Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Aug 2018 · 2 min read

कल्पना

कविता भी क्या चीज़ है, कल्पना की उड़ान।
कवि शब्दों के जाल से, बुनता नया जहान।।१

भाव भरी यह कल्पना, कवि मन की पहचान।
इसी कल्पना से लिखे, कितने काव्य महान।।२

बहुत बड़ा है कल्पना, सपनो का भंडार।
जुड़े हुए मस्तिष्क से, इसके सारे तार।।३

अनुभव है बिल्कुल नया, होता नया विचार।
मानव का यह कल्पना,है अद्भुत संसार।।४

सदा कल्पना का शहर, होता बड़ा विचित्र।
बिखरे मानस पटल पर, अजब अनोखा चित्र।।५

कवि मन की कल्पना, होता उसका मित्र।
अहं भावना नाश कर, अंतस करे पवित्र।।६

कल्प लता है कल्पना,संचित करता ज्ञान।
प्रकृति और ये कल्पना, होता एक समान।७

जादू है यह कल्पना, पंखों का विस्तार।
महाशून्य में डोलती, यह पूरा संसार।।८

सुक्ष्म शक्ति है कल्पना, जिसका प्रतिभा नाम।
इसी कल्पना ने किया, बड़े-बड़े से काम।।९

भला बुरा क्या कल्पना, कंटक पथ स्वीकार।
दुख चिन्ता से मुक्त हो, बस सपनो से प्यार।।१०

चिन्तन, मनन कीजिए, यही कल्पना केन्द्र।
निर्विकार हो कल्पना, बनता तभी जितेन्द्र।। ११

दिव्य कल्पना शीलता,होता सुख का मूल।
झड़ते मानस पटल पर, रंग बिरंगे फूल।।१२

बुरी बला है कल्पना, चौकस रहो सदैव।
जो फसते इस जाल में, बचा न पाते दैव।। १ ३

सपनों का अजायबघर, लगता सुख की खान।
दुनिया से बिल्कुल अलग,बसता एक जहान।।१ ४

मन में जैसी कल्पना, वैसा लगता संसार।
दुनिया सपनों की बसा, इसके ही आधार।।१५

सृजन पटल पर कल्पना,बिखरे शब्द हजार।
तब कवियों के लेख में, दिखे पूर्ण उद्गार।। १६

मन का मानक कल्पना, है अनुभव का सार।
नित नूतन करता सृजन, होता दूर विकार।। १७

कभी सताती कल्पना, छिन लेती है चैन।
बन जाता पागल मनुज, करता खुद से बैन।। १ ८

बच्चों में यह कल्पना,उसका करे विकास।
जिसमें हो क्षमता अघिक, उसे बनाता खास।। १९

लक्ष्मम न सिंह

Language: Hindi
472 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all

You may also like these posts

सत्य की खोज
सत्य की खोज
dks.lhp
वापिस बुलाना नहीं आता तो ब्रह्मास्त्र छोड़ना जरूरी है…
वापिस बुलाना नहीं आता तो ब्रह्मास्त्र छोड़ना जरूरी है…
सुशील कुमार 'नवीन'
देश भक्ति गीत
देश भक्ति गीत
Neelam Sharma
तेरे होने का जिसमें किस्सा है
तेरे होने का जिसमें किस्सा है
shri rahi Kabeer
मा शारदा
मा शारदा
भरत कुमार सोलंकी
सफर 👣जिंदगी का
सफर 👣जिंदगी का
डॉ० रोहित कौशिक
आ जाए जब कभी जाती नहीं है फिर,
आ जाए जब कभी जाती नहीं है फिर,
Dr fauzia Naseem shad
अंधेरों में अंधकार से ही रहा वास्ता...
अंधेरों में अंधकार से ही रहा वास्ता...
दीपक बवेजा सरल
गोपियों का विरह– प्रेम गीत
गोपियों का विरह– प्रेम गीत
Abhishek Soni
बहादुर बेटियाँ
बहादुर बेटियाँ
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
बड़े अगर कोई बात कहें तो उसे
बड़े अगर कोई बात कहें तो उसे
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
व्यंजन की कविता
व्यंजन की कविता
krupa Kadam
ऊ बा कहाँ दिलदार
ऊ बा कहाँ दिलदार
आकाश महेशपुरी
यूं ही नहीं मिल जाती मंजिल,
यूं ही नहीं मिल जाती मंजिल,
Sunil Maheshwari
सावन आज फिर उमड़ आया है,
सावन आज फिर उमड़ आया है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
भाव हमारे निर्मल कर दो
भाव हमारे निर्मल कर दो
Rajesh Kumar Kaurav
https://vin777.contact/
https://vin777.contact/
VIN 777
माँ
माँ
SHAMA PARVEEN
बल से दुश्मन को मिटाने
बल से दुश्मन को मिटाने
Anil Mishra Prahari
माँ
माँ
Shikha Mishra
पाखंड का खेल
पाखंड का खेल
पूर्वार्थ
कागज़ से बातें
कागज़ से बातें
krishna waghmare , कवि,लेखक,पेंटर
धड़कनों में प्यार का संचार है ।
धड़कनों में प्यार का संचार है ।
Jyoti Shrivastava(ज्योटी श्रीवास्तव)
"जीवन क्या है?"
Dr. Kishan tandon kranti
23/142.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/142.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
शायद मेरी सदा उसके दिल में उतर
शायद मेरी सदा उसके दिल में उतर
Shyam Sundar Subramanian
ज़रूरत मतलब लालच और रिश्ते
ज़रूरत मतलब लालच और रिश्ते
Nitin Kulkarni
मेरा साथी अब सपने में
मेरा साथी अब सपने में
Rambali Mishra
गुलमोहर के लिए
गुलमोहर के लिए
Akash Agam
..
..
*प्रणय*
Loading...