Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Aug 2018 · 1 min read

मृत्यु

अटल सत्य जीवन मरण , कोई सका न रोक।
जो आया जाना उसे, उचित नहीं है शोक।।१

जन्म हर्ष देता सदा, मृत्यु भयानक पीर।
काल चक्र निर्मम बड़ा, जड़ जंगम दे चीर।।२

काल चक्र चलता रहा, निर्विध्न निर्विकार।
मृत्यु बिना आहट किये, आ जाता है द्वार।। ३

जीवन के सौन्दर्य का , करता मृत्यु निखार।
जान सका जिससे मनुज , क्या होता है प्यार।।४

मृत्यु जन्म से यूँ बँधी, जैसे अटूट डोर।
एक ओर है जिन्दगी, मृत्यु दूसरी छोर।।५

हे प्रभु अब बंद कर दे, जन्म मृत्यु का खेल।
ऐसे अंधे कूप में, अब तो नहीं ढकेल।।६

सहते सहते थक चुकी, इस जीवन का डंक।
हे मृत्यु पुकारूँ तुझे, भर लो अपने अंक।।७

जब तक तन में साँस है, जीवन की है आस ।
सोच मृत्यु को क्यों डरूँ, क्यों मैं रहूँ उदास।।८

मृत्यु तुल्य मन देख कर, मत करना विश्वास।
मन चंचल होता सदा, जब तक तन में साँस।।९

कर्मों के आधार पर, दुनिया करती याद।
जो दे सबको जिन्दगी , है अमर मृत्यु बाद।।१०

जीते जी मरना नहीं, यह जीवन का पथ्य ।
अजर अमर होता वही,जो समझा यह तथ्य ।।१ १

जन्म मृत्यु कुछ भी नहीं, प्रश्न चिन्ह है एक।
कठिन भेद है जानना,लगा हुआ है टेक।। १ २

सुखद एक जन्नत दिया,अजब अनोखा प्रांत।
मनुज मृत्यु की गोद में, सोता होकर शांत।। १३
-लक्ष्मी सिंह

-लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
205 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all

You may also like these posts

पूरा जब वनवास हुआ तब, राम अयोध्या वापस आये
पूरा जब वनवास हुआ तब, राम अयोध्या वापस आये
Dr Archana Gupta
कृष्ण थक गए हैं
कृष्ण थक गए हैं
आशा शैली
अजनबी कहकर ही बुलाए
अजनबी कहकर ही बुलाए
Jyoti Roshni
बदलता चेहरा
बदलता चेहरा
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
°°आमार साद ना मिटिलो.....??
°°आमार साद ना मिटिलो.....??
Bimal Rajak
शुक्ल पक्ष एकादशी
शुक्ल पक्ष एकादशी
RAMESH SHARMA
किसी चित्र में रंग भरने पर जिस भांति चमक आ जाती है वैसे ही स
किसी चित्र में रंग भरने पर जिस भांति चमक आ जाती है वैसे ही स
Rj Anand Prajapati
जब सब्र आ जाये तो....
जब सब्र आ जाये तो....
shabina. Naaz
कविता
कविता
Rambali Mishra
समाप्त वर्ष 2023 मे अगर मैने किसी का मन व्यवहार वाणी से किसी
समाप्त वर्ष 2023 मे अगर मैने किसी का मन व्यवहार वाणी से किसी
Ranjeet kumar patre
प्रेम जीवन में सार
प्रेम जीवन में सार
Dr.sima
अच्छा नहीं होता बे मतलब का जीना।
अच्छा नहीं होता बे मतलब का जीना।
Taj Mohammad
बच्चे देश की शान हैं
बच्चे देश की शान हैं
Nitesh Shah
आखिरी जीत
आखिरी जीत
Heera S
माइल है दर्दे-ज़ीस्त,मिरे जिस्मो-जाँ के बीच
माइल है दर्दे-ज़ीस्त,मिरे जिस्मो-जाँ के बीच
Sarfaraz Ahmed Aasee
जब साँसों का देह से,
जब साँसों का देह से,
sushil sarna
चर्बी लगे कारतूसों के कारण नहीं हुई 1857 की क्रान्ति
चर्बी लगे कारतूसों के कारण नहीं हुई 1857 की क्रान्ति
कवि रमेशराज
गोमूत्र उपज बढ़ाने का सूत्र
गोमूत्र उपज बढ़ाने का सूत्र
Anil Kumar Mishra
अन्याय करने से ज्यादा बुरा है अन्याय सहना
अन्याय करने से ज्यादा बुरा है अन्याय सहना
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
होकर उल्लू पर सवार।
होकर उल्लू पर सवार।
Pratibha Pandey
"लत लगने में"
Dr. Kishan tandon kranti
मेरी भी कहानी कुछ अजीब है....!
मेरी भी कहानी कुछ अजीब है....!
singh kunwar sarvendra vikram
*समय*
*समय*
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
हमारा हाल अब उस तौलिए की तरह है बिल्कुल
हमारा हाल अब उस तौलिए की तरह है बिल्कुल
Johnny Ahmed 'क़ैस'
...
...
*प्रणय*
कोहराम मचा सकते हैं
कोहराम मचा सकते हैं
अरशद रसूल बदायूंनी
सपनों के पंख
सपनों के पंख
Sunil Maheshwari
डूबता सुरज हूँ मैं
डूबता सुरज हूँ मैं
VINOD CHAUHAN
- तुझको नमन करता हु -
- तुझको नमन करता हु -
bharat gehlot
इनको साधे सब सधें, न्यारे इनके  ठाट।
इनको साधे सब सधें, न्यारे इनके ठाट।
गुमनाम 'बाबा'
Loading...