Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Jan 2017 · 1 min read

“जग स्तंभ सृष्टि है बिटिया “

यहाँ अजन्मी मर जाती है,
क्यों माँ कि कोख में बिटिया|
देवी का अनूप रुप है,
जग स्तंभ सृष्टि है बिटिया |
संस्कार धरोहर आन शान,
रीत प्रीत धन है बिटिया |
ईश्वर का अनुनय अनुराग है ,
रब कि अमानत है बिटिया|

मासूम कली है बाबुल की,
घर आँगन की किलकारी |
सुकुमारी राजदुलारी है,
हर बिटिया राजकुमारी|
बिटिया कन्या रुपी रत्न है,
जग में है सबसे प्यारी |
पढा लिखा कर उसे संवरना,
सबकी है जिम्मेदारी |

है लाड़ली सयानी बिटिया,
नव खुशियों की है धानी |
खेल-खिलौने टेड़ी बियर कि,
मेरी बिटिया दीवानी |
जग सिध्दि समृध्दी शांति क्रांति,
चन्द्रसूर्य बिटिया रानी |
तरणी हिम्मती करुणामयी,
जग जननी बिटिया रानी |

खेली कूदी बिटिया रानी,
बाबुल के घर आँगन में |
वो छोड़ चली बाबुल घर को,
बंध गया गठबंधन में |
ससुराल चली बिटिया मेरी,
मीठा कसक आज मन में |
है गुपचुप ना कोई आहट,
सूनापन है आँगन में |

उस घर को भी बिटिया तुम,
रीत प्रीत से महकाना |
सबकी यादें दिल में रखना,
पापा को भूल न जाना |
तुमको घर की याद सतायें,
तो तुम मिलने आ जाना |
वो मेरी शहजादी बिटिया ,
यूँ ही हँसना मुस्काना |

नज़रिया घिनौना सोच बदल,
अन्तर्मन को निर्मल कर |
माल लालीपाप नाम नहीं ,
फ़िल्मी स्टाईल बंद कर |
कुदृष्टि का सर्वनाश कर,
बेटियों का सम्मान कर |
बिटिया है पावन गंगा सी,
अब प्रण करले न मलिन कर |

रचनाकार :-दुष्यंत कुमार पटेल”चित्रांश”

486 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"हृदय में कुछ ऐसे अप्रकाशित गम भी रखिए वक़्त-बेवक्त जिन्हें आ
दुष्यन्त 'बाबा'
* फागुन की मस्ती *
* फागुन की मस्ती *
surenderpal vaidya
Sometimes goals are not houses, cars, and getting the bag! S
Sometimes goals are not houses, cars, and getting the bag! S
पूर्वार्थ
धीरे धीरे  निकल  रहे  हो तुम दिल से.....
धीरे धीरे निकल रहे हो तुम दिल से.....
Rakesh Singh
शिव शंभू भोला भंडारी !
शिव शंभू भोला भंडारी !
Bodhisatva kastooriya
मैं तेरा श्याम बन जाऊं
मैं तेरा श्याम बन जाऊं
Devesh Bharadwaj
अभी बाकी है
अभी बाकी है
Vandna Thakur
हम उलझते रहे हिंदू , मुस्लिम की पहचान में
हम उलझते रहे हिंदू , मुस्लिम की पहचान में
श्याम सिंह बिष्ट
के जब तक दिल जवां होता नहीं है।
के जब तक दिल जवां होता नहीं है।
सत्य कुमार प्रेमी
नहीं बदलते
नहीं बदलते
Sanjay ' शून्य'
हर खुशी को नजर लग गई है।
हर खुशी को नजर लग गई है।
Taj Mohammad
यें सारे तजुर्बे, तालीम अब किस काम का
यें सारे तजुर्बे, तालीम अब किस काम का
Keshav kishor Kumar
*दुनिया से जब जाऊँ तो क्या, छोड़ूँ क्या ले जाऊँ( हिंदी गजल/गी
*दुनिया से जब जाऊँ तो क्या, छोड़ूँ क्या ले जाऊँ( हिंदी गजल/गी
Ravi Prakash
खुद को संवार लूँ.... के खुद को अच्छा लगूँ
खुद को संवार लूँ.... के खुद को अच्छा लगूँ
सिद्धार्थ गोरखपुरी
अबला नारी
अबला नारी
Neeraj Agarwal
चली ये कैसी हवाएं...?
चली ये कैसी हवाएं...?
Priya princess panwar
भूख दौलत की जिसे,  रब उससे
भूख दौलत की जिसे, रब उससे
Anis Shah
कौआ और बन्दर
कौआ और बन्दर
SHAMA PARVEEN
अगर कोई आपको गलत समझ कर
अगर कोई आपको गलत समझ कर
ruby kumari
ज्ञानमय
ज्ञानमय
Pt. Brajesh Kumar Nayak
खोखली बुनियाद
खोखली बुनियाद
Shekhar Chandra Mitra
"पड़ाव"
Dr. Kishan tandon kranti
पूर्ण विराग
पूर्ण विराग
लक्ष्मी सिंह
मजदूरों के साथ
मजदूरों के साथ
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
बिल्ली मौसी (बाल कविता)
बिल्ली मौसी (बाल कविता)
नाथ सोनांचली
■ आज का चिंतन...
■ आज का चिंतन...
*Author प्रणय प्रभात*
नाही काहो का शोक
नाही काहो का शोक
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
इस गोशा-ए-दिल में आओ ना
इस गोशा-ए-दिल में आओ ना
Neelam Sharma
माली अकेला क्या करे ?,
माली अकेला क्या करे ?,
ओनिका सेतिया 'अनु '
विचार
विचार
Godambari Negi
Loading...