Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Aug 2017 · 1 min read

गर्व नहीं करना

गर्व नहीं करना कभी, धन पर ऐ इंसान l
कर जाता पल में प्रलय , छोटा सा तूफान ll
____________________________
सैनिक प्यारे देश के, कितने हों कुर्बान l
सरकारें सोती हुई, जूँ न रेंगती कान ll
____________________________
अपनों की खातिर रहे,दिल में गहरा प्यार l
अपनी ही है जिंदगी, अपना ही संसार ll
____________________________
रीता यादव

Loading...