Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Mar 2017 · 1 min read

कविता

????
विश्व कविता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
????
माँ सरस्वती का आशीर्वाद है -कविता।
कवि की आत्मा का नाद है —कविता।

आलौकिक सृष्टि का सौंदर्य है -कविता।
प्रकृति की रमणीय रूपमाधुर्य है-कविता।

कवि की सुक्ष्म दृष्टि है — कविता।
भावनाओं की अमृत वृष्टि है —कविता।

शब्द व अर्थ का उचित मेल है—कविता।
कवि के कल्पनाओं का खेल है—कविता।

कवि हृदय का शुद्ध रूप है—कविता।
धर्म का सच्चा स्वरूप है —कविता।

कवि हृदय का उदगार है —कविता।
भाषा का चमत्कार है —कविता।

मानव चित का एकाग्र है —कविता।
उपदेशों का प्रसाद है —कविता।

लय, तान और राग है – कविता।
आनन्द का सही मार्ग है – कविता।

कवि का मनोरम भावना है -कविता।
मानवीय मूल्यों की स्थापना है-कविता।

कवि की अपनी पृष्ठभूमि है – कविता।
कवि दृष्टिकोण की रणभूमि है -कविता।

कवि का आत्म मंथन है – कविता।
सुक्ष्म संवेदनाओं का चिंतन है-कविता।

मनुष्यता की पहचान है – कविता।
कवि का अभिमान है – कविता।

कवि का प्रधान कर्म है – कविता।
जख्मी हृदय का मर्म है – कविता।

आनन्द का सृजन है —कविता।
जीवन का दर्शन है —कविता।

लोकोत्तर आनंद है – कविता।
प्रभु सचिदानन्द है – कविता।

सत्य की अनुभूति है -कविता।
ईश्वर की स्तुति है – कविता।
????—लक्ष्मी सिंह ??

Loading...