता हूँ। झगडू ने तुरंत अकडू को धर दबोचा। अरे तो क्या हुआ ?दाड़ी नही बनाने से नवरात्रों का क्या है? और कौनसा नव वर्ष आज है। नव वर्ष तो एक जनवरी को निकल गया। अकडू बोला। तेरे ज्ञान को तेरे पास रख झगडू ।तुम अक्लदान क्या जानो ?नवरात्रि और नव वर्ष को। चार किताबें पढकर डिग्री के पट्टे क्या लटका लिए गले में खुद को देशी से अल्सेशियन समझने लगे।
अरे तुम्हारे बाप दादा इसी वर्ष को मनाते मनाते चले गये दुनियां से।
हाँ तो मैंने कब कहा अकडू कि मेरे बाप दादा नही गये, सभी के जाते है। झगडू आँख तरेर कर बोला।
परन्तु यह उस समय होगा नया अब तो पुराना वर्ष हो गया जिसे तुम्हारे जैसे लकीर के फकीर अभी तक नया नया रटे जा रहे है। यदि यह वर्ष ही मानते हो तो लिखो जन्म तिथि विक्रम संवत में। बदलो सब डोकुमेंट्स,आधार कार्ड वोटर आई डी पासपोर्ट आदि को। कम्पुटर, दफ्तर विदेश सब जगह आलापो वर्ष प्रतिपदा। ले चलो इस देश को प्रस्तर युग में आगे क्यों बडो पीछे जाओ रात दिन।
अरे गंवार !तू क्या जाने ?संस्कार संस्कृति को। श्रद्दा के पैमाने तर्क के शास्त्र पर नही परखे जाते। हमारे शास्त्रों में इनका बहुत महात्म्य है। पर तुझे कौन समझाये। शास्त्रों के अनुसार जब चलते थे हम तो विश्व गुरु बन गया था भारत और आज पिछलग्गू है भारत।
अरे तो बदलो इस सारे विधान को अपने संविधान को। हटा सकते हो क्या ? बदल सकते हो क्या ? फिर व्यर्थ का ढोंग धतुरा क्यों? यूँ बोलो कि संस्कृति का ढोल पीटने से कुछ लोगो की दुकाने चल जाती है।वरना कोई क्यों रखे इन खोखले आदर्शो को। आज सारा विश्व एक है। क्या फर्क पड़ता है पूरे वलय मै किधर से भी प्रारम्भ करो और उसी जगह पहुंच जाओ।
अरे इन सबका फर्क पड़ता है हम पंडित से मुहूर्त निकलवाने क्यों जाते है? क्या ज़रूरत है?
किसी बात को बिना समझे ही बस टांग अड़ाने की आदत है तुम्हारी। अकडू थोडा गुस्साया।
चल छोड़ यार तेरे भी किधर समझ आएगी नई बातें ।अरे हमारे दादा जी कंकरो से हिसाब मिला लिया करते थे बिना गणित के सूत्र जाने।
मै गलत नही मान रहा पर इतना कहना है परम्परावादी बनो पर पाथर की लकीर मत बनो।

और नाई ने बीच में ही टोक डाला ।आप लोगो का डिशक्शन पूरा नही हुआ हो तो दुसरे को बिठा लूँ। आप बाद में बनवालेना। उसकी यक आवाज ने दोनों को मूरत कर दिया था…..

मधु गौतम

**********जय शिव

Language: Hindi
303 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
प्यार है तो सब है
प्यार है तो सब है
Shekhar Chandra Mitra
3197.*पूर्णिका*
3197.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
गणपति स्तुति
गणपति स्तुति
Dr Archana Gupta
पापा की परी
पापा की परी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
कँहरवा
कँहरवा
प्रीतम श्रावस्तवी
"इंसान हो इंसान"
Dr. Kishan tandon kranti
आपके स्वभाव की सहजता
आपके स्वभाव की सहजता
Dr fauzia Naseem shad
#लघुकथा / #हिचकी
#लघुकथा / #हिचकी
*Author प्रणय प्रभात*
मैं तो महज बुनियाद हूँ
मैं तो महज बुनियाद हूँ
VINOD CHAUHAN
मुक्तक
मुक्तक
नूरफातिमा खातून नूरी
एक शाम ठहर कर देखा
एक शाम ठहर कर देखा
Kunal Prashant
स्त्रीलिंग...एक ख़ूबसूरत एहसास
स्त्रीलिंग...एक ख़ूबसूरत एहसास
Mamta Singh Devaa
प्रकृति एवं मानव
प्रकृति एवं मानव
नन्दलाल सुथार "राही"
!! राम जीवित रहे !!
!! राम जीवित रहे !!
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
करी लाडू
करी लाडू
Ranjeet kumar patre
संस्कार
संस्कार
Sanjay ' शून्य'
वह आवाज
वह आवाज
Otteri Selvakumar
बुलंद हौंसले
बुलंद हौंसले
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
श्री राम अमृतधुन भजन
श्री राम अमृतधुन भजन
Khaimsingh Saini
Life is a rain
Life is a rain
Ankita Patel
इक तेरे सिवा
इक तेरे सिवा
Dr.Pratibha Prakash
ఇదే నా భారత దేశం.
ఇదే నా భారత దేశం.
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
आज के रिश्ते: ए
आज के रिश्ते: ए
पूर्वार्थ
हूं बहारों का मौसम
हूं बहारों का मौसम
साहित्य गौरव
जिंदगी
जिंदगी
अखिलेश 'अखिल'
इतिहास गवाह है ईस बात का
इतिहास गवाह है ईस बात का
Pramila sultan
ईश्वर से शिकायत क्यों...
ईश्वर से शिकायत क्यों...
Radhakishan R. Mundhra
रमेशराज की कविता विषयक मुक्तछंद कविताएँ
रमेशराज की कविता विषयक मुक्तछंद कविताएँ
कवि रमेशराज
*तानाजी पवार: जिनके हाथों में सोने और चॉंदी के टंच निकालने क
*तानाजी पवार: जिनके हाथों में सोने और चॉंदी के टंच निकालने क
Ravi Prakash
💐उनकी नज़र से दोस्ती कर ली💐
💐उनकी नज़र से दोस्ती कर ली💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...